अजीत पवार – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Sat, 28 Jan 2023 07:49:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 ठाकरे-आंबेडकर गठबंधन में हुई अनबन https://samacharpacheesa.com/?p=5946 Sat, 28 Jan 2023 07:49:44 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5946 मुंबई। शिवसेना (उद्धव गुट) और वंचित विकास आघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर के साथ गठबंधन की घोषणा के चार दिन भी पूरे नहीं हुए और अनबन शुरू हो गई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने आंबेडकर को जुबान संभालकर बोलने की नसीहत दे दी है। वहीं, आंबेडकर ने पलटवार किया कि कौन संजय राउत। मैं उन्हें नहीं जानता।
एक साक्षात्कार में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के पौत्र प्रकाश आंबेडकर ने विपक्ष के नेता अजीत पवार के एक बयान का हवाला देते हुए शरद पवार को भाजपा का सहयोगी बता दिया हैं। उन्होंने दावा किया कि यह बात सबको जल्दी समझ में आ जाएगी।
आंबेडकर ने कहा कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने देवेंद्र फडणवीस के साथ तड़के राजभवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि बाद में उन्होंने यू टर्न ले लिया था। इसके बाद आलोचनाओं के जवाब में अजीत पवार ने कहा था कि उन्हें क्यों घेरा जा रहा है। यह तो हमारी पार्टी ने पहले से ही तय कर रखा था कि एनसीपी को भाजपा के साथ जाना है। मैंने तो केवल पहल की थी।

]]>