अमित शाह – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Thu, 27 Jul 2023 09:58:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 कांग्रेस नेता ने क्यों की अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने की मांग? https://samacharpacheesa.com/?p=7561 Thu, 27 Jul 2023 09:57:59 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7561 रायपुर। इस समय मणिपुर में हिंसा और वहां महिलाओं से हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। मणिपुर की परिस्थियों को लेकर पार्टियां एक दूसरे को कसूरवार ठहरा रही है। इन सब के बीच एक अजीब बयान छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का आया है। वो कहते हैं कि देश का पीएम अमित शाह को बना देना चाहिए। ऐसा वो क्यों बोले ? इसके पीछे भी राजनीति है। हांलाकि इस पर छत्तीसगढ़ बीजेपी का बयान सामने नहीं आया है।
दरअसल सिंहदेव रायपुर में मणिपुर के हालातों पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। पीएम मोदी के मणिपुर की घटना पर जिम्मेदारी नहीं लेने पर नाराजगी जताते हुए, वो बोले, कांग्रेस समेत विपक्ष इस मुद्दे पर गृह मंत्री के बजाय प्रधानमंत्री से जवाब चाहता है। मणिपुर में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। महिलाओं के साथ क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। अगर एफआईआर होने के 77 दिन बाद कार्रवाई शुरू की जाती है, तो जवाबदेह कौन है ? पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों को इसके बारे में पता होगा। देश प्रधानमंत्री से जवाब चाहता है और हर कोई मणिपुर की वास्तविक स्थिति जानना चाहता है। सिंहदेव की नाराजगी यहीं नहीं रूकी। उन्होंने कहा अगर प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर घटना की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं, तो अमित शाह को प्रधानमंत्री बना दें। फिर अमित शाह देश को जवाब दे सकते हैं।
सिंह देव के इस बयान ने बीजेपी क्या? कांग्रेस के नेताओं को भी चौंका दिया है। अपनी बात आगे बढाते हुए सिंह देव ने कहा कि मणिपुर की घटना बेहद संवेदनशील है। अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और अन्य नेताओं को पत्र लिखा है। मणिपुर घटना पर संसद में चर्चा के लिए सहयोग मांगा है। कांग्रेस इस मुद्दे पर सहयोग कर रही है। मणिपुर अत्यधिक संवेदनशील भौगोलिक क्षेत्र में से एक है। जहां तनाव की स्थिति बनी हुई है।
पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा पर बयान दिया था। उन्होंने अपने बयान में छत्तीसगढ़ और राजस्थान का नाम लिया था। संसद में चर्चा के दौरान मंत्री पीयूष गोयल ने फिर छत्तीसगढ़ का नाम लिया। इसके बