मनोरंजन – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 11 Nov 2024 05:01:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 कपिल शर्मा के शो पर लौटे नवजोत सिंह सिद्धू, छिनी अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी, सेट पर मचा हंगामा https://samacharpacheesa.com/?p=11680 Mon, 11 Nov 2024 05:01:05 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=11680 कपिल शर्मा का शो अब नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है. कभी इस कॉमेडी शो में जज की कुर्सी पर बैठने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने शो पर वापसी कर ली है जिसके बाद सेट पर हंगामा मचते दिखा. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद से फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या सच में उन्होंने शो पर जज के तौर पर वापसी कर ली है.

नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल शर्मा के शो पर वापसी तो की, लेकिन वो जज बनकर नहीं बल्कि गेस्ट के तौर पर सेट पर पहुंचे हैं. उन्होंने शो पर अपनी पत्नी के साथ शिरकत की. नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के साथ ही क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसर भी शो पर पहुंचे थे.

अर्चना को सताने लगा कुर्सी जाने का डर
सोशल मीडिया पर छाए शो के वीडियो में पहले कपिल शर्मा नवजोत सिंह सिद्धू को देखकर हैरान हो जाते हैं. उन्हें लगता है कि किसी ने नवजोत का मेकअप किया है, लेकिन बाद में सच का खुलासा होता है कि वो असल में ही नवजोत हैं. वीडियो में अर्चना पूरन सिंह कपिल से कहते दिखती हैं कि सरदार साहब से कह कि मेरी कुर्सी छोड़ दें.

हरभजन सिंह ने दिया नवजोत का साथ
ऐसे में हरभजन सिंह भी उनका साथ देते हुए कहते हैं कि कोई भी नवजोत सिंह सिद्धू की जगह नहीं ले सकता है. साथ ही कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी सिद्धू की तरह तैयार होकर पहुंचते हैं जिसकी वजह से सेट पर ढेर सारा हंगामा और मस्ती देखने को मिलती है. इस एपिसोड के प्रोमो के बाद से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

]]>
मनी लॉन्ड्रिंग ने बढ़ाई तमन्ना भाटिया की मुश्किलें…..कैसे होती पैसों की हेराफेरी https://samacharpacheesa.com/?p=10923 Sat, 19 Oct 2024 06:24:34 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=10923 बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में फंस गई हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुवाहाटी में ‘HPZ टोकन’ मोबाइल ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच को लेकर पूछताछ की, जिसमें बिटकॉइन और कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसी के बहाने कई निवेशकों को कथित तौर पर धोखा दिया गया. आधिकारिक सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी. प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि भाटिया का बयान यहां एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया. सूत्रों ने बताया कि भाटिया को ऐप कंपनी के एक कार्यक्रम में ‘‘सेलिब्रिटी के रूप में शामिल होने’’ के लिए कुछ धनराशि मिली थी और उनपर मामले में उनकी संलिप्तता होने का कोई आरोप नहीं है.

क्या है मामला

‘APZ टोकन’ मोबाइल ऐप से जुड़े इस ठगी के मामले में मार्च में ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट में कुल 299 इकाइयों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें 76 चीन नियंत्रित यूनिट्स हैं, जिनमें 10 निदेशक चीनी मूल के हैं जबकि दो इकाइयां अन्य विदेशी नागरिकों द्वारा नियंत्रित हैं. इन लोगों को इस साल मार्च में दाखिल ईडी के आरोपपत्र में नामजद आरोपी बनाया गया है. इस केस में विभिन्न आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इन आरोपियों पर बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी के रूप में अत्यधिक रिटर्न दिलाने का वादा करके भोले-भाले निवेशकों से ठगी करने का आरोप है.

क्या होती है मनी लॉन्ड्रिंग

मनी लॉन्ड्रिंग, ऐसी धोखाधड़ी है जिसमें अपराधी अपनी सम्पत्ति के अवैध स्रोत को छुपाते हैं. ‘HPZ टोकन’ मोबाइल फोन एप्लीकेशन केस में भी ऐसा ही किया गया. जांच एजेंसी ने कहा कि अपराध से हासिल धन को छिपाने के उद्देश्य से फर्जी निदेशकों वाली विभिन्न फर्जी कंपनियों द्वारा बैंक खाते और मर्चेंट आईडी खोले गए थे. इसने दावा किया कि ये धन अवैध ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी तथा बिटकॉइन बनाने के लिए निवेश के वास्ते ‘‘धोखाधड़ी’’ कर प्राप्त किए गए थे.

ईडी ने कहा कि 57,000 रुपये के निवेश पर तीन महीने तक प्रतिदिन 4,000 रुपये का रिटर्न देने का वादा किया गया था, लेकिन केवल एक बार ही पैसे का भुगतान किया गया. ईडी ने कहा कि इस मामले में देश भर में छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप 455 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और बैंक में जमा राशि जब्त की गई.

