खेल – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 24 Feb 2025 13:15:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 पाकिस्तानियों ने तोड़े TV, पर आतंकी भी बौखलाए, दुबई में हार के बाद क्या प्लान कर रहा ISIS? ट्रॉफी पर खतरा https://samacharpacheesa.com/?p=15588 Mon, 24 Feb 2025 13:15:47 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=15588 पाकिस्तान में चल रही चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की लगातार हार हो रही है. रविवार को भारत के साथ क्रिकेट मैच में वह हार गया. इसके चलते वहां मौजूद आतंकवादी संगठन इस ट्रॉफी के अन्य मैचों को निशाना बना सकते हैं. आतंकी अपहरण और हमले का प्लान कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि आतंकवादी संगठन ISIS के प्रमुख ने 3 दिन पहले पाकिस्तान की यात्रा की थी. इस यात्रा के तहत उसने बलूचिस्तान में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासन प्रोविंस (IS-KP) के आतंकवादियों से मुलाकात भी की थी. दिलचस्प है कि कुख्यात आतंकी सरगना अब्दुल कादिर पाकिस्तान आ रहा है इस बाबत पाकिस्तानी फौज और खुफिया एजेंसी को भी सूचना थी लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के तहत अभी लगभग 10 मैच होने हैं. बांग्लादेश समेत अन्य देशों की अनेक टीमें पाकिस्तान के इस्लामाबाद और कराची में मौजूद हैं. जो मैच अभी लंबित है उनमें से तीन मैच रावलपिंडी में, तीन मैच लाहौर में और दो मैच कराची में होंगे. बताया जा रहा है कि इनमें से आठ मैच सीधे तौर पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के निशाने पर हैं. इस बाबत सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी आया है, जिसमें आतंकी संगठन को दिखाया गया है और अंग्रेजी में लिखा है कि चैंपियंस ट्रॉफी इस्लामिक स्टेट के निशाने पर हो सकती है. इस पोस्ट में एक कोने पर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का एक छोटा फोटो भी इंसर्ट किया गया है.

पहले आतंकियों ने किया है हमला
एक आतंकवादी संगठन से संबंध रखने वाली वेबसाइट ने भी इस हमले की बाबत जानकारी दी है. फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी पर आतंकवाद के मंडराते खतरे को देखते हुए पाकिस्तान फौज ने होने वाले मैच से पहले स्टेडियम के आसपास की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया है. इससे पहले साल 2009 में आतंकवादी संगठन श्रीलंका की क्रिकेट टीम पर आत्मघाती हमला कर चुके हैं. फिलहाल इस खतरे को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने अन्य देशों के साथ भी साझा किया है.

]]>
भारत की जीत में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, एक मैच से ही बदल गया वर्ल्ड क्रिकेट का इतिहास https://samacharpacheesa.com/?p=15415 https://samacharpacheesa.com/?p=15415#respond Fri, 21 Feb 2025 06:17:07 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=15415 अपनी 101 रन की नाबाद पारी के दौरान शुभमन गिल ने एक नहीं बल्कि कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. अब वह आठ वनडे शतक बनाने वाले भारत के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए, गिल ने 51 पारियों में यह कारनामा करते हुए शिखर धवन, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर सरीखे दिग्गजों को पछाड़ दिया.अब शुभमन गिल चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन चुके हैं. गिल से पहले जो रूट (इंग्लैंड), रोहित शर्मा (भारत, उपुल थरंगा (श्रीलंका, क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) का नाम आता है.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 41 रन की पारी में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया. हिटमैन वनडे इंटरनेशनल में विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे तेज रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. इसी के साथ उन्होंने दिग्गज सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के क्लब में शामिल हो गए.

विराट कोहली भले ही 38 गेंद में 22 रन बनाकर चलते बने, लेकिन फील्डिंग में उनके नाम एक अद्भुत रिकॉर्ड दर्ज हुआ. विराट के नाम अब 156 वनडे कैच हो चुके हैं. इसी के साथ किंग कोहली एकदिवसीय में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से तीसरे, जबकि भारत के संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बनते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन के बराबर पहुंच गए.

