राष्ट्रीय – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Thu, 18 May 2023 06:40:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 कांग्रेस में सरगारमाइज बढ़ा राजनीतिक पारा https://samacharpacheesa.com/?p=6895 Wed, 17 May 2023 08:00:27 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6895 मंगलवार के दिन पवनपुत्र हनुमान की आराधना की जाती है, कर्नाटक चुनाव के दौरान बजरंगबली राजनीतिक पूजा-पाठ बढ़ गई थी। छत्तीसगढ़ में भी बजरंगबली का महत्व चुनावी दृष्टि से बढ़ा है। मंगलवार को अचानक कांग्रेस की प्रभारी शैलजा राजधानी पहुंची और मुख्यमंत्री निवास में बैठक का दौर शुरू हुआ। इस बार से चर्चा शुरू हो गई कि प्रदेश में राजनीतिक फेरबदल होने जा रहा है। बात यहां तक पहुंची कि मुख्यमंत्री बदलने जा रहे हैं और नहीं तो मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव हो सकता है। इस तरह की खबरों की गर्माहट शाम होते होते ठंडी पड़ गई लेकिन यह बात तो सच है कि कांग्रेस प्रभारी शैलजा अचानक रायपुर आर्इं, यह भी सच है कि मुख्यमंत्री निवास में महत्वपूर्ण नेताओं की बैठक भी हुई जिसमें ताम्रध्वज साहू, चरणदास महंत, मोहन मरकाम, टी एस सिंहदेव सहित अनेक मंत्री शामिल हुए। सवाल यह भी है कि आनन-फानन में यह बैठक क्यों हुई? एक बात तो है कि कांग्रेस सरकार पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। ईडी ने कोयला घोटाले के बाद शराब घोटाले में बड़े अधिकारियों और व्यापारियों को गिरफ्तार किया है जिनके तार कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं से जुड़े हुए हैं। कुछ बड़े अधिकारी और नेता भी गिरफ्तार हो सकते हैं, संभव है कुछ उससे भी बड़ी कार्रवाई हो जाए। इस बात की चर्चा भी हो रही थी कि राजधानी में सीआरपीएफ की बड़ी टुकड़ी आई है, संभव है ईडी कोई बड़ी कार्रवाई करे। अगर ऐसा कुछ होने वाला है, कांग्रेस हाईकमान को कोई इंटेलिजेंस रिपोर्ट मिली हो। ऐसी स्थिति में कांग्रेस का कुनबा एकजुट होकर बयान दे या संघर्ष करे इसकी चर्चा शैलजा की बैठक में हुई हो। क्योंकि इस बैठक में संगठन के प्रमुख और वरिष्ठ मंत्री उपस्थित थे और जो बैठक में आए उनमें आपस में खटपट की खबर भी आती रहती है। रही बात प्रदेश में कांग्रेस संगठन या सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की तो अभी कर्नाटक सरकार बनाने के लिए दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान माथापच्ची कर रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ उनकी सोच में कम से कम अभी तो नहीं होगा। दूसरी बात प्रदेश प्रभारी की शक्ति में नेतृत्व परिवर्तन पर चर्चा करने की नहीं है। वैसे कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने वहां सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाया था। अब जब तीन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार है और छत्तीसगढ़ में तो ईडी ने भ्रष्टाचार के बड़े मुद्दों को उजागर किया है। इधर भाजपा भी चावल वितरण में भ्रष्टाचार और गोठन निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। ऐसे में अगले चुनाव में भाजपा भी कांग्रेस सरकार के घोटालों को मुद्दा जरूर बनाएगी। संभव है हाईकमान इस बात से चिंतित हो।

