अडाणी समूह – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 06 Feb 2023 06:53:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 कांग्रेस के तीन राज्यसभा सदस्यों ने कार्यस्थगन के नोटिस दिए https://samacharpacheesa.com/?p=6112 Mon, 06 Feb 2023 06:53:24 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6112 नयी दिल्ली। कांग्रेस के तीन राज्यसभा सदस्यों ने अडाणी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़े मामले पर चर्चा की मांग करते हुए सोमवार को कार्यस्थगन के नोटिस दिए। राज्यसभा सदस्यों प्रमोद तिवारी, सैयद नासिर हुसैन और अमी याग्निक ने नियम 267 के तहत प्रश्नकाल और दूसरे विधायी कार्यों को स्थगित करके चर्चा की मांग की है। नोटिस में कहा गया है कि बाजार में पूंजी गंवाती कंपनियों में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के निवेश के मुद्दे पर चर्चा कराई जाए।
इस विषय पर गत सप्ताह दोनों सदनों में विपक्षी सदस्यों ने जेपीसी गठित करने और चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया था जिस कारण कार्यवाही बाधित हुई थी। कांग्रेस के लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी ने सदन में चीन पर चर्चा की मांग करते हुए कार्यस्थगन का नोटिस दिया है।

]]>
अडाणी समूह के मुद्दे पर विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित https://samacharpacheesa.com/?p=6103 Mon, 06 Feb 2023 06:39:28 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6103 नयी दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने सोमवार को अडाणी समूह से जुड़े मामले पर चर्चा कराने और संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग करते हुए नारेबाजी की जिस वजह से सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब पांच मिनट बाद अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भूटान के संसदीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उसके भारत दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं। भूटानी शिष्टमंडल के सदस्य सदन की विशेष दीर्घा में बैठे थे। इसके बाद उन्होंने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया तो विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे। उन्होंने ‘वी वांट जेपीसी’ (हम चाहते हैं जेपीसी) के नारे लगाए।
बिरला ने श्रम मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न के लिए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर का नाम पुकारा, हालांकि विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी जारी रही। लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से नारेबाजी बंद करने और सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘आज मजूदरों से जुड़ा प्रश्न है…यह सदन की दिशा तय करता है। आपको किसी विषय पर चर्चा करनी है तो बातचीत करें। आप बिना बातचीत के, केवल नियोजित तरीके से सदन को स्थगित कराएं, यह उचित नहीं है। आप मेरे कक्ष में आएं, बातचीत करें, किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय दूंगा।’’ बिरला ने कहा, ‘‘नारेबाजी करना जनता के हित में नहीं है।
जनता ने आपको चुनकर भेजा है। मजदूरों से जुड़ा सवाल उठाने दीजिए। आपने (कांग्रेस) लंबे समय तकराज किया है। आप इतनी पुरानी पार्टी हैं, यह व्यवहार उचित नहीं है।’’ हंगामा नहीं थमने पर लोकसभा अध्यक्ष ने करीब 11 बजकर पांच मिनट पर सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इसी विषय पर गत सप्ताह भी विपक्षी सदस्यों ने अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट और शेयर बाजार में उससे जुड़े घटनाक्रम के मुद्दे पर जांच के लिए जेपीसी गठित करने तथा इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया था जिस कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई थी।

]]>
विपक्षी दलों की बैठक में अडाणी समूह के मामले पर चर्चा और जांच की मांग पर दिया गया जोर https://samacharpacheesa.com/?p=6054 Fri, 03 Feb 2023 07:51:05 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6054 नयी दिल्ली। कांग्रेस और 15 अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने शुक्रवार को बैठक की जिसमें अडाणी समूह के खिलाफ ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़े मामले पर चर्चा और जांच की मांग संसद के दोनों सदनों में उठाते रहने पर जोर दिया गया। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई इस बैठक में कांग्रेस, द्रमुक, आम आदमी पार्टी, भारत राष्ट्र समिति, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए। सूत्रों ने बताया किविपक्षी दलों ने अडाणी समूह से जुड़े मामले पर चर्चा और आरोपों की जांच की मांग संसद के दोनों सदनों में उठाते रहने पर जोर दिया। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों की मांग है कि पूरे मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) द्वारा या फिर उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच हो।
इस विषय पर चर्चा कराने तथा इसकी जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित किए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया था जिसके कारण कार्यवाही बाधित हुई और एक एक बार के स्थगन के बाद दोनों सदनों की बैठक दोपहर दो बजे पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। गौरतलब है कि अडानी एंटरप्राइजेज़ ने बुधवार को अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी। हालांकि, कंपनी के एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिल गया था। समझा जाता है कि अडानी एंटरप्राइजेज ने यह कदम अमेरिका की शॉर्टसेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद उठाया है। अडाणी समूह ने रिपोर्ट को निराधार बताया था।

]]>