विराट कोहली भले ही 38 गेंद में 22 रन बनाकर चलते बने, लेकिन फील्डिंग में उनके नाम एक अद्भुत रिकॉर्ड दर्ज हुआ. विराट के नाम अब 156 वनडे कैच हो चुके हैं. इसी के साथ किंग कोहली एकदिवसीय में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से तीसरे, जबकि भारत के संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बनते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन के बराबर पहुंच गए.

मैच में पांच विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी ने वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए. उन्होंने सबसे कम गेंदों में 200 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. शमी ने वनडे मैचों में 200 विकेट सबसे कम गेंद (5126) फेंक कर लिए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड मिचेल स्टार्क (5240) के नाम था.

]]>
https://samacharpacheesa.com/?feed=rss2&p=15415 0
टीम इंडिया का अगला मैच कब, किससे और कितने बजे? कहां देख पाएंगे लाइव, नोट कर लें डिटेल्स https://samacharpacheesa.com/?p=15175 https://samacharpacheesa.com/?p=15175#respond Thu, 13 Feb 2025 15:36:29 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=15175 टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल में वनडे सीरीज में शानदार जीत दर्ज की थी. भारत ने सभी वनडे मैच अपने नाम किए थे. कई फैंस को यह नहीं पता कि भारत को अपना अगला मैच कब और कहां खेलना है. अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं भारत अपना अगला मैच कब और कहां खेलेगा.

भारत को अपना अगला मैच चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है. यह मैच 20 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट का दूसरा मैच होगा. जो दुबई में खेला जाएगा. अगर इस मैच को आप लाइव देखना चाहते हैं तो आपको स्टार स्पोर्ट्स चैनल चैनल पर जाना होगा.अगर आप ओटीटी के जरिए सभी मैच देखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप डाउनलोड करना होगा.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड- नजमुल हुसैन शन्टो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदय, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद महमूदुल्लाह, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का स्क्वॉड- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद. शमी, अर्शदीप सिंह, रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती

]]>
https://samacharpacheesa.com/?feed=rss2&p=15175 0
चौके से फिफ्टी, छक्के से शतक… डायनामाइट की तरह फटे रोहित शर्मा, भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त https://samacharpacheesa.com/?p=15021 https://samacharpacheesa.com/?p=15021#respond Mon, 10 Feb 2025 06:34:08 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=15021 पिछले लंबे समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे रोहित शर्मा ने रविवार रात 32वां शतक जड़ दिया. बाराबती स्टेडियम में कप्तान रोहित शर्मा ने 90 गेंदों में 119 रन की पारी खेली. रोहित की 12 चौके और सात छक्के वाली पारी के बूते भारत ने 305 रन का लक्ष्य 44.3 ओवर में छह विकेट पर 308 रन बनाकर हासिल कर लिया.

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यह जीत भारत के लिए मनोबल बढ़ाने वाली होगी. बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर 26वें ओवर में आदिल राशिद की गेंद पर लांग ऑफ में खूबसूरत छक्का जड़कर वनडे में अपना 32वां सैकड़ा पूरा कर सुकून की सांस ली जो उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था, इसके लिए उन्होंने 76 गेंद खेली, जिसमें सात छक्के और नौ चौके जड़े थे.

पिछले मैच में सस्ते में आउट हुए रोहित ने मैच में शुरू से ही आक्रामक होकर खेलने की रणनीति बनाई. उन्होंने दूसरे ही ओवर में गुस एटिकन्सन की गेंद को फ्लिक करते हुए मिडविकेट पर उठा दिया, जो सीधा छक्के के लिए पहुंचा, उन्होंने महज 30 गेंद में चार चौके और चार छक्के से अर्धशतक जड़ दिया.

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने डकेट, रूट और कप्तान जोस बटलर (34 रन) के योगदान से अच्छी नींव रखी. इंग्लैंड का स्कोर 35 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन था जिससे लग रहा था कि टीम 330 से अधिक रन बनाने में सफल रहेगी. जडेजा ने आक्रामक बेन डकेट (65 रन) और क्रीज पर जम चुके जो रूट (69 रन) को आउट किया, जिससे इंग्लैंड मजबूत शुरुआत को बड़े स्कोर तक नहीं बढ़ा सका. भारत ने मिडिल ओवर्स में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए इंग्लैंड को 49.5 ओवर में 304 रन पर समेट दिया.

