अजब-गजब – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 22 Oct 2024 03:36:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 इस धरती पर कहां है ‘स्वर्ग का दरवाजा’…..जमीन से 5 हजार फिट की ऊंचाई पर है बसा… https://samacharpacheesa.com/?p=11055 Tue, 22 Oct 2024 03:36:38 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=11055 दुनियाभर में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है. इन जगहों को देखने के लिए अलग-अलग देशों से लाखों टूरिस्ट्स भी आते हैं. इनमें से कोई जगह खूबसूरत समुद्री तटों की वजह से लोगों को लुभाता है, तो कोई अपनी ऐतिहासिक धरोहरों की वजह से मन को भाता है. वहीं, कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जो अजीब कारणों से लोगों को लुभाती हैं. चीन में तो ऐसी जगहों की भरमार है. वहां पर पहाड़ों के जंगल से लेकर खून की तरह लाल दिखने वाली नदी और झरने तक मौजूद हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे ‘स्वर्ग का दरवाजा’ कहा जाता है. यूं तो हमें असल में जानकारी नहीं है कि स्वर्ग या फिर नर्क कहां है, लेकिन स्वर्ग के इस दरवाजे को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं. यह 5 हजार फिट की ऊंचाई पर है, जिस तक जाने के लिए 999 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं.

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये जगह कहां है और इसे स्वर्ग का दरवाजा क्यों कहा जाता है? ऐसे में बता दें कि इस जगह का नाम तियानमेन माउंटेन है, जो चीन में स्थित है. यह चीन का प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी है. दरअसल, तियानमेन माउंटेन के ऊपरी छोर पर एक गुफा है, जो जमीन से 1518 मीटर की ऊंचाई (लगभग 5 हजार फीट) पर है. इसे पहाड़ पर मौजूद दुनिया की सबसे ऊंची गुफा माना जाता है. इतना ही नहीं, इस गुफा को स्वर्ग का दरवाजा भी कहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तकरीबन 253 ईस्वी के आसपास इस पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया, जिससे इस गुफा का निर्माण हुआ था. आपका बता दें कि इसकी लंबाई 196 फीट, ऊंचाई 431 फीट तथा चौड़ाई 187 फीट है. चूकि यह ज्यादा ऊंचाई पर होने के कारण हमेशा बादलों से घिरा रहता है, संभवत: इस कारण से लोग इसे स्वर्ग का दरवाजा कहने लगे.

सालों पहले यहां तक पहुंचना बहुत मुश्किल था. कठिन रास्तों से होकर जाने में लोगों की हालत खराब हो जाती थी. लेकिन अब टूरिस्ट यहां तक सड़क मार्ग और केबल का उपयोग कर पहुंच सकते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन बता दें कि दुनिया का सबसे लंबा (24459 फीट) और ऊंचाई पर बने इस केबल वे का नाम गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. लेकिन सड़क मार्ग और केबल वे से उतरने के बाद लोगों को गुफा तक पहुंचने के लिए 999 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं, जो आसान बात नहीं है. चीन की ताओ फिलॉसफी के मुताबिक, ये 999 स्टेप्स सुप्रीम नंबर है और सम्राट का प्रतीक है. बादलों के बीच इस गुफा को देखना किसी अजूबे से कम नहीं लगता है.

खजाने से भरी है ये पहाड़ी?
इस पहाड़ी को लेकर अक्सर अलग-अलग दावे किए जाते हैं. एक तरफ जहां ये स्वर्ग के दरवाजे की वजह से दुनियाभर में पॉपुलर है. वहीं, दूसरी ओर लोग ऐसा दावा करते हैं कि इन पहाड़ियों में कई खजाने भी छुपे हुए हैं. इन खजानों को ढूंढने की कोशिश भी कई लोग कर चुके हैं, लेकिन हमेशा उन्हें असफलता ही मिली. इसके अलावा ऐसा कहा जाता है कि तियानमेन माउंटेन कभी अद्भुत वाटरफॉल के लिए भी जाना जाता था. ये बात 20वीं शताब्दी की है. उस दौरान सिर्फ 15 मिनट के लिए ये झरना दिखाई देता था, इसके बाद वो गायब हो जाता था. हालांकि, धीरे-धीरे ये झरना पूरी तरह विलुप्त हो गया और अब इसका कोई नामो-निशान मौजूद नहीं है. वैसे आपको बता दें कि चीन ही नहीं, बल्कि भारत में भी एक ऐसी गुफा है, जिसमें 35000 सीढ़ियां हैं. ये गुफा राजस्थान के दौसा में आभानेरी कस्बा स्थित चांद बावड़ी में है. इस गुफे की लंबाई लगभग 17 km है, जो पास ही स्थित गांव भांडारेज में निकलती है.