]]>
ममता-स्वामी के बीच पकती खिचड़ी https://samacharpacheesa.com/?p=6857 Thu, 11 May 2023 07:20:07 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6857 इसमें कोई दो राय नहीं कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी एक विद्वान राजनेता और चिंतक हैं। उनकी कई जनहित याचिकाओं पर आये निर्णयों ने भी देश और समाज को लाभ पहुँचाया है। लेकिन यह बात भी सही है कि सुब्रमण्यम स्वामी एक अस्थिर राजनेता भी हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि स्वामी किसी दल के साथ ज्यादा समय टिकते नहीं, यही नहीं वह अपने खुद के दल में भी ज्यादा समय नहीं टिके थे। स्वामी का हालिया राजनीतिक इतिहास देखें तो कांग्रेस विरोध से अपनी राजनीतिक शुरुआत करने वाले सुब्रमण्यम स्वामी ने 1999 में कांग्रेस से हाथ मिला लिया था और सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनवाने के चक्कर में स्वामी ने जयललिता से समर्थन वापस करवा कर अटलजी की सरकार तक गिरवा दी थी। लेकिन मध्यावधि चुनावों में देश की जनता ने अटलजी को दोबारा देश की कमान सौंप दी थी। स्वामी की योजना कामयाब नहीं होते देख जयललिता ने उनसे दूरी बना ली और कुछ दिनों बाद स्वामी के जयललिता से राजनीतिक रिश्ते बिगड़ गये थे और बात कोर्ट कचहरी तक गयी थी। कुछ समय बाद स्वामी ने अपनी जनता पार्टी का एनडीए के साथ गठबंधन कर लिया और फिर बाद में अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया। स्वामी मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे और खुद को सबसे बड़े हिंदूवादी नेता के रूप में देखने लगे। स्वामी को मोदी इतने भाये कि वह उनके पक्ष में वह हर मंच से दलीलें देने लगे। केंद्र में मोदी सरकार बनने पर स्वामी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया और दिल्ली के लुटियंस जोन में बड़ा बंगला भी दे दिया गया लेकिन जैसे ही उन्हें भनक लगी कि उनको राज्यसभा में दोबारा नहीं भेजा जायेगा वैसे ही वह सरकार के आलोचक बन गये। अब वह हर मंच से भाजपा और मोदी की बुराई करते नजर आते हैं। स्वामी की नजर में अब प्रधानमंत्री पद के लिए ममता बनर्जी सबसे उपयुक्त शख्सियत हैं। लेकिन सवाल उठता है कि जिन मुख्यमंत्री के कार्यकाल में मानवाधिकारों के हनन के सबसे ज्यादा आरोप लगते हैं, जिन मुख्यमंत्री का राज्य राजनीतिक हिंसा की घटनाओं, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और प्रशासनिक नाकामियों के मामले में शीर्ष पर है और जिन्हें अदालत से लगातार फटकार सुनने को मिलती है, वह मुख्यमंत्री आखिर किस लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने लायक हैं? हम आपको बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले ‘मोदी हटाओ’ अभियान को विपक्ष के नेता तो आगे बढ़ा ही रहे हैं साथ ही स्वामी जैसे कुछ भाजपा नेता भी इस मिशन की सफलता के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। इसी कड़ी में स्वामी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और उन्हें एक ऐसा व्यक्ति करार दिया जिसे ब्लैकमेल नहीं किया जा सकता। यही नहीं स्वामी यह भी कह गये कि ममता बनर्जी को भारत का प्रधानमंत्री होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने विपक्ष को भी सलाह देते हुए कहा कि देश को एक सच्चे विपक्ष की जरूरत है जो सत्तारुढ़ पार्टी से डरे नहीं।

]]>
राहुल गांधी को माफी मांगनी ही चाहिए : हरदीप पुरी https://samacharpacheesa.com/?p=6579 Mon, 20 Mar 2023 06:42:56 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6579 नईदिल्ली। राहुल गांधी का लंदन में दिया गया बयान उनके लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। देश में इस बयान को लेकर कांग्रेस की भद्द तो पिट ही रही है। बीजेपी भी राहुल गांधी से मांगी मंगवाने पर अड़ी हुई है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का एक बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि राहुल गांधी को स्पष्ट रूप से माफी मांगनी चाहिए। पुरी ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की विचारधारा का मूल कायरता है, मुझे नहीं पता कि वह क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं। भारत आज 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।
राहुल ने लोकतंत्र बुनियादी ढांचे पर हमला किया- हरदीप पुरी: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति देश से बाहर जाता है तो उसे बोलने की आजादी है लेकिन इसके साथ ही वह आजादी भी आती है जिसे उत्तरदायित्व की आवश्यकता कहा जाता है। पुरी ने कहा कि हम दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र हैं लेकिन मिस्टर गांधी ब्रिटेन गए और कहा कि भारतीय लोकतंत्र बुनियादी ढांचे पर हमले का सामना कर रहा है।
बीजेपी लगातार कर रही है राहुल पर हमला: राहुल गांधी के लंदन में लोकतंत्र पर दिए बयान को लेकर बीजेपी की ओर से लगातार हमला हो रहा है बीते दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया था। नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी ही होगी। राहुल गांधी के बयान को शर्मनाक बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए उनके बयान से पूरे देश में आक्रोश है। यहीं नहीं नड्डा ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है।

