अखिलेश – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Fri, 03 Feb 2023 07:45:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 कमजोर का ग्रंथ रामचरितमानस नहीं बल्कि भारतीय संविधान है, मायावती का अखिलेश पर हमला https://samacharpacheesa.com/?p=6051 Fri, 03 Feb 2023 07:45:26 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6051 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में रामचरितमानस पर दिए गए बयान के बाद से विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने रामचरितमानस प्रकरण को लेकर हमला बोला है। मायावती भी अब इस मुद्दे पर प्रहार करने से पीछे नहीं हटी है। उन्होंने कहा कि देश में कमजोर और उपेक्षित वर्गों के लिए रामचरित मानस व मनुस्मृति ग्रंथ नहीं है। उनके लिए ग्रंथ भारतीय संविधान है।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने इनको शूद्रों की नहीं बल्कि एससी, एसटी व ओबीसी की संज्ञा दी है। अतः इन्हें शूद्र कहकर सपा इनका अपमान न करे तथा न ही संविधान की अवहेलना करे। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, देश के अन्य राज्यों की तरह यूपी में भी दलितों, आदिवासियों व ओबीसी समाज के शोषण, अन्याय, नाइन्साफी तथा इन वर्गों में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों आदि की उपेक्षा एवं तिरस्कार के मामले में कांग्रेस, भाजपा व समाजवादी पार्टी भी कोई किसी से कम नहीं।
किया गेस्ट हाउस घटना का जिक्र
मायावती ने समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा इनकी वकालत करने से पहले उन्हें लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस के दिनांक 2 जून सन् 1995 की घटना को भी याद कर अपने गिरेबान में जरूर झाँककर देखना चाहिए, जब सीएम बनने जा रही एक दलित की बेटी पर सपा सरकार में जानलेवा हमला कराया गया था।
विपक्ष पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि यह जगज़ाहिर है कि देश में एससी, एसटी, ओबीसी, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों आदि के आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान की क़द्र बीएसपी में ही हमेशा से निहित व सुरक्षित है, जबकि बाकी पार्टियाँ इनके वोटों के स्वार्थ की खातिर किस्म-किस्म की नाटकबाजी ही ज्यादा करती रहती हैं।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शूद्र विधानसभा में सीएम योगी से सवाल पूछने की बात कही थी। अखिलेश यादव ने कहा था कि हमारे सीएम एक ऐसी संस्था से आए हैं जिसका एक इतिहास रहा है। रामचरितमानस और शूद्र के बारे में वो सदन में बताएं। ये धार्मिक लोगों का सवाल है। उन्होंने कहा था कि हम तो भगवान विष्णु के सभी अवतारों को मानते है। जिस शब्द को लेकर बवाल मचा है उसे लेकर सभी को बोलना चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जवाब आया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जवाब उन्हें देना चाहिए जो जवाब को समझ सकें। जो अराजकता पैदा करना चाहते हैं उन्हें जवाब देना संभव नहीं है।

]]>
राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस को बताया अपना गुरु, कहा- दे रहे अच्छी ट्रेनिंग https://samacharpacheesa.com/?p=5564 Sat, 31 Dec 2022 10:09:44 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5564 नईदिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस को अपना गुरु बताया। उन्होंने कहा, मैं उनको अपना गुरु मानता हूं कि वह मुझे रास्ता दिखा रहे हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं और अच्छी ट्रेनिंग दे रहे हैं। राहुल ने आगे कहा, मैं खासतौर से आरएसएस और भाजपा के लोगों को धन्यवाद करता हूं क्योंकि जितना वे आक्रमण करते हैं उतना हमें सुधार करने का मौका मिलता है। मैं चाहता हूं कि वे और जोर से करें जिससे कांग्रेस पार्टी को अपनी विचारधारा अच्छे से समझ आए।
भारत जोड़ो के दरवाजे सबके लिए खुले : राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं और यह हमें मालूम हैं। भारत जोड़ो के दरवाजे उन सबके लिए खुले हैं जो भी भारत को जोडऩा चाहता है। हम भारत जोड़ो यात्रा में आने के लिए किसी को नहीं रोकेंगे। मायावती जी और अखिलेश जी हिंदुस्तान में मोहब्बत चाहते हैं, नफरत नहीं।
सुरक्षा घेरा तोडऩे के आरोप पर राहुल ने दिया जवाब
राहुल गांधी ने सुरक्षा घेरा तोडऩे की खबर पर जवाब देते हुए कहा, जब उनके वरिष्ठ नेता बुलेट प्रुफ गाड़ी से बाहर आते हैं तो कोई चि_ी नहीं जाती। उनके नेताओं ने रोड शो किए, खुली जीप में गए जो प्रोटोकॉल के ख़िलाफ है। उनके लिए प्रोटोकॉल अलग, मेरे लिए अलग। सीआरपीएफ जानती है कि मेरे लिए क्या करना चाहिए क्या नहीं। दरअसल कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर एक चि_ी लिखी थी, जिसमें भारत जोड़ो यात्रा में राहुल की सुरक्षा में चूक की शिकायत की थी और सुरक्षा कड़ी करने की मांग की थी। जिसमें केंद्र ने जवाब दिया था कि राहुल गांधी 2020 से अबतब 113 बार सुरक्षा घेरा तोड़ चुके हैं।
बीजेपी के खिलाफ देश में गुस्सा
राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा, देश भर में बीजेपी को लेकर लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कहा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें यह देखने को मिला। राहुल ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखने को मिला।
टी-शर्ट पर किये जा रहे हमले पर दिया जवाब
राहुल गांधी ने टी-शर्ट पहनने को लेकर किये जा रहे हमले पर कहा, जिसको ठंड लगती है, वे स्वेटर पहनते हैं, मुझे अबतक ठंड नहीं लगी है। जिस दिन लगेगी, टी-शर्ट उतार दूंगा। उन्होंने कहा, टी-शर्ट को लेकर इतना बवाल क्यों है? मैं स्वेटर नहीं पहनता क्योंकि मुझे सर्दी से डर नहीं लगता। ठंड लगने के बाद मैं स्वेटर पहनने की सोच रहा हूं। दरअसल दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच राहुल गांधी टी-शर्ट पहने नजर आये। जिसके बाद बीजेपी ने हमला करते हुए कहा था कि राहुल गांधी बतायें कि क्या खाते हैं कि उन्हें ठंड क्यों नहीं लगती है।

]]>