राजनीति – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Sun, 09 Feb 2025 06:00:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 न सीट मिली न ज्यादा वोट… हार कर भी इतना खुश क्यों कांग्रेस? राहुल गांधी का प्‍लान जानकर BJP को हो जाएगी टेंशन! https://samacharpacheesa.com/?p=14978 https://samacharpacheesa.com/?p=14978#respond Sun, 09 Feb 2025 06:00:27 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=14978 कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन दिल्‍ली चुनाव 2025 में पिछले तीन चुनावों की तर्ज पर ही बेहद फीका रहा. राहुल गांधी की पार्टी राजधानी में एक बार फिर खाता तक नहीं खोल पाई. 70 में से 67 सीटों पर कांग्रेस के उम्‍मीदवार अपना सिक्‍योरिटी डिपॉजिट तक नहीं बचा पाए. साल 1998 से 2013 तक लगातार दिल्‍ली की सत्‍ता पर काबिज रही कांग्रेस के लिए वजूद बचाने की जद्दोजहद अब भी जारी है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की हार से आखिर कांग्रेस इतनी खुश क्‍यों हैं. राहुल गांधी के खुश होने की एक या दो नहीं बल्कि पांच मुख्‍य वजह हैं. 5वां कारण तो ऐसा है, जिसे जानकर बीजेपी को भी ‘करंट’ लग सकता है. चलिए एक-एक कर हम आपको इनके बारे में बताते हैं.

अरविंद केजरीवाल पिछले 10 सालों में नेशनल पॉलिटिक्‍स में तेजी से अपना वर्चस्‍व बढ़ाते नजर आ रहे हैं. चाहे पंजाब हो या फिर गोवा, गुजरात हो या जम्‍मू-कश्‍मीर हर राज्‍य में आम आदमी पार्टी की मौजूदगी है. इंडिया गठबंधन में भी तमाम रीजनल पार्टियां केजरीवाल को काफी तवज्‍जो देते हैं. दो राज्‍यों में आप की सरकार थी जो अब केवल पंजाब में रह गई है. आने वाले वक्‍त में केजरीवाल का कद घटने से राहुल गांधी को फायदा होगा.

पिछले साल के अंत में हुए हरियाणा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को जीत का मजबूत दावेदार माना जा रहा था लेकिन इसके बावजूद बीजेपी ने यहां बाजी मारी तो इसकी मुख्‍य वजह अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बनी. ऐसा इसलिए क्‍योंकि आप और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन नहीं हो पाया. केजरीवाल की पार्टी को करीब पौने 2 परसेंट वोट मिले. वोट बंटने के कारण राहुल गांधी के हरियाणा में सरकार बनाने के मनसूबों का बट्टा लग गया. कुछ ऐसा ही हाल गुजरात में भी कांग्रेस का हुआ था.

दिल्‍ली हारने के बाद अब अरविंद केजरीवाल के सामने अगली सबसे बड़ी चुनौती पंजाब में अपनी सरकार बचाने की है. दिल्‍ली की तर्ज पर पंजाब में भी कांग्रेस पार्टी के वोट काटकर आम आदमी पार्टी सत्‍ता में आई थी. केजरीवाल को यह डर सता रहा है कि अगर इसी तर्ज पर पंजाब में भी वोट बंटे तो वहां बीजेपी-अकाली सरकार फिर बाजी मार जाएगी. दूसरी और लोकसभा चुनाव में आप ने पंजाब की 13 सीटों में से महज 3 पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस को यहां 7 सीट पर जीत मिली थी. कांग्रेस का पंजाब में अच्‍छा खासा जनाधार है.

दिल्‍ली में अब साल 2030 में विधानसभा चुनाव हैं. मौजूदा दिल्‍ली चुनाव से पहले केजरीवाल ने राजधानी में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से यह कहते हुए मना कर दिया था कि उनके पास शहर में जनाधार नहीं है. अब जब बारी 2030 के दिल्‍ली चुनाव की आएगी तो उन्‍हें बीजेपी को सत्‍ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस को बराबरी का दर्जा देना होगा.

कांग्रेस पार्टी के पास मौजूदा वक्‍त में ले-देकर केवल दो राज्‍यों में सरकार है. राहुल गांधी की पार्टी के सीएम हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में हैं. संगठन चलाने के लिए हर पार्टी को धन की जरूरत होती है. पार्टी को चंदा भी केवल तभी मिलता है जब उनकी ज्‍यादा से ज्‍यादा राज्‍यों में सरकार हो. यही वजह है कि पिछले 10 सालों से कांग्रेस पार्टी हर राज्‍य में गठबंधन के साथी तलाश रही है. आप की दिल्‍ली में करारी शिकस्‍त के बाद अब अरविंद केजरीवाल को दिल्‍ली से लेकर हरियाणा, गुजरात, पंजाब और गोवा में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का मजबूर होना पड़ सकता है. ऐसा करने से कांग्रेस और आप दोनों को ही फायदा मिलेगा. वहीं, अबतक आप और कांग्रेस के बीच वोट बंटने का फायदा उठाकर आसानी से सरकार बनान लेने वाली बीजेपी को दोनों का गठबंधन होने से ‘करंट’ लग सकता है. दिल्‍ली चुनाव पर ही नजर डाले तो बीजेपी को यहां करीब 45 प्रतिशत और आम आदमी पार्टी को करीब 43 प्रतिशत वोट मिले हैं, लेकिन कांग्रेस के करीब 6 प्रतिशत वोट बटने के कारण अधिकांश फंसी हुई सीट पर मामूली अंतर से बीजेपी ने बाजी मार ली. दोनों में गठबंधन हुआ तो कई राज्‍यों से बीजेपी का आने वाले वक्‍त में सूपड़ा साफ भी हो सकता है.

]]>
https://samacharpacheesa.com/?feed=rss2&p=14978 0
दिल्ली का असल दंगल, अमित शाह, केजरीवाल से लेकर राहुल गांधी तक की धुआंधार रैली https://samacharpacheesa.com/?p=14516 Tue, 28 Jan 2025 05:08:56 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=14516 दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख अब नजदीक है. आम आदमी पार्टी, कांग्रेस से लेकर भाजपा तक आखिरी दांव-पेच आजमा रही हैं. दिल्ली में अब धुआंधार रैलियों का वक्त आ गया है. सभी वोटरों को लुभान में जुटे हैं. यही वजह है कि आज रैलियों वाला मंगलवार है. आज यानी मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमि शाह, सीएम योगी से लेकर राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल की रैलियां हैं. आज दिल्ली में जगह-जगह रैलियां होंगी. रैलियों में एक-दूसरे पर खूब हमले होंगे. इस बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना के पानी पर सियासत तेज हो गई है. सूत्रों की मानें तो दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आरोप के खिलाफ आज यानी मंगलवार को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आप चीफ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा सकते हैं. दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग है. 8 फरवरी को नतीजे आएंगे. तो चलिए जानते हैं दिल्ली दंगल की खास बातें.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने झुग्गी में रहने वाली महिलाओं की लिए एक अलग प्लान तैयार किया है. हर झुग्गी में 8 से 10 लोगों का एक ग्रुप तैयार किया गया है. ये ग्रुप सिर्फ महिला वोटर्स को टार्गेट करेगा. जो डेटा के साथ महिलाओं को ये बता रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल सरकार से उनको क्या फ़ायदा मिलेगा. AAP द्वारा तैयार किये गये ये ग्रुप महिलाओं को ये भी बताने की कोशिश कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अब तक उनके लिये क्या-क्या काम किए हैं. साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि अब तक DDA ने कितनी झुग्गियां दिल्ली में तोड़ी है और अगर BJP सत्ता में आती है तो उनकी झुग्गी भी तोड़ दी जाएगी. जबकि AAP झुग्गी बचाने का काम करेगी.

दिल्ली चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह आज रोड शो करेंगे. वहीं, सीएम योगी की आज रैली है. इसके अलावा, दिल्ली चुनाव में राहुल गांधी भी पहली रैली करेंगे.

• दिल्ली में अमित शाह दोपहर 03:30 बजे कस्तूरबा नगर विधानसभा 4.30 बजे कालकाजी और शाम 6 बजे में बदरपुर विधानसभा के मीठापुर चौक से जैतपुर गाँव तक रोड शो.

• सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 1 बजे मंगोलपुरी,3 बजे विकासपुरी और और शाम 6 राजेन्द्र नगर में में करेंगे जनसभा.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के एलान के बाद राहुल गांधी की पहली रैली आज

दिल्ली में राहुल गांधी की दो रैली – पटपड़गंज और ओखला

]]>
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा, हिंदूवादी नेता सिमरन गुप्ता ने याचिका दायर की https://samacharpacheesa.com/?p=14331 Thu, 23 Jan 2025 14:57:48 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=14331 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उत्तर प्रदेश के संभल की जिला अदालत में उनके खिलाफ याचिका दायर की गई है. एक हिंदूवादी नेता ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है. आप सोच रहे होंगे अब कांग्रेस सांसद ने ऐसा क्या कर दिया, जिससे फिर कानूनी पचड़ों में फंसने जा रहे हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह…

हिंदूवादी नेता सिमरन गुप्ता ने याचिका दायर की
हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदूवादी नेता सिमरन गुप्ता के अधिवक्ता सचिन गोयल की ओर से चंदौसी की जिला अदालत की एमपी/एमएलए अदालत में राहुल गांधी के एक विवादित बयान को लेकर याचिका दायर की गई है. इस याचिका में कहा गया है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 15 जनवरी को एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी लड़ाई सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से नहीं बल्कि ‘इंडियन स्टेट’ से है. इससे भावनाएं आहत हुई हैं.

संविधान की मूल भावना को किया आहत
सिमरन गुप्ता के अधिवक्ता सचिन गोयल ने बताया कि राहुल गांधी ने 15 जनवरी दिए बयान में उन्होंने संविधान की मूल भावना को आहत किया है. उनके बयान से देश में असंतोष है. उन्होंने कहा कि सिमरन गुप्ता की ओर से एसीजेएम की एमपी/एमएलए अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ वाद दायर किया है. जिसमें उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है.

राहुल गांधी ने नए कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए BJP और RSS पर जमकर हमला बोला था. उन पर देश के सभी संस्थानों पर कब्जा करने का आरोप लगाया था. कांग्रेस नेता ने कहा था, ‘यह मत सोचो कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं. इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है. यदि आप मानते हैं कि हम भाजपा या आरएसएस नामक राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं तो आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या हो रहा है. भाजपा और आरएसएस ने हमारे देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है. अब हम भाजपा, आरएसएस और इंडियन स्टेट से ही लड़ रहे हैं.’

]]>
संसद में धक्का-मुक्की कांड, क्राइम ब्रांच करेगी जांच https://samacharpacheesa.com/?p=12942 Sat, 21 Dec 2024 13:13:19 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=12942 संसद का शीतकालीन सत्र 2024 खत्म हो चुका है. सत्र के आखिरी एक दिन पहले संसद भवन में जमकर हंगामा हुआ. अचानाक से लोकसभा में अफरातफरी मच गई. आरोप है कि कांग्रेस नेता और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद को धक्का देकर गिरा दिया. आरोप है कि धक्का-मुक्की में भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत को चोट आई है, दोनों का आरएमएल आस्पताल में इलाज चल रहा है. भाजपा ने दिल्ली पुलिस में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. अब मामला क्राइम ब्रांच तक पहुंच गया है.

अब, संसद में हुई धक्का-मुक्की की जांच के लिए क्राइम ब्रांच ने 7 अधिकारियों की एक एसआईटी का गठन किया है. क्राइम ब्रांच की चाणक्यपुरी स्थित ISC यूनिट ने जांच शुरू कर दी है. इसमें 2 एसीपी, 2 इंस्पेक्टर और 3 सब इंस्पेक्टर होंगे शामिल हैं, जो सीधे डीसीपी सजंय सैन को रिपोर्ट करेंगे. इस मामले की जांच में 2 एसीपी को एसआईटी में इसलिए शामिल किया गया है कि क्यूंकि मामला पॉलिटिकली हाई प्रोफाइल है.

पुलिस के हवाले से खबर है कि नई दिल्ली पार्लियामेंट थाने में राहुल गांधी के खिलाफ लिखए गए शिकायत की कॉपी आज क्राइम ब्रांच को सौंप दी. सूत्रों की माने तो पार्लियामेंट एडमिस्ट्रेशन को सीसीटीवी फुटेज के लिए लेटर लिखा जाएगा. इस घटना से जुड़ी जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज काफ़ी मायने रखती है.

बीजेपी ने किया शिकायत
बीजेपी ने अपनी शिकायत में सीधे राहुल गांधी पर धक्कामुक्की का आरोप लगाया है. पुलिस ने कहा कि प्रोटोकॉल को देखते हुए, सीसीटीवी फुटेज, मौके पर मौजूद मोबाइल फुटेज , MLC रिपोर्ट काफी मायने रखती है. क्राइम ब्रांच की माने तो इन सबके अलावा पहले मौके पर मौजूद चश्मदीदो और घायल सांसदो के बयान भी दर्ज किए जाएंगे. इन सबके बाद क्राइम ब्रांच की SIT राहुल गांधी को जांच के लिए नोटिस भी भेज सकती है.

]]>