राजस्थान – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Fri, 20 Dec 2024 07:00:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 सुबह 5.30 बजे धमाके से दहला जयपुर, 5 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें, अटकी लोगों की सांसें https://samacharpacheesa.com/?p=12863 Fri, 20 Dec 2024 07:00:57 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=12863 राजधानी जयपुर में आज सुबह भीषण दुर्घटना हुई. भांकरोटा इलाके में सुबह 5:30 बजे CNG से भरे एक कंटेनर को ट्रक में टक्कर मार दी, टक्कर के बाद कंटेनर में भरी CNG गैस 400 से 500 मीटर दूर फैल गई. जहां कंटेनर से CNG गैस फैली वहां पर भीषण आग फैल गई.

इस दौरान CNG से लगी आग ने 40 से अधिक गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें कई लोग तो ऐसे थे जिन्हें कुछ संभलने का मौका भी नहीं मिला और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी. इस हादसे में करीब 23 से 24 लोग के घायल होने और 7 लोगों की आग से झुलसने से मौत की सूचना है, अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. कई लोगों का इलाज SMS हॉस्पिटल जयपुर के ICU में चल रहा है.

कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की गूंज
घटना स्थल से कुछ दूर रहने वाले गौरव कुमार ने बताया कि भिड़ंत के बाद कंटेनर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि लगभग तीन से चार किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी. कंटेनर के ब्लास्ट होते ही आसपास क्षेत्र की खिड़कियां कड़कड़ाने लगी. घटनास्थल पर चारों तरफ आग लगने के कारण आसमान केसरिया हो गया. चारों तरफ केमिकल की बदबू फैल गई, लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी, कुछ ही पल में चारों तरफ चीख पुकार मचाने लगी. जब स्थानीय लोग तेज धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकले तो सभी सन्न रह गए.

5 किलोमीटर दूर से दिखाई दी आग की लपटें
वहीं घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. घटनास्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर रहने वाले आकाश जैन ने बताया कि कंटेनर और ट्रक की टक्कर के बाद अचानक जब कंटेनर में आग लगी तो इसके धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक आई. जब बाहर आकर बालकनी में देखा तो आंख की लपटें साफ-साफ नजर आ रही थी, आग की लपटों के कारण घटनास्थल के क्षेत्र में धुए का गब्बर उठ रहा था, जो बड़ा भयावह था.

]]>
बुलेट ट्रेन बनी भजनलाल सरकार की तबादला एक्सप्रेस, एक ही रात में 83 RAS, 45 ASP और 155 DSP बदल डाले https://samacharpacheesa.com/?p=10501 Tue, 08 Oct 2024 04:42:58 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=10501 जयपुर. राजस्थान की भजनलाल सरकार की तबादला एक्सप्रेस बुलेट ट्रेन बन गई है. वह लगातार तेज गति से दौड़ रही है. राजस्थान सरकार ने सोमवार रात को ताबड़तोड़ तबादला सूचियां जारी कर एक ही झटके में 83 आरएएस, 45 एएसपी और 155 डीएसपी बदल डाले. एक के बाद एक आई इन सूचियों में राज्य स्तरीय 283 पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इधर-उधर कर दिया गया. इससे पहले सरकार ने आईएएस और आरपीएस समेत अन्य अधिकारियों को बदलकर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की थी.

भजनलाल सरकार ने फिर बड़ी संख्या में राजस्थान प्रशासनिक और पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इसके तहत बीजेपी सरकार ने 83 आरएएस और 200 आरपीएस अधिकारी बदल डाले. इन 200 आरपीएस में 45 अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक और 155 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं. वहीं 83 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची में दर्जनों एसडीएम को इधर-उधर कर दिया गया है.

कई जिलों के अतिरिक्त जिला कलेक्टर्स बदले
इनमें सबसे पहले कार्मिक विभाग की ओर से 83 आरएएस अधिकारियों की सूची जारी की गई. इस सूची में कई उपखंडों के एसडीएम बदल दिए गए. वहीं कई जिलों के अतिरिक्त जिला कलेक्टर्स के तबादले किए गए हैं. कई अधिकारियों को रिक्त पदों पर तैनाती दी गई है. उसके बाद गृह विभाग की ओर से 45 वरिष्ठ आरपीएस अधिकारियों की सूची जारी की गई. इस सूची में 45 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए.

10 एडिशनल एसपी के तबादले निरस्त किए
इस सूची में पूर्व में किए गए 10 एडिशनल एसपी के तबादले निरस्त किए गए हैं. तबादले निरस्त होने वाले अधिकारियों में एडिशनल एसपी राजेश मील, डॉक्टर तेजपाल सिंह, शालिनी राज, प्रियंका रघुवंशी और श्री मनलाल मीणा समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं. अधिकारी इन सूचियों को देख ही रहे थे कि फिर देर रात पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने 155 आरपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी. इनमें कई सर्किल के डीएसपी बदल दिए गए हैं.

]]>