]]>
विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में शपथ ली https://samacharpacheesa.com/?p=6429 Thu, 23 Feb 2023 08:41:01 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6429 रायपुर। विश्वभूषण हरिचंदन ने बृहस्पतिवार को राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने से पहले हरिचंदन ने पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य किया है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने हरिचंदन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अनुसुइया उइके की जगह ली है। उईके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण चंदेल, राज्य के मंत्री और वरिष्ठ नौकरशाह उपस्थित थे। ओडिशा के निवासी 89 वर्षीय हरिचंदन ओडिशा से पांच बार विधायक और चार बार मंत्री रह चुके हैं। वह 1980 में ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष थे और अन्य तीन कार्यकालों के लिए अध्यक्ष के रूप में चुने गए। वह 1996 से 2009 तक तक ओडिशा राज्य विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता भी रहे।

]]>
‘कठिन समय में G20 की अध्यक्षता विशेष जिम्मेदारी’ : एस जयशंकर https://samacharpacheesa.com/?p=6426 Thu, 23 Feb 2023 08:37:32 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6426 नईदिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज पुणे में G20 के एक कार्यक्रम में कहा कि हम आज यहां तब एकत्रित हुए हैं जब भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। उन्होंने कहा कि G20 विश्व की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परंपराओं में एक बहुत कठिन क्षण में G20 की अध्यक्षता एक बहुत विशेष जिम्मेदारी है।
विदेश मंत्री ने कहा कि डिजिटल ने हमारे जीवन को बदल दिया है, हर बार जब आप उस स्क्रीन को देखते हैं तो आप कुछ सीख रहे होते हैं लेकिन कोई और भी आपके बारे में कुछ सीख रहा होता है। उन्होंने कहा कि आपकी पसंद, नापसंद, मांग और पसंद सभी को पकड़ा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक डिजिटल लेनदेन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में योगदान देता है, क्षमताओं के निर्माण में योगदान देता है जो आने वाले वर्षों में राष्ट्रों के बीच शक्ति संतुलन का निर्धारण करेगा।

]]>
पवन खेड़ा को दिल्ली में विमान से उतारा, कांग्रेस ने लगाया हिरासत में लेने का आरोप https://samacharpacheesa.com/?p=6423 Thu, 23 Feb 2023 08:31:43 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6423 नईदिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि उसके वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा को कल से शुरू होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्ण सत्र के लिए छत्तीसगढ़ जाने के लिए दिल्ली-रायपुर की उड़ान से उतार दिया गया। घटना के बाद एक बयान में खेड़ा ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि सामान की समस्या है। खेड़ा ने कहा कि मुझे बताया गया कि आपके सामान में कोई समस्या है, भले ही मेरे पास केवल एक हैंडबैग है। जब मैं फ्लाइट से नीचे आया तो मुझसे कहा गया कि तुम नहीं जा सकते। फिर कहा गया- (पुलिस उपायुक्त) डीसीपी आपसे मिलेंगे। मैं काफी समय से इंतजार कर रहा हूं। नियमों, कानूनों और कारणों का कोई निशान नहीं है।
कांग्रेस नेताओं ने विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा, “मोदी जब डरते हैं, पुलिस को आगे करते है। ट्विटर पर एक बयान में, कांग्रेस ने कहा कि उड़ान में वरिष्ठ नेता महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल और महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी शामिल थे। कांग्रेस ने इसे एक “तानाशाही” रवैया बताया, जिसमें कहा गया है कि पहले छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे के साथ पूर्ण सत्र में बाधा डालने का प्रयास किया गया था।
कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया कि पवन जी को दिल्ली-रायपुर फ्लाइट से उतारकर और एआईसीसी प्लेनरी में शामिल होने से रोककर मोदी सरकार गुंडों के झुंड की तरह काम कर रही है। उनके आंदोलन को प्रतिबंधित करने और उन्हें चुप कराने के लिए एक तुच्छ प्राथमिकी का उपयोग करना एक शर्मनाक, अस्वीकार्य कार्य है। पूरी पार्टी पवन जी के साथ खड़ी है।

]]>
सरकार हरित ऊर्जा के क्षेत्र में सतत विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: मोदी https://samacharpacheesa.com/?p=6420 Thu, 23 Feb 2023 08:28:20 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6420 नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार हरित ऊर्जा के क्षेत्र में सतत विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मोदी केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे के एक ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि फेम-2 योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए 22.9 करोड़ लीटर ईंधन की बचत होने के साथ-साथ 33.9 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाई ऑक्साइड में भी कमी आई है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार हरित ऊर्जा के क्षेत्र में सतत विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’’
प्रधानमंत्री मोदी आम बजट 2023-24 में की गई विभिन्न घोषणाओं पर विभिन्न पक्षों को वेबिनार के माध्यम से संबोधित करने वाले हैं। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को हरित वृद्धि पर एक वेबिनार से हुई। हरित वृद्धि पर वेबिनार में छह सत्र होंगे, जिसमें हरित वृद्धि के ऊर्जा और गैर-ऊर्जा, दोनों घटकों को शामिल किया जाएगा।
हरित विकास केंद्रीय बजट 2023-24 की सात शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है, जिसका उद्देश्य देश के हरित औद्योगिक और आर्थिक बदलाव, पर्यावरण के अनुकूल कृषि और टिकाऊ ऊर्जा की शुरुआत करना है। प्रधानमंत्री बजट-पश्चात 12 वेबिनार को संबोधित करेंगे। इनका आयोजन 23 फरवरी से 11 मार्च के बीच किया जाएगा।

]]>
नीतीश कुमार की दुर्गति होनी तय, उन्हें छोड़ देना चाहिए राजपाट : गिरीराज सिंह https://samacharpacheesa.com/?p=6417 Thu, 23 Feb 2023 08:25:08 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6417 पटना। बिहार में राजद की ओर से तेजस्वी यादव की ताजपोशी की मांग तेज कर दी गई है। इतना ही नहीं, राजद के कुछ नेताओं ने तो साफ तौर पर कह दिया है कि तेजस्वी यादव होली के बाद मुख्यमंत्री बन जाएंगे। उनकी ताजपोशी खुद नीतीश कुमार करेंगे। यही कारण है कि अब भाजपा भी नीतीश कुमार पर जबरदस्त तरीके से तंज कस रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए साफ तौर पर कहा कि उनकी दुर्गति होनी तय है। इसलिए उन्हें राजपाट छोड़ देना चाहिए। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक गिरिराज सिंह ने कहा कि आज JDU में जो चल रहा है कि 2025 के बाद विधायक तय करेगा और अब लालू जी भी स्वस्थ हो गए हैं तो नीतीश जी की आत्मा अब कह रही होगी कि बजट के साथ ही उन्हें तीर्थ यात्रा पर निकल जाना चाहिए था।
भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार को जल्दी ही राजपाट छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें राजपाट इसलिए छोड़ देना चाहिए क्योंकि उनकी दुर्गति होना तय है। इनकी राजनीतिक विश्वसनीयता नहीं बची है। वहीं, राज्य के पूर्व उप-मुख्य मंत्री एवं सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि नीतीश कुमार फिर एक बार राजद को धोखा देने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पहले स्वयं तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया और अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से बयान दिलवा रहे हैं कि ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है। 2025 में निर्णय होगा। वहीं केसी त्यागी कह रहे हैं कि 2030 में भी नीतीश कुमार ही मुख्य मंत्री रहेंगे। राजद के विधायक एक स्वर से होली बाद तेजस्वी की ताजपोशी की घोषणा कर रहे हैं।
मोदी ने कहा कि इन विरोधाभासी बयानों से राज्य में नौकरशाही पेशोपेश में पड़ गई है। विकास कार्य ठप्प हो गए हैं। राजनैतिक अस्थिरता का खतरा पैदा हो गया। सत्ता परिवर्तन की आहट से जनता संशकित है। नीतीश कुमार को हस्तक्षेप कर सारी स्थिति को स्पष्ट कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को यह जानने का अधिकार है कि किसका बयान सच है। यदि कोई समझौता हुआ है तो जल्द से जल्द तेजस्वी की ताजपोशी कर देनी चाहिए अन्यथा घोषणा कर देना चाहिए कि 2025 में मी नीतीश कुमार महागठबन्धन के मुख्य मंत्री के दावेदार होंगे। ऐसी स्थिति में लालू प्रसाद को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। 2024 में नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री और 2025 में भाजपा का मुख्य मंत्री बनना तय है।

]]>
मेघालय में सचिन पायलट ने सरकार बनाने का किया दावा https://samacharpacheesa.com/?p=6380 Tue, 21 Feb 2023 12:02:15 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6380 शिलांग। मेघालय में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार राजनीतिक दलों के बीच वार-पलटवार का दौर चल रहा है। मेघालय में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल वहां प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच कांग्रेस मेघालय में दम दिखाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के लिए सचिन पायलट आज मेघालय में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा और कहा कि वे आज यहां वादे कर रहे हैं, लेकिन पिछले 8 सालों से केंद्र में और यहां 5 सालों से सत्ता में थे, तो क्या किया है? इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि भले ही भाजपा से संसाधनों में मुकाबला नहीं कर सकते हैं। लेकिन मतदाताओं और समर्थकों का हमारे साथ हमेशा से आशीर्वाद रहा है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि हमारे पास भाजपा की बराबरी करने के लिए संसाधन नहीं हो सकते हैं, लेकिन हमारे पास लोगों की इच्छा, समर्थन और मतदाताओं का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छा करेंगे और अगली सरकार जो बनेगी वह कांग्रेस की होगी। मेघालय के शिलांग में सचिन पायलट ने रहा कि भविष्य के लिए खाली वादों के अलावा वे (भाजपा) क्या पेशकश कर रहे हैं? जब वे दिल्ली में 8 साल और यहां 5 साल सत्ता में थे तो उन्होंने क्या किया? इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि आपके सहयोगियों को क्या हो गया है कि आप 5 साल से सत्ता साझा कर रहे थे और अचानक एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं?
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने आरोप लगाया कि मेघालय में लंबे समय तक शासन करने वाले दो परिवारों ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया और गरीबों पर खर्च की जाने वाली राशि से अपनी तिजोरियां भर ली। शाह ने वेस्ट गारो हिल्स के दालु प्रखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि समय आ गया है कि मेघालय को इन दो परिवारों से मुक्त किया जाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाया जाए। उन्होंने कहा, वर्षों से, दो परिवारों ने मेघालय में राज किया है।

]]>
मोदी के नेतृत्व में शांति के साथ विकास के रास्ते पर बढ़ रहा : अमित शाह https://samacharpacheesa.com/?p=6377 Tue, 21 Feb 2023 11:58:41 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6377 कोहिमा।  नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तैयारी में जुटी हुई है। नागालैंड में भाजपा अपना दमखम लगा रही है। इन सब के बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज नागालैंड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नागालैंड शांति के साथ विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है। अपने संबोधन में शाह ने कहा कि मैं आज यहां पर 2014 के पहले के नागालैंड की याद दिलाना चाहता हूं, गोलीबारी, बम धमाको से नागालैंड त्रस्त था। मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद शांति समझौता साइन करके नागा शांति वार्ता को आगे बढ़ाया। आज नागालैंड विकास की दिशा में आगे बढ़ा है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले ईएनपीओ ने पूर्वी नगालैंड के लोगों की समस्याओं को उठाते हुए चुनावों के बहिष्कार का आह्वान किया था। हमने ईएनपीओ के साथ चर्चा की है और समझौता अपने अंतिम चरण में है। मैं वादा करता हूं कि चुनाव के बाद पूर्वी नगालैंड के सभी मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नागालैंड की इस धरती पर आप सभी ने मेरा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया, इसके लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मैं आज नागालैंड के सभी लोगों से अपील करना चाहता हूं कि अपनी भाषा को महत्व दीजिए और बच्चों को अच्छे तरीके से सिखाइए। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी ने पिछले 9 साल में क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए कई फैसले लिए हैं।
शाह ने कहा कि मोदी के फैसलों की वजह से हिंसक घटनाओं में 70% की कमी आई है, सुरक्षा कर्मियों के हताहत होने में 60% की कमी आई है, और क्षेत्र को सुरक्षित बनाने वाले नागरिक मौतों में 83% की कमी आई है। उन्होंने कहा कि हमने जनजातियों के लिए बजटीय आवंटन 2014 में 21,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2023 में 86,000 करोड़ रुपये कर दिया है। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करके हमने नागालैंड सहित 13 क्षेत्रों में फैली 100 से अधिक विकासात्मक परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया है।

]]>