क्रिकेट – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 24 Feb 2025 06:46:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 भारत से जलील होने के बाद आज न्यूजीलैंड की हार की दुआ करेगा पाकिस्तान, सेमीफाइनल का नया समीकरण https://samacharpacheesa.com/?p=15575 https://samacharpacheesa.com/?p=15575#respond Mon, 24 Feb 2025 06:46:53 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=15575 टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड से मुंह की खाने और दूसरे मुकाबले में भारत के हाथों जलील होने के बाद अब पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होना तय है. पाकिस्तान के ताबूत पर आखिरी कील आज होने वाले मुकाबले के बाद पड़ सकती है. दरअसल, ग्रुप ए में आज न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टक्कर है, जिसमें न्यूजीलैंड के जीतते ही ग्रीन आर्मी का बोरिया बिस्तर बंध जाएगा.

न्यूजीलैंड की टीम ने अपने पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान को 60 रन से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया था. इस बड़ी जीत से उसका नेट रन रेट भी अच्छा हुआ है. फिलहाल दो मैच में दो जीत और +0.647 के साथ भारत पहले पायदान पर है, लेकिन अगर न्यूजीलैंड आज जीत जाता है तो दो मैच में दो जीत के साथ वह पॉइंट्स टेबल पर सबसे ऊपर चला जाएगा क्योंकि उसका NRR फिलहाल +1.200 है.

बांग्लादेश को अपने पहले मैच में भारत के हाथों छह विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. -0.048 के साथ उसका नेट रन रेट भी खराब है. ऐसे में एक और हार उसे तो टूर्नामेंट से बाहर कर ही देगी साथ ही साथ मेजबान पाकिस्तान का भी खेल खत्म हो जाएगा. दो मैच में दो हार के साथ पाकिस्तान ग्रुप ए में सबसे आखिरी पोजिशन पर है. उसका नेट रन रेट -1.087 है.

न्यूजीलैंड ने पहले मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया था. पाकिस्तान में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलने से उसे परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में मदद मिली. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले उसे अपनी अंतिम एकादश का चयन करने के लिए थोड़ा माथापच्ची करनी होगी क्योंकि रचिन रविंद्र सिर की चोट से उबरकर वापसी करने के लिए तैयार हैं.

न्यूजीलैड का स्क्वॉड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, ​​जैकब डफी

बांग्लादेश का स्क्वॉड: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद, हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, एमडी महमूद उल्लाह, जाकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा

]]>
https://samacharpacheesa.com/?feed=rss2&p=15575 0
भारत, ऑस्ट्रेलिया के बाद अफगानिस्तान को जोरदार झटका, बाहर हुआ स्पिनर, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे अल्लाह गजनफर https://samacharpacheesa.com/?p=15118 https://samacharpacheesa.com/?p=15118#respond Wed, 12 Feb 2025 06:04:03 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=15118 चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. भारतीय टीम से स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क के बाद अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर अल्लाह गजनफर के बाहर होने की खबर सामने आई है. 18 साल का ये खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गया है. गजनफर ने पिछले साल अफगानिस्तान टीम के लिए वनडे डेब्यू किया था. उन्होंने 11 वनडे मैचों में 21 विकेट लिए हैं. उनकी L4 वर्टिब्रा में फ्रैक्चर हो गया है जिसकी वजह से चैंपियंस ट्रॉफी में अब वो नहीं खेल पाएंगे. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार सुबह X पर इस खबर की पुष्टि की.

INJURY UPDATE

“अफगानिस्तान के युवा स्पिन गेंदबाज एएम गजनफर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं क्योंकि उनकी L4 वर्टिब्रा में फ्रैक्चर हो गया है. यह चोट उनको हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान लगी थी. गजनफर इस चोट की वजह से कम से कम चार महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे. नंग्याल खारोटी जो रिजर्व पूल का हिस्सा थे उनको मुख्य टीम में शामिल किया गया है.”