]]>
CA ऑफिस में घुसे चोर, इनकम टैक्स और जीएसटी के 30 लाख रुपये ले उड़े https://samacharpacheesa.com/?p=10772 Wed, 16 Oct 2024 05:48:30 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=10772 हरियाणा में करनाल के अर्बन एस्टेट सेक्टर-12 एरिया में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के दफ्तर में चोरों ने सेंध लगा दी. चोर दफ्तर के अंदर से करीब 30-31 लाख रुपये कैश चोरी करके ले गए. यह पैसा इनकम टैक्स और जीएसटी जमा करने के लिए क्लाइंट्स ने दिया था.  इस दौरान चोर ऑफिस के कैमरा सिस्टम की डीवीआर और सर्वर रूम से नेटवर्किंग स्विचेस उड़ा ले गए. चोरी के पीछे मौजूदा या पूर्व स्टाफ की मिलीभगत का शक जताया जा रहा है. पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

करनाल के सेक्टर-12 में विनय गोयल एंड एसोसिएट्स नाम से दफ्तर है. फर्म के पार्टनर विनय गोयल ने बताया कि उन्होंने सोमवार शाम को 5:30 बजे ऑफिस बंद कर दिया था और वहां से चले गए थे. लेकिन मंगलवार सुबह 9:30 बजे उनके ऑफिस ब्वॉय संजय कुमार ने दफ्तर खोलने की कोशिश की, तो उसे दफ्तर के मेन गेट के दोनों दरवाजे टूटे हुए मिले. दफ्तर में मेन गेट के ताले टूटे होने की सूचना के बाद विनय गोयल दफ्तर पहुंचे और जांच की तो पाया कि ऑफिस से लगभग 30-31 लाख रुप. चोरी हुए है. यह पैसे 8-10 क्लाइंट्स के थे, जिनका इनकम टैक्स और जीएसटी जमा करना था.  चोरों ने घटना को बहुत ही साफ तरीके से अंजाम दिया और जांच के दौरान कोई ठोस सुराग नहीं मिला.

विनय गोयल ने इस घटना में मौजूदा या पूर्व स्टाफ के शामिल होने का शक जताया है. उन्होंने संदेह जताया है कि किसी बाहरी या अज्ञात व्यक्ति की मिलीभगत से यह चोरी की घटना हुई है. पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है. सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि विनय गोयल की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

CA ऑफिस में घुसे चोर, इनकम टैक्स और जीएसटी के 30 लाख रुपये ले उड़े https://samacharpacheesa.com/?p=10791 Wed, 16 Oct 2024 05:48:30 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=10791 हरियाणा में करनाल के अर्बन एस्टेट सेक्टर-12 एरिया में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के दफ्तर में चोरों ने सेंध लगा दी. चोर दफ्तर के अंदर से करीब 30-31 लाख रुपये कैश चोरी करके ले गए. यह पैसा इनकम टैक्स और जीएसटी जमा करने के लिए क्लाइंट्स ने दिया था.  इस दौरान चोर ऑफिस के कैमरा सिस्टम की डीवीआर और सर्वर रूम से नेटवर्किंग स्विचेस उड़ा ले गए. चोरी के पीछे मौजूदा या पूर्व स्टाफ की मिलीभगत का शक जताया जा रहा है. पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

करनाल के सेक्टर-12 में विनय गोयल एंड एसोसिएट्स नाम से दफ्तर है. फर्म के पार्टनर विनय गोयल ने बताया कि उन्होंने सोमवार शाम को 5:30 बजे ऑफिस बंद कर दिया था और वहां से चले गए थे. लेकिन मंगलवार सुबह 9:30 बजे उनके ऑफिस ब्वॉय संजय कुमार ने दफ्तर खोलने की कोशिश की, तो उसे दफ्तर के मेन गेट के दोनों दरवाजे टूटे हुए मिले. दफ्तर में मेन गेट के ताले टूटे होने की सूचना के बाद विनय गोयल दफ्तर पहुंचे और जांच की तो पाया कि ऑफिस से लगभग 30-31 लाख रुप. चोरी हुए है. यह पैसे 8-10 क्लाइंट्स के थे, जिनका इनकम टैक्स और जीएसटी जमा करना था.  चोरों ने घटना को बहुत ही साफ तरीके से अंजाम दिया और जांच के दौरान कोई ठोस सुराग नहीं मिला.

विनय गोयल ने इस घटना में मौजूदा या पूर्व स्टाफ के शामिल होने का शक जताया है. उन्होंने संदेह जताया है कि किसी बाहरी या अज्ञात व्यक्ति की मिलीभगत से यह चोरी की घटना हुई है. पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है. सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि विनय गोयल की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विनय गोयल ने इस घटना में मौजूदा या पूर्व स्टाफ के शामिल होने का शक जताया है. उन्होंने संदेह जताया है कि किसी बाहरी या अज्ञात व्यक्ति की मिलीभगत से यह चोरी की घटना हुई है. पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है. सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि विनय गोयल की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

]]>
कांटों पर झूलती माता, देती हैं दशहरे की इजाजत, नहीं होता रावण दहन, जानें 600 साल पुरानी परंपरा https://samacharpacheesa.com/?p=10334 Sat, 05 Oct 2024 05:13:45 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=10334 दुनिया में सबसे लंबे वक्त तक मनाए जाने वाले बस्तर दशहरे पर्व की शुरुआत हो चुकी हैं. अश्विन अमावस में पाट जात्रा से इसकी शुरुआत की गई है. विश्व प्रसिद्ध बस्तर दहशरे का हर रस्म अपने आप में खास होता है. 75 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में हर रस्मों को काफी विधि विधान से पूरा किया जाता है.

बस्तर दशहरा पर्व का हर रस्म पूरे विधी विधान से पूरा किया जाता है. इसके लिए मां काछन देवी से अनुमति ली जाती है. लगभग 600 सालों से भी अधिक समय से चली आ रही परंपरा को पूरा करने आज भी पूरे लाव लश्कर के साथ बस्त महाराजा मां काछन देवी से अनुमती लेने काछन गुड़ी पहुंचते हैं.

माता से आशीर्वाद मांगते है कि बस्तर सहित प्रदेश में खुशहाली बना रहे और दशहरा पर्व बिना किसी विघ्नन के पूरा हो सके. माता से अनुमति लेने बस्तर दशहरा की शुरुआत की जाती है. छत्तीसगढ़ का बस्तर दशहरा 2 खास  वजहों से काफी फेमस है. पहला यहां दशहरा 75 दिनों का होता है. तो दूसरा इसमें रावण का दहन नहीं किया जाता. यहां रथ की परिक्रमा की परंपरा है.

news 18

आपको बता दें कि काछन देवी एक 6 साल की कन्या पर सवार होती हैं और वह पंनका जाती की होती, जिसे रण की देवी कहा जाता है. ये पंरपरा सदियों से चली आ रही है और इसे आज भी पूरे विधि विधान के साथ पूरा किया जाता है.

news 18

बस्तर दशहरे के दौरान रथ को घुमाया जाता है. रथ की चोरी भी होती है. इस बीच पर्व के तमाम रस्म चलते रहते हैं. फिर इसके बाद मुरिया दरबार होता है. फिर देवी विदाई के साथ बस्तर दशहरा का खत्म हो जाता है.

बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमल चंद भंजदेव ने बताया कि सैकड़ों सालों से चली आ रही पंरपरा को राज परिवार निभाते आ रहा है. माता से पूरे प्रदेश सहित बस्तर की खुशहाली की कामना करती हैं. बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर की संस्कृति और अनूठी परम्परा का संगम बस्तर दशहरा में देखने को मिलता हैं. इसे देखने कई पर्यटक भी यहां आते हैं.

]]>