विराट कोहली फिर फेल
बाराबती स्टेडियम में यह 2011 के बाद से सबसे कम स्कोर है क्योंकि तब से यहां औसत स्कोर 350 से ज्यादा का रहा है. भारत के लिए रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल ने 60, विराट कोहली ने पांच, श्रेयस अय्यर ने 44, तो अक्षर पटेल ने नाबाद 41 रन की पारी खेली. विराट कोहली का फॉर्म भारत के लिए चिंता का सबब है. तीसरा और आखिरी वनडे 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

]]>
https://samacharpacheesa.com/?feed=rss2&p=15021 0
तीसरे टी20 में 2 बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, खूंखार ऑलराउंडर ही वापसी https://samacharpacheesa.com/?p=14512 Tue, 28 Jan 2025 04:54:33 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=14512 भारतीय टीम आज पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड का सामना करेगी. कोलकाता और चेन्नई में जीत हासिल कर 2-0 की बढ़त बनाने के बाद अब टीम इंडिया राजकोट में मुकाबला अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. अगर भारत ने जीत की लय बरकरार रखता है तो यह सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में लगातार चौथी टी20 सीरीज जीत होगी. इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद की जा रही है.

चेन्नई में खेले गए दूसरे टी20 मैच के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए थे. तीसरे मैच के लिए भी दो बदलाव होने की संभावना है. विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल जो पिछले मैच में खेले लेकिन बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए उनकी जगह शिवम दुबे या रामनदीप सिंह को मौका मिल सकता है. दुबे और रामनदीप को शनिवार को ही टी20 टीम में शामिल किया गया था. नितीश कुमार रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे जबकि रिंकू सिंह को पीठ में दर्द के कारण दूसरे और तीसरे टी20 से बाहर रखा गया है.

]]>
300 बॉल पर बना डाले 563 रन…विरोधी टीम महज 19 रन पर ढेर, टूटे सारे रिकॉर्ड, अंडर-19 क्रिकेट में जबरदस्त कुटाई https://samacharpacheesa.com/?p=13901 Mon, 13 Jan 2025 06:43:43 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=13901 भारतीय क्रिकेट टीम को दुनियाभर में अपने विस्फोटक बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए बड़े बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक जमाने में रोहित शर्मा नंबर एक हैं तो सबसे तेज टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है. इस वक्त एक 14 साल की बच्ची वनडे में अपनी तूफानी पारी की वजह से चर्चा में है. इरा जाधव ने 157 गेंदों पर नाबाद 346 रन की पारी खेल मुंबई को महिला अंडर-19 वन डे ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 544 रनों की रिकॉर्ड जीत दिलाई. जाधव ने 42 चौके, 16 छक्के लगाए और 220.38 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 3 विकेट पर 563 तक पहुंचाया.

जाधव ने मेघालय की गेंदबाजी को किया बर्बाद
इरा जाधव की ओपनिंग साझेदारी अलीना मुल्ला के साथ महज 39 रन की रही लेकिन इसके बाद कप्तान हर्ले गाला के साथ मिलकर उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 274 रन की साझेदारी कर डाली. जब कप्तान 79 गेंदों पर 116 रन बनाकर आउट हो गई तो मुंबई का स्कोर 32 ओवर से पहले ही 313 रन हो चुका था. इस साझेदारी में जाधव 71 गेंदों पर 149 रन बना डाले.

इसके बाद जाधव ने दीक्षा पवार के साथ 186 रन की साझेदारी की जिसमें उनके बल्ले से 50 गेंदों पर 137 रन आया. पवार 45वें ओवर में आउट जब मुंबई का स्कोर 499 रन था. इसके बाद मुंबई ने बाकी 21 बॉल पर गेंदों में 64 रन बनाकर 3 विकेट पर 563 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया.

19 रन पर ढेर मेघालय, रिकॉर्ड जीत 
मुंबई से मिले 564 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघालय की टीम का गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी बुरा हाल हो गया. पूरी टीम 25.4 ओवर में महज 19 रन के स्कोर पर सिमट गई. 6 बैटर तो अपना खाता भी नहीं खेल पाए. मेघालय के लिए सुचियांग ने सबसे ज्यादा 3 रन बनाए. 544 रन के बड़े अंतर से मैच जीतर मुंबई की टीम ने रिकॉर्ड बुक में जगह बनाई. वनडे इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम दर्ज है. 15 जनवरी 2023 को टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 390 रन बनाने के बाद पूरी टीम टीम को महज 73 रन पर ढेर कर 317 रन से जीत दर्ज की थी.

]]>
300 बॉल पर बना डाले 563 रन…विरोधी टीम महज 19 रन पर ढेर, टूटे सारे रिकॉर्ड, अंडर-19 क्रिकेट में जबरदस्त कुटाई https://samacharpacheesa.com/?p=13911 Mon, 13 Jan 2025 06:43:43 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=13911 भारतीय क्रिकेट टीम को दुनियाभर में अपने विस्फोटक बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए बड़े बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक जमाने में रोहित शर्मा नंबर एक हैं तो सबसे तेज टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है. इस वक्त एक 14 साल की बच्ची वनडे में अपनी तूफानी पारी की वजह से चर्चा में है. इरा जाधव ने 157 गेंदों पर नाबाद 346 रन की पारी खेल मुंबई को महिला अंडर-19 वन डे ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 544 रनों की रिकॉर्ड जीत दिलाई. जाधव ने 42 चौके, 16 छक्के लगाए और 220.38 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 3 विकेट पर 563 तक पहुंचाया.

जाधव ने मेघालय की गेंदबाजी को किया बर्बाद
इरा जाधव की ओपनिंग साझेदारी अलीना मुल्ला के साथ महज 39 रन की रही लेकिन इसके बाद कप्तान हर्ले गाला के साथ मिलकर उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 274 रन की साझेदारी कर डाली. जब कप्तान 79 गेंदों पर 116 रन बनाकर आउट हो गई तो मुंबई का स्कोर 32 ओवर से पहले ही 313 रन हो चुका था. इस साझेदारी में जाधव 71 गेंदों पर 149 रन बना डाले.

इसके बाद जाधव ने दीक्षा पवार के साथ 186 रन की साझेदारी की जिसमें उनके बल्ले से 50 गेंदों पर 137 रन आया. पवार 45वें ओवर में आउट जब मुंबई का स्कोर 499 रन था. इसके बाद मुंबई ने बाकी 21 बॉल पर गेंदों में 64 रन बनाकर 3 विकेट पर 563 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया.

19 रन पर ढेर मेघालय, रिकॉर्ड जीत 
मुंबई से मिले 564 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघालय की टीम का गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी बुरा हाल हो गया. पूरी टीम 25.4 ओवर में महज 19 रन के स्कोर पर सिमट गई. 6 बैटर तो अपना खाता भी नहीं खेल पाए. मेघालय के लिए सुचियांग ने सबसे ज्यादा 3 रन बनाए. 544 रन के बड़े अंतर से मैच जीतर मुंबई की टीम ने रिकॉर्ड बुक में जगह बनाई. वनडे इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम दर्ज है. 15 जनवरी 2023 को टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 390 रन बनाने के बाद पूरी टीम टीम को महज 73 रन पर ढेर कर 317 रन से जीत दर्ज की थी.

]]>
सिडनी में सब हो गया खत्म! 3 दिन नहीं खेल पाई टीम इंडिया…बुमराह के 32 विकेट बेकार, सीरीज ऑस्ट्रेलिया के नाम https://samacharpacheesa.com/?p=13519 Sun, 05 Jan 2025 06:00:15 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=13519 भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन मेजबान टीम के सामने जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य था. ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट गंवाकर इसे आसानी से हासिल किया. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला अपने नाम करने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एक दशक बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर फिर से कब्जा जमाया. 3-1 की जीत के साथ ही कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने वो कर दिखाया जो सीरीज शुरू होने से पहले कहा था. इस हार के बाद भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गई है.