नहीं खेल पाएंगे आईपीएल
अफगानिस्तान के युवा स्पिनर गजनफर को मुंबई इंडियंस ने पिछले साल आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा था. चोटिल होने की वजह से अब यह खिलाड़ी इस साल होने वाले आईपीएल से भी बाहर हो गया है.

अफगानिस्तान का कार्यक्रम
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 21 फरवरी को कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा. इसके बाद 26 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगा. अफगानिस्तान का तीसरा और अंतिम ग्रुप स्टेज मैच 28 फरवरी को गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा.

अफगानिस्तान की अपडेटेड टीम:
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमतुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सदीकुल्लाह अतल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खारोटी, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवेद जादरान.

]]>
https://samacharpacheesa.com/?feed=rss2&p=15118 0
पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी पर आतंकी साया…..किस मैच पर मंडराया खतरा, जानिए किसके हाथ-पांव फूले https://samacharpacheesa.com/?p=15050 Tue, 11 Feb 2025 05:26:49 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=15050 पाकिस्तान में 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी  2025 पर अब आतंकियों की बुरी नजर पड़ती दिख रही है. जी हां, 26 फरवरी को पाकिस्तान में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच है. उस मैच पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. 25 फरवरी को लंदन के लार्ड्स क्रिकेट मैदान के बाहर तालिबान (अफगानिस्तान) की टीम के खिलाफ प्रदर्शन होगा. यह प्रदर्शन तालिबान में महिलाओं की आजादी को लेकर होगा. बताया जा रहा है कि  प्रदर्शन बहाना है, अफगानिस्तान-इंग्लैंड क्रिकेट मैच को टारगेट करना असल निशाना है.

‘हम 26 फरवरी को सुबह 9 बजे होने वाले मैच से पहले 25 फरवरी को इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच का विरोध करेंगे. हम अफगानिस्तान में महिलाओं पर तालिबान के क्रूर और बढ़ते उत्पीड़न पर आपत्ति जताते हैं. 25 फरवरी 2025 को 4 बजे लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान के बाहर उलटी गिनती शुरू.’ अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम के खिलाफ ऐसे तमाम संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें स्पष्ट तौर पर अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम को तालिबान क्रिकेट टीम बताया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेशों में कहा गया है कि आईसीसी (ICC) के नियमों के अनुसार, सदस्य देशों को महिला क्रिकेट का समर्थन करना चाहिए. वर्तमान में तालिबान अफगानिस्तानी महिलाओं को शिक्षित होने, सार्वजनिक रूप से बोलने, यहां तक ​​कि अपने घर में पढ़ते या गाते हुए सुनने या खिड़कियों से दिखने की अनुमति नहीं देता है. महिला क्रिकेट टीम अफगानिस्तान में भंग कर दी गई है

]]>
पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी पर आतंकी साया…..किस मैच पर मंडराया खतरा, जानिए किसके हाथ-पांव फूले https://samacharpacheesa.com/?p=15074 Tue, 11 Feb 2025 05:26:49 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=15074 पाकिस्तान में 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी  2025 पर अब आतंकियों की बुरी नजर पड़ती दिख रही है. जी हां, 26 फरवरी को पाकिस्तान में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच है. उस मैच पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. 25 फरवरी को लंदन के लार्ड्स क्रिकेट मैदान के बाहर तालिबान (अफगानिस्तान) की टीम के खिलाफ प्रदर्शन होगा. यह प्रदर्शन तालिबान में महिलाओं की आजादी को लेकर होगा. बताया जा रहा है कि  प्रदर्शन बहाना है, अफगानिस्तान-इंग्लैंड क्रिकेट मैच को टारगेट करना असल निशाना है.

‘हम 26 फरवरी को सुबह 9 बजे होने वाले मैच से पहले 25 फरवरी को इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच का विरोध करेंगे. हम अफगानिस्तान में महिलाओं पर तालिबान के क्रूर और बढ़ते उत्पीड़न पर आपत्ति जताते हैं. 25 फरवरी 2025 को 4 बजे लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान के बाहर उलटी गिनती शुरू.’ अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम के खिलाफ ऐसे तमाम संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें स्पष्ट तौर पर अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम को तालिबान क्रिकेट टीम बताया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेशों में कहा गया है कि आईसीसी (ICC) के नियमों के अनुसार, सदस्य देशों को महिला क्रिकेट का समर्थन करना चाहिए. वर्तमान में तालिबान अफगानिस्तानी महिलाओं को शिक्षित होने, सार्वजनिक रूप से बोलने, यहां तक ​​कि अपने घर में पढ़ते या गाते हुए सुनने या खिड़कियों से दिखने की अनुमति नहीं देता है. महिला क्रिकेट टीम अफगानिस्तान में भंग कर दी गई है

]]>
विराट कोहली रणजी में भी फेल, 1 चौका लगाकर क्लीन बोल्ड https://samacharpacheesa.com/?p=14658 Fri, 31 Jan 2025 05:46:58 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=14658 भारतीय क्रिकेट फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. विराट कोहली 2012 के बाद पहली बार रणजी मैच में बल्लेबाजी करने उतरे. दूसरे दिन यश ढुल के आउट होने के बाद विराट कोहली चौथे नंबर पर दिल्ली के लिए बल्लेबाजी करने उतरे. मैच के पहले दिन गुरुवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने टॉस जीतकर रेलवे को पहले बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया. विकेटकीपर-बल्लेबाज उपेंद्र यादव (95) और स्पिनर कर्ण शर्मा (50) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पहली पारी में टीम 241 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. पहले दिन का खेल खत्म होने तक दिल्ली ने 10 ओवर में 41 रन बना लिए थे और अर्पित राणा का विकेट खो दिया था.

दूसरे दिन, स्टार भारतीय बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली दिल्ली के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे. कोहली ने आखिरी बार नवंबर 2012 में गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेला था.

खिलाड़ी:
दिल्ली: अर्पित राणा, सनत सांगवान, विराट कोहली, यश ढुल, आयुष बदोनी (कप्तान), प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा

रेलवे: अंचित यादव, विवेक सिंह, सुरज आहूजा (कप्तान), उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), मोहम्मद सैफ, भार्गव मेराई, कर्ण शर्मा, राहुल शर्मा, हिमांशु सांगवान, अयान चौधरी, कुणाल यादव

]]>
1 धुरंधर ने लिया संन्यास, चयनकर्ताओं ने 5 का काटा पत्ता, वर्ल्ड कप 2023 से चैंपियंस ट्रॉफी तक कितनी बदली टीम इंडिया https://samacharpacheesa.com/?p=14163 Sun, 19 Jan 2025 05:56:31 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=14163 भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत करेगी. भारत ने आखिरी बार आईसीसी 50 ओवर का टूर्नामेंट 2023 का वनडे वर्ल्ड कप खेला था, जिसमें शानदार प्रदर्शन किया था. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने लगातार 10 मैच जीते थे लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने उसे हराकर खिताब जीतने का सपना तोड़ा था. वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाली टीम के 6 खिलाड़ी इस चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में नहीं हैं.

यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत शामिल

5 खिलाड़ी जो वर्ल्ड कप 2023 की टीम का हिस्सा नहीं थे चयनकर्ताओं ने उनको चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम में शामिल किया है. अब तक एक भी वनडे इंटरनेशनल नहीं खेलने वाले यशस्वी जायसवाल ने टीम में जगह बनाई है. इस स्टार ओपनर ने टेस्ट और टी20 में जमकर धमाल मचाया है. ऋषभ पंत टूर्नामेंट से पहले भयानक कार दुर्घटना के कारण चोटिल हो गए थे और वनडे वर्ल्ड कप 2023 की टीम से बाहर थे. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम में उनकी वापसी हुई है. अक्षर पटेल को वर्ल्ड कप की शुरुआती टीम में शामिल किया गया था लेकिन चोट के कारण बाहर हो गए थे. उनको भी चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह मिली है. वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह पर भी चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है.

विकेटकीपर ईशान किशन जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बैकअप विकेटकीपर-बल्लेबाज थे बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद से भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद अपनी जगह खो दी है. रविचंद्रन अश्विन जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 की टीम का हिस्सा थे उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम में नहीं हैं. प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने भी भारतीय टीम में अपनी जगह खो दी है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल

]]>
2025 के मेगा ऑक्शन…13 साल के वैभव सूर्यवंशी पर लगेगी बोली, बिहार के इन खिलाड़ियों का भी नाम https://samacharpacheesa.com/?p=11883 Sat, 16 Nov 2024 05:06:03 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=11883 बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है. मात्र 12 साल 284 दिन की उम्र में रणजी में डेब्यू करने के बाद U19 भारतीय टीम में भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाले 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल खेलते हुए भी दिखाई दे सकते हैं. जी हां, समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी का नाम आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए प्लेयर लिस्ट में शामिल किया गया है. आपको बता दें कि आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बार सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी होंगे.

13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बिहार रणजी टीम के धाकड़ ओपनर हैं. जब वो बैटिंग करते हैं तो हर गेंद को बाउंड्री के बाहर करने के चक्कर में रहते हैं. सिर्फ बैटिंग ही नहीं, इस छोटे खिलाड़ी के अंदर बॉलिंग करने की भी क्षमता है. वे लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स बॉलर हैं. वैभव का नाम आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है. इनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए है. वैभव के अलावा इस ऑक्शन लिस्ट में पिछली बार केकेआर की टीम में शामिल साकिब हुसैन, बिहार की तरफ से घरेलू मुकाबला खेलने वाले बिपिन सौरभ और हिमांशु सिंह का भी नाम शामिल है. सभी का बेस प्राइस 30 लाख ही है.

वैभव के नाम कई रिकॉर्ड
27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव सूर्यवंशी ने इसी साल जनवरी में बिहार के लिए अपना पहला रणजी मुकाबला मुंबई के खिलाफ खेला था. इसके बाद वैभव का चयन इंडिया ए टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ था. जहां उन्होंने अपनी धाकड़ बैटिंग की छाप छोड़ी थी. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वैभव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए महज 58 गेंदों में ही शतक पर जड़ दिया था. वैभव की इस पारी में 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे. अब वैभव का चयन आगामी अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है. इसके अलावा घरेलू मुकाबले में भी उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है.

24 नवंबर को वैभव पर रहेगी नजर
आईपीएल 2025 के लिए 24 और 25 नवंबर को खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी. इसके लिए कुल 574 खिलाड़ियों कए नाम फाइनल प्लेयर लिस्ट में शामिल किए गए हैं. इस मेगा ऑक्शन में सबसे
उम्रदराज खिलाड़ी इंग्लैंड जेम्स एंडरसन और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बिहार के वैभव सूर्यवंशी होंगे. वैभव सूर्यवंशी को नीलामी वाले खिलाड़ियों की सूची में 491वां नंबर मिला है. वैभव को अनकैप्ड खिलाड़ी रूप में शामिल किया गया है.

]]>
2025 के मेगा ऑक्शन…13 साल के वैभव सूर्यवंशी पर लगेगी बोली, बिहार के इन खिलाड़ियों का भी नाम https://samacharpacheesa.com/?p=11900 Sat, 16 Nov 2024 05:06:03 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=11900 बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है. मात्र 12 साल 284 दिन की उम्र में रणजी में डेब्यू करने के बाद U19 भारतीय टीम में भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाले 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल खेलते हुए भी दिखाई दे सकते हैं. जी हां, समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी का नाम आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए प्लेयर लिस्ट में शामिल किया गया है. आपको बता दें कि आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बार सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी होंगे.

13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बिहार रणजी टीम के धाकड़ ओपनर हैं. जब वो बैटिंग करते हैं तो हर गेंद को बाउंड्री के बाहर करने के चक्कर में रहते हैं. सिर्फ बैटिंग ही नहीं, इस छोटे खिलाड़ी के अंदर बॉलिंग करने की भी क्षमता है. वे लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स बॉलर हैं. वैभव का नाम आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है. इनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए है. वैभव के अलावा इस ऑक्शन लिस्ट में पिछली बार केकेआर की टीम में शामिल साकिब हुसैन, बिहार की तरफ से घरेलू मुकाबला खेलने वाले बिपिन सौरभ और हिमांशु सिंह का भी नाम शामिल है. सभी का बेस प्राइस 30 लाख ही है.

वैभव के नाम कई रिकॉर्ड
27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव सूर्यवंशी ने इसी साल जनवरी में बिहार के लिए अपना पहला रणजी मुकाबला मुंबई के खिलाफ खेला था. इसके बाद वैभव का चयन इंडिया ए टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ था. जहां उन्होंने अपनी धाकड़ बैटिंग की छाप छोड़ी थी. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वैभव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए महज 58 गेंदों में ही शतक पर जड़ दिया था. वैभव की इस पारी में 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे. अब वैभव का चयन आगामी अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है. इसके अलावा घरेलू मुकाबले में भी उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है.

24 नवंबर को वैभव पर रहेगी नजर
आईपीएल 2025 के लिए 24 और 25 नवंबर को खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी. इसके लिए कुल 574 खिलाड़ियों कए नाम फाइनल प्लेयर लिस्ट में शामिल किए गए हैं. इस मेगा ऑक्शन में सबसे
उम्रदराज खिलाड़ी इंग्लैंड जेम्स एंडरसन और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बिहार के वैभव सूर्यवंशी होंगे. वैभव सूर्यवंशी को नीलामी वाले खिलाड़ियों की सूची में 491वां नंबर मिला है. वैभव को अनकैप्ड खिलाड़ी रूप में शामिल किया गया है.

]]>
चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बढ़ा बवाल, भारत ने किया पाकिस्तान जाने से मना, PCB के सामने 4 रास्ते, क्या Postpone हो सकता है टूर्नामेंट https://samacharpacheesa.com/?p=11775 Wed, 13 Nov 2024 05:23:46 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=11775 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल पाकिस्तान में खेला जाना है. जैसी उम्मीद की जा रही भारत ने पाकिस्तान में जाकर टूर्नामेंट खेलने से मना कर दिया है. आईसीसी को बीसीसीआई ने जानकारी दी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हंगामा कर दिया. उसने आईसीसी से इस बात मांग की है कि बीसीसीआई उनके यहां ना जाने का कारण बताए. किस वजह से बोर्ड ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से मना किया है. इस बवाल के बीच अब फैंस के मन में सवाल यह उठ रहा है कि क्या टूर्नामेंट रद्द हो जाएगा या फिर भारत के बिना इसे खेला जाएगा क्योंकि पीसीबी ने हाईब्रिड मॉडल को अपनाने से मना कर दिया है.

भारत के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाकर खेलने से मना करने के बाद से ही हंगामा मचा हुआ है. पूर्व क्रिकेटर इसे लेकर अलग अलग बयान दे रहे हैं. पाकिस्तान के डिबेट शो पर यहां तक बात हो रही है कि भारतीय टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाए और श्रीलंका को उनकी जगह पर शामिल कर लिया जाए. पैनल में बैठे लोग भले ही ऐसी बेतुकी बातें कर सकते हैं लेकिन हकीकत में आईसीसी और पीसीबी दोनों को पता है कि भारत के चैंपियंस ट्रॉफी में ना खेलने से उनको काफी ज्यादा नुकसान होगा.

पाकिस्तान के सामने 4 रास्ते
अब पाकिस्तान के सामने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर कितने रास्ते बचे हैं. सबसे पहला और आसान रास्ता है कि पीसीबी टूर्नामेंट को हाईब्रिड मॉडल में कराने को तैयार हो जाए. सेमीफाइनल और फाइनल समेत भारत के सारे मुकाबले पाकिस्तान के बाहर कराए जाए. दूसरा रास्ता हो सकता है कि पूरा टूर्नामेंट ही पाकिस्तान से बाहर कराया जाए. इससे पहले भी ऐसा हो चुका है जब भारत की मेजबानी में 2021 टी20 विश्व कप को यूएई और ओमान में कराया गया था.

तीसरा रास्ता है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाए और उनकी जगह पर श्रीलंका को टॉप 8 टीमों में शामिल कर लिया जाए. ऐसा हुआ तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ही नहीं बल्कि आईसीसी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. आखिरी रास्ता ये हो सकता है कि इस चैंपियंस ट्रॉफी को बवाल को देखते हुए फिलहाल इसे स्थगित कर दिया जाए.

]]>
संजू सैमसन के बल्ले से हुई रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित के बराबर पहुंचे, बाबर आजम को छोड़ दिया पीछे https://samacharpacheesa.com/?p=11635 Sat, 09 Nov 2024 05:10:03 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=11635 संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ा. सैमसन की शानदार पारी के दम पर भारत को दमदार जीत मिली. संजू टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बैक टू बैक शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ने 47 गेंदों पर शतक ठोक दिया. यह संजू के टी20 करियर की दूसरी सेंचुरी रही जो 50 गेंद के भीतर आई. इससे पहले भारत की ओर से टी20 में दो शतक सूर्या ने पचास गेंद के भीतर जड़ी है. इससे पहले संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के आखिरी टी20 मैच में हैदराबाद में शतक जड़ा था. यह टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय विकेटकीपर का सबसे ज्यादा शतक है. संजू ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए पहले मैच में रिकॉर्ड की बरसात कर दी.

दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ खूब रन बटोरे. उन्होंने उनके खिलाफ 27 गेंदों पर 58 रन बनाए. संजू ने लेग स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ ज्यादा रन बटोरे. ओपनिंग में उतरे संजू शुरुआत से बेहतरीन लय में दिखे. उन्होंने 50 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली. भारत को जीत दिलाने में उनका अहम योगदान रहा. इसके साथ संजू टी20 में अपनी जगह पक्की करते हुए नजर आ रहे हैं.

संजू यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के चौथे खिलाड़ी
संजू सैमसन टी20 में लगातार दूसरा शतक ठोकने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं. इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार दो शतक जड़ने का कारनामा फ्रांस के गुस्ताव मैकियोन, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसो कर चुके हैं. गुस्ताव और रोसो ने यह उपलब्धि 2022 में हासिल की थी जबकि साल्ट ने 2023 में बैक टू बैक सेंचुरी जड़ी थी. टी20 पारी में बतौर भारतीय बल्लेबाज संजू सर्वाधिक सिक्स जड़ने के मामले में रोहित शर्मा के साथ ज्वॉइंट रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में अकेले 10 छक्के जड़े थे.

संजू सैमसन ने लेग स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ सर्वाधिक 12 छक्के जड़े
संजू सैमसन 2024 में लेग स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ सर्वाधिक (12 सिक्स) छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के रिकॉर्ड को तोड़ा. बाबर आजम और फखर जमां ने इस साल लेग स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ एक समान 7 छक्के जड़े थे. फुल मेंबर टीमों के खिलाफ टी20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के भी संजू के नाम हो गया है. संजू ने ग्लेन फिलिप्स और सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा. भारतीय बल्लेबाज ने इस साल 12 छक्के जड़े हैं वहीं न्यूजीलैंड के फिलिप्स ने 2022 में 10 और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने 9 छक्के जड़े थे.

]]>