अध्यक्ष जेपी नड्डा – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 20 Dec 2022 08:03:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने पर अगले माह लगेगी मुहर, स्थगित हो सकते हैं संगठन चुनाव https://samacharpacheesa.com/?p=5337 Tue, 20 Dec 2022 08:03:52 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5337 नई दिल्ली। भाजपा संगठन की अगले माह दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है। इसमें पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के सेवाकाल में विस्तार पर मुहर लगने की संभावना है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और जारी संगठनात्मक प्रक्रिया पर भी मंथन होगा। बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी के संगठनात्मक चुनाव स्थगित करने का होगा।
अगले माह खत्म हो रहा नड्डा का कार्यकाल
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव स्थगित होने से नड्डा के कार्यकाल का स्वत: विस्तार हो जाएगा। उनका तीन साल का अध्यक्षीय कार्यकाल अगले माह सप्ताह होने जा रहा है। पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले पार्टी की कम से कम आधी प्रदेश इकाइयों में आंतरिक चुनाव समाप्त हो जाने चाहिए।
अमित शाह का भी बढ़ाया था कार्यकाल
भाजपा सूत्रों के अनुसार अप्रैल-मई 2024 में लोकसभा चुनाव होने के बाद पार्टी की आंतरिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। नड्डा के पूर्ववर्ती भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह को भी 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए कार्यकाल का विस्तार दिया गया था। 2019 में संसदीय चुनाव समाप्त होने के बाद ही भाजपा के संगठनात्मक चुनाव शुरू हुए थे। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के दौरान शाह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद नड्डा निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुने गए थे।
नड्डा कुशल संगठक, आरएसएस से भी अच्छे संबंध
दरअसल, नड्डा अनुभवी संगठक हैं और उनके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (क्रस्स्) के साथ भी मधुर संबंध हैं। उन्हें पीएम मोदी का भी विश्वास हासिल है। नड्डा को संगठनात्मक गतिशीलता को बनाए रखने के लिए जाना जाता है।
2023 में इन राज्यों में होंगे चुनाव
बता दें, 2023 में कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर पूर्व के भी कुछ राज्यों में चुनाव होंगे। 2024 के आम चुनाव के पहले इन राज्यों में भाजपा को चुनावी सेमीफाइनल खेलना होगा। इसी से 2024 की भावी तस्वीर की झलक मिलेगी।

]]>