]]>
स्विगी ने अजय देवगन और रोहित शैट्टी संग मिल किया बड़ा कारनामा, बन गया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड https://samacharpacheesa.com/?p=10776 Wed, 16 Oct 2024 06:11:41 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=10776 स्विगी ने सिंगल ऑर्डर पर 11000 वडा पाव डिलीवर कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. यह ऑर्डर अजय देवगन की आने वाली फिल्‍म ‘सिंघम अगेन’ की टीम ने एनजीओ रॉबिन हुड आर्मी की मदद से दिया था. 11000 वडा पाव बांद्रा, जुहू, अंधेरी ईस्ट (चांदीवली और चकला), मलाड और बोरीवली में रॉबिन हुड आर्मी के सपोर्टेड स्कूलों में बांटे गए. रॉबिन हुड आर्मी मुंबई में भोजन की बर्बादी रोकने की मुहिम चला रही है. विले पार्ले में एयरपोर्ट हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज में अजय देवगन, रोहित शेट्टी और स्विगी के को-फाउंडर फणी किशन ने यह ऑर्डर रिसीव किया. स्विगी ने यह बड़ा ऑर्डर बल्‍क डिलीवरी के लिए उसके द्वारा लॉन्‍च की गई नई सेवा ‘एक्‍सएल ईवी’ के माध्‍यम से डिलीवर किया है. एक्‍सएल ईवी की स्‍थापना बल्‍क ऑर्डर की डिलीवरी के लिए की गई है.

इन 11000 वडा पाव को मुंबई के एमएम मिठाईवाला ने बनाया था. स्विगी के सह-संस्थापक और मुख्य विकास अधिकारी फणी किशन ने कहा, “स्विगी के 10 वर्षों में, हमने मुंबई और अन्य शहरों में लाखों वड़ा पाव डिलीवर किए हैं. हम ‘सिंघम अगेन’ टीम के साथ मिलकर वड़ा पाव के लिए सबसे बड़े सिंगल ऑर्डर के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. यह रोमांचक कार्यक्रम स्विगी की भोजन की डिलीवरी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.” रिकॉर्ड के बारे में बात करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, “हम वड़ा पाव की इस रिकॉर्ड-तोड़ डिलीवरी के लिए स्विगी के साथ भागीदारी करके बहुत खुश हैं जो बच्चों को खाना और खुशी दे रहा है.

दिवाली पर रिलीज होगी फिल्‍म
अजय देवगन (Ajay Devgan) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें रोहित शेट्टी ने अपने सभी सितारों की झलक दिखाने की कोशिश की है. अजय देवगन (Ajay Devgan) के अलावा फिल्म में करीना कपूर (Kareena Kapoor), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने भी काम किया है.

]]>
स्विगी ने अजय देवगन और रोहित शैट्टी संग मिल किया बड़ा कारनामा, बन गया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड https://samacharpacheesa.com/?p=10793 Wed, 16 Oct 2024 06:11:41 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=10793 स्विगी ने सिंगल ऑर्डर पर 11000 वडा पाव डिलीवर कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. यह ऑर्डर अजय देवगन की आने वाली फिल्‍म ‘सिंघम अगेन’ की टीम ने एनजीओ रॉबिन हुड आर्मी की मदद से दिया था. 11000 वडा पाव बांद्रा, जुहू, अंधेरी ईस्ट (चांदीवली और चकला), मलाड और बोरीवली में रॉबिन हुड आर्मी के सपोर्टेड स्कूलों में बांटे गए. रॉबिन हुड आर्मी मुंबई में भोजन की बर्बादी रोकने की मुहिम चला रही है. विले पार्ले में एयरपोर्ट हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज में अजय देवगन, रोहित शेट्टी और स्विगी के को-फाउंडर फणी किशन ने यह ऑर्डर रिसीव किया. स्विगी ने यह बड़ा ऑर्डर बल्‍क डिलीवरी के लिए उसके द्वारा लॉन्‍च की गई नई सेवा ‘एक्‍सएल ईवी’ के माध्‍यम से डिलीवर किया है. एक्‍सएल ईवी की स्‍थापना बल्‍क ऑर्डर की डिलीवरी के लिए की गई है.

इन 11000 वडा पाव को मुंबई के एमएम मिठाईवाला ने बनाया था. स्विगी के सह-संस्थापक और मुख्य विकास अधिकारी फणी किशन ने कहा, “स्विगी के 10 वर्षों में, हमने मुंबई और अन्य शहरों में लाखों वड़ा पाव डिलीवर किए हैं. हम ‘सिंघम अगेन’ टीम के साथ मिलकर वड़ा पाव के लिए सबसे बड़े सिंगल ऑर्डर के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. यह रोमांचक कार्यक्रम स्विगी की भोजन की डिलीवरी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.” रिकॉर्ड के बारे में बात करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, “हम वड़ा पाव की इस रिकॉर्ड-तोड़ डिलीवरी के लिए स्विगी के साथ भागीदारी करके बहुत खुश हैं जो बच्चों को खाना और खुशी दे रहा है.

दिवाली पर रिलीज होगी फिल्‍म
अजय देवगन (Ajay Devgan) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें रोहित शेट्टी ने अपने सभी सितारों की झलक दिखाने की कोशिश की है. अजय देवगन (Ajay Devgan) के अलावा फिल्म में करीना कपूर (Kareena Kapoor), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने भी काम किया है.

]]>
बिग बॉस 18: सलमान खान को अनिरुद्धाचार्य ने दी भगवद गीता https://samacharpacheesa.com/?p=10381 Sun, 06 Oct 2024 06:05:34 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=10381 सलमान खान रविवार रात यानी आज ‘बिग बॉस’ के एक और सीजन की होस्टिंग करेंगे. ‘बिग बॉस 18’ के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग पहले ही हो चुकी है. ग्रैंड पीमियर के दौरान की तस्वीरें और वीडियो दो दिन से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में बिग बॉस 18 के सेट से पॉपुलर आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य दिखाई दिए थे. शो से एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अनिरुद्धचार्य को सलमान के साथ देखा जा सकता है. दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दे रहे हैं.

वायरल तस्वीर में अनिरुद्धाचार्य, सलमान खान को भगवद गीता की एक प्रति भेंट करते नजर आ रहे हैं. सलमान ने पवित्र पुस्तक को शालीनता से स्वीकार किया. सलमान ने हाथ में गीता लेते हुए एक लंबी स्माइल भी दी. अनिरुद्धाचार्य खुशी-खुशी उन्हें भगवद गीता सौंपते हुए दिखाई दिए. यह तस्वीर बिग बॉस तक के ऑफिशियल अकाउंट से एक्स पर जारी की गई है.

‘बिग बॉस 18’ कंटेस्टेंट्स को आशीर्वाद देने पहुंचे थे अनिरुद्धाचार्य

बता दें, अनिरुद्धाचार्य ‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. वह कंटेस्टेंट्स को आशीर्वाद देने के लिए सेट पर मौजूद थे. इस साल ‘बिग बॉस’ के घर की थीम भी दिलचस्प लग रही है. सेट से ऑनलाइन सामने आए वीडियो और तस्वीरों में ऐसा लग रहा है कि मेकर्स गुफा-युग की थीम पर काम कर रहे हैं. विंटेज पैटर्न, पुरानी मूर्तियों, मिट्टी के रंग पैलेट से प्रेरित घर, पुराने जमाने की दुनिया दिख रही है.

45 दिन में तैयार हुआ ‘बिग बॉस 18’ का सेट

‘बिग बॉस 18’ की थीम टाइम ट्रैवल पर आधारित है. ओमंग कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस बार बिग बॉस हाउस को डिज़ाइन करने में 45 दिन लगे और लगभग 200 लोगों ने काम किया. आर्ट डायरेक्टर ने कहा, “इस साल हमने कुछ भारतीय करने का फैसला किया क्योंकि यह लंबे समय से नहीं किया गया था. क्रिएटिव टीम की एक खासियत यह थी कि वे घर में एक लेवेल चाहते थे. भारत बहुत खूबसूरत है, और हमने उस पर ध्यान नहीं दिया था, इसलिए हमने ऐसा किया.” उन्होंने कहा कि घर में सीक्रेट एंट्री गेट और दरवाजे हैं और कंटेस्टेंट शुरू में भ्रमित हो सकते हैं.

]]>
भारत सरकार ने वापस लिया नेशनल अवॉर्ड, यौन शोषण के आरोपी को बड़ा झटका, फंक्शन में शामिल होने पर भी लगी रोक https://samacharpacheesa.com/?p=10379 Sun, 06 Oct 2024 06:01:40 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=10379 साउथ से लेकर बॉलीवुड सितारों को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर 19 सितंबर से रेप के आरोप में जेल में बंद हैं. उन्हें ‘थिरुचित्राम्बलम’ के गाने मेघम करुक्कथा के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिलने वाला था, लेकिन अब रेप के आरोप में जेल में बंद जानी मास्टर का अवॉर्ड वापस ले लिया गया है.

शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेल ने एक बयान जारी किया कि जानी मास्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित कर दिया गया है. डिप्टी डायरेक्टर इंद्राणी बोस द्वारा साइन किए गए लेटर में लिखा था, ‘आरोप की गंभीरता को देखते हुए और मामले के कोर्ट में होने की वजह से श्री शेख जानी का वर्ष 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित करने का निर्णय लिया गया है’.

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेल ने जानी मास्टर से 8 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेरेमनी के आमंत्रण को भी वापस ले लिया है. बता दें, कोरियोग्राफर जानी मास्टर को इस हफ्ते अंतरिम जमानत दी गई थी ताकि वो नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में शामिल हो सकें. लेकिन अब उनसे आमंत्रण और पुरस्कार दोनों वापस ले लिया गया है.

14 दिन की हिरासत में कोरियोग्राफर
जानी मास्टर को 19 सितंबर को गोवा में गिरफ्तार किया गया था. उन्हें गोवा में गिरफ्तार करके हैदराबाद लेकर आया गया था. उन्हें शहर की अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

]]>