ऑस्ट्रेलिया ने 2014 के बाद लगातार हार का सामना करने के बाद फिर से इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है. पिछली चार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारतीय टीम के नाम रही थी. टीम इंडिया ने अपने घर पर 2016 में खेलते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में 2018 और 2020 में सीरीज जीतकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को जीता था. 2022 में भारत में खेली गई सीरीज में भी भारतीय टीम को जीत मिली थी.

3 दिन में खेल खत्म
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम तीन दिन भी नहीं टिक पाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर समेटकर 4 रन की बढ़त बनाई. टीम इंडिया के पास बड़ा स्कोर खड़ा कर मैच को अपने नाम करने का मौका था लेकिन पूरी टीम दूसरी पारी में महज 157 रन पर ढेर हो गई. 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मेजबान टीम के पास 3 लगभग 3 दिन का वक्त था. तीसरे दिन का लगभग पूरा खेल बचा था और इसके बाद दो दिन और मुकाबला खेला जाना था.

बुमराह के 32 विकेट गए बेकार
भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अपनी जान झोंक दी और 32 विकेट लेकर नया कीर्तिमान बनाया लेकिन यह सब बेकार चला गया. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 3-1 से 5 मैचों की सीरीज को अपने नाम कर बड़ा झटका दिया. ऑस्ट्रेलिया में सीरीज खेलकर बिशन सिंह बेदी ने 31 विकेट लेकर जो रिकॉर्ड बनाया था वो इस सीरीज में टूटा लेकिन जसप्रीत बुमराह इसे कभी याद नहीं करना चाहेंगे क्योंकि ये विकेट टीम को जीत नहीं दिला पाए.

]]>
ऑस्ट्रेलिया एक-दो नहीं, 3 बदलाव के लिए मजबूर… दिग्गज को करना पड़ सकता है बाहर https://samacharpacheesa.com/?p=12999 Sun, 22 Dec 2024 13:26:30 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=12999 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाना है. तीसरे टेस्ट में जीत के करीब पहुंचने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथे मैच में एक-दो नहीं, बल्कि तीन बदलाव के साथ उतर सकती है. चौथे टेस्ट के लिए मेजबान टीम का एक ओपनर और एक पेसर तो बदलना तय ही है, ऑलराउंडर की जगह भी डावांडोल है. आइए जानें कि ऐसी स्थिति क्यों बनी और भारत पर इसका क्या असर पड़ सकता है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जाएगा. तीन मैच के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. ऐसे में चौथा टेस्ट निर्णायक हो गया है. यह मैच जीतने वाली टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बना लेगी. इसका यह मतलब भी होगा कि वह सीरीज नहीं हारेगी. शायद इसी महत्व को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया अपनी टीम में बड़े बदलाव करने जा रहा है.

सैम कोंस्टास करेंगे डेब्यू 
ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट मैच के लिए जो बदलाव किए हैं, उससे यह तो तय है कि ओपनिंग में नाथन मैकस्वीनी की जगह सैम कोंस्टास की वापसी तय है. पेस बॉलर जोश हेजलवुड भी चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह स्कॉट बोलैंड या सीन एबॉट प्लेइंग इलेवन में आ सकते हैं. एक और नाम है जो इस बार प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकता है और वह है ब्यू वेबस्टर.

चोट से परेशान हैं मिचेल मार्श
ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी अब तक ऑस्ट्रेलिया की कमजोर कड़ी साबित हुए हैं. वे ना तो अब तक ज्यादा रन बना पाए हैं और ना ही विकेट ले सके हैं. इतना ही नहीं उनकी चोट भी ऑस्ट्रेलिया की परेशानी का सबब बनी हुई है. मिचेल मार्श तीसरे टेस्ट मैच में चोट की वजह से भी ज्यादा बॉलिंग नहीं कर पाए थे. ऐसे में कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए अगर ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट में मिचेल मार्श की जगह ब्यू वेबस्टर को प्लेइंग इलेवन में जगह दे दे.

मिचेल मार्श 45 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. वे टी20 फॉर्मेट में कप्तानी भी करते रहे हैं. ऐसे में ब्यू वेबस्टर के लिए उनकी जगह भरना आसान नहीं होगा, जिन्हें अभी डेब्यू करना है. 31 साल के वेबस्टर ने 93 फर्स्टक्लास मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 5297 रन बनाए हैं और 148 विकेट झटके हैं.

चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड.

 

 

]]>
ऑस्ट्रेलिया के हाथ से कैसे फिसला टेस्ट, भारत की वापसी https://samacharpacheesa.com/?p=12808 Tue, 17 Dec 2024 14:52:25 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=12808 ब्रिस्बेन में मंगलवार को जब चौथे टेस्ट की शुरुआत हुई तो भारत बैकफुट पर था. 445 रन के जवाब में 51 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम पर हार का खतरा था. भारत ने 5वां विकेट भी जल्दी गंवा दिया. कप्तान रोहित शर्मा 10 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद जब-जब भारत दबाव में आता कोई ना कोई बैटर क्रीज पर डट जाता. दूसरी ओर जब-जब ऑस्ट्रेलिया के पास कुछ मौका आता, वह उसे गंवा देता. कुल मिलाकर मैच में ऐसे 5 वाकये हुए, जो खेल की बाजी पलट गए. ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब जाकर भी दूर होता जा रहा है. भारत हार के करीब जाकर भी ड्रॉ की ओर मैच ले जा रहा है.

1. स्मिथ ने पहली गेंद पर टपका दिया टेस्ट मैच
ऑस्ट्रेलिया ने सबसे बड़ा मौका चौथे दिन पहली गेंद पर ही गंवाया. पैट कमिंस की गेंद केएल राहुल के बैट का किनारा लेकर स्टीव स्मिथ के पास गई. कैचिंग प्रैक्टिस जैसे इस मौके को स्मिथ ने टपका दिया. केएल राहुल ने इसका पूरा फायदा उठाया. जो केएल राहुल 33 रन बनाकर आउट हो सकते थे, उन्होंने 84 रन ठोक दिए, जिसका दर्द ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटरों को रात भर सोने भी ना देगा.

2. हेजलवुड की चोट, भारत को राहत
ऑस्ट्रेलिया को दूसरा दर्द जोश हेजलवुड की चोट ने दिया. इस खिलाड़ी ने चौथे दिन सिर्फ एक ओवर बॉलिंग की, जिसमें वह लय में नजर नहीं आया. इसके बाद बारिश आ गई. बारिश के ब्रेक में हेजलवुड को स्कैन के लिए ले जाया गया. पता चला कि उनकी पिंडली (calf muscles) में दर्द है और वे बॉलिंग नहीं कर पाएंगे. नतीजा हेजलवुड फिर मैदान पर नहीं उतरे. ऑस्ट्रेलिया को उनकी बहुत कमी खली लेकिन वह करे भी तो क्या करे.

3. बारिश ने की भारत की मदद
मैच के चौथे दिन बारिश ने बार-बार खेल रोका. हर सेशन में एक या दो बार खेल रुका. नतीजा दिनभर में सिर्फ 57.5 ओवर का ही खेल हुआ. इसका सीधा नुकसान ऑस्ट्रेलिया को हुआ. अगर दिन में पूरे 98 ओवर फेंके जाते तो संभव था कि ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 100 रन के करीब बना चुका होता.

4. केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की खूबसूरत पारियां
केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन बैटिंग की. केएल ने 84 रन बनाकर नई गेंद का ‘भूत’ शांत किया. उन्होंने रवींद्र जडेजा (77) के साथ 67 रन की साझेदारी की. केएल के आउट होने के बाद जडेजा ने नीतीश कुमार रेड्डी (16) और मोहम्मद सिराज (1) के साथ मिलकर भारत को 200 रन के पार पहुंचाया.

5. बुमराह-आकाश दीप की ऐतिहासिक साझेदारी
भारत जब 213 रन पर 9 विकेट गंवा चुका था और फॉलोऑन का खतरा सर पर मंडरा रहा था तब जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप ने ऐतिहासिक खेल दिखाया. इन दोनों ने 39 रन की नाबाद साझेदारी कर भारत को 246 रन की जादुई संख्या तक पहुंचाया, जो फॉलोऑन बचाने के लिए जरूरी था. आकाश दीप ने फॉलोऑन बचाने का जश्न छक्का मारकर मनाया और दिन का खेल खत्म होने तक भारत को 252 के स्कोर तक पहुंचा दिया.

]]>