अखिलेश यादव – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Fri, 20 Jan 2023 10:12:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 कॉउ मिल्क प्लांट के लिए पैसा नहीं, दावे हजारों करोड़ के होते है : अखिलेश https://samacharpacheesa.com/?p=5810 Fri, 20 Jan 2023 10:12:58 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5810 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा सरकार अपने झूठ के ताने-बाने से लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। लेकिन जनता के बीच उसकी कलाई खुल चुकी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 6 साल से भाजपा की सरकार में छुपाई के भ्रष्टाचार के प्रति अब लोगों के सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भले ही बड़े-बड़े निवेश के दावे कर रही है। लेकिन राज्य में कॉउ मिल्क प्लांट का बजट तक नहीं दे पा रही। इसकी वजह से डेयरी संचालक और पशुपालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके भुगतान भी अटके हुए हैं।
सपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि सरकार इज ऑफ डूइंग बिजनेस के दावे कर रही है। लेकिन इसे सच कौन मानेगा? सरकार खुद का लगाया हुआ प्लांट नहीं चला पा रही तो दूसरों को क्या कहेगी? उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा घोटाला गड्ढों को भरने में हुआ है। प्रतापगढ़ में डेढ़ करोड़ की लागत से बन रही सड़क पर झाड़ू लगाते ही गिट्टी उखड़ने लगती है। उन्होंने दावा किया कि सड़कों के गड्ढों में मिट्टी भरकर बस औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। पूरे प्रदेश में यही हाल है।
सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने अपनी सरकार जाने के दिनों की उल्टी गिनती गिनना ख़ुद ही शुरु कर दिया है। चंद अमीरों को लाभ पहुँचाने और जनता व देश को महँगाई, ग़रीबी, भ्रष्टाचार, मंदी, बेरोज़गारी और नफ़रत के दलदल में झोंकने के बाद, जब हार सामने दिख रही है तब भाजपा को अल्पसंख्यकों की याद आयी है। शर्मनाक! वहीं, आगरा स्टेशन पर लगे कटआउट को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सोचती है कि हर समस्या का समाधान होर्डिंग व बोर्ड लगाने से हो जाता है, इसीलिए जनता भाजपा से त्रस्त है। अगले चुनाव में भाजपा की विदाई तय है क्योंकि अब तो बंदर भी बंदर बनने के लिए तैयार नहीं है। अब भाजपा को अपनी उल्टी गिनती के काउंट डाउन का डिजिटल बोर्ड लगवा लेना चाहिए।

]]>
तेलंगाना में कल बीआरएस की जनसभा में शामिल होंगे केजरीवाल, अखिलेश यादव, वाम नेता https://samacharpacheesa.com/?p=5753 Tue, 17 Jan 2023 10:00:42 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5753 हैदराबाद। तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) बुधवार को खम्मम शहर में एक जनसभा आयोजित करेगी जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के डी राजा शामिल होंगे। इस जनसभा को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है क्योंकि यह तेलंगाना राष्ट्र समिति द्वारा अपना नाम बदलकर बीआरएस करने के बाद उसकी पहली जनसभा है और साथ ही इसमें विभिन्न विपक्षी दलों बीआरएस, आम आदमी पार्टी (आप), समाजवादी पार्टी (सपा) और वाम दलों के नेता एक साथ दिखाई देंगे।
बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव तथा अन्य नेता बुधवार को खम्मम जाने से पहले हैदराबाद के समीप यदाद्री में भगवान लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर जाएंगे जिसका राव सरकार ने व्यापक स्तर पर पुनरुद्धार किया है। बीआरएस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बी विनोद कुमार ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर खम्मम में ये नेता तेलंगाना सरकार के नेत्र जांच कार्यक्रम ‘कांति वेलुगु’ के दूसरे चरण के उद्घाटन में शामिल होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और उदारवाद समेत संविधान की आत्मा को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीआरएस देश में ‘‘वैकल्पिक राजनीति’’ लाने का प्रयास कर रही है।
यह पूछने पर कि क्या खम्मम जनसभा को 2024 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी एकता की ओर एक कदम के तौर पर देखा जा सकता है, इस पर कुमार ने कहा कि यह केवल बार-बार दोहराए जाने वाले ‘मोर्चे’ का गठन नहीं है और बीआरएस देश के लोगों को ‘‘वैकल्पिक राजनीति’’ देना चाहेगी। इस बीच, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार ने अन्य राज्य के मुख्यमंत्रियों को यदाद्री मंदिर में ले जाने के लिए केसीआर के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री राव पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कल्वाकुंतला परिवार के लिए मंदिर उद्योग केंद्र बन गए हैं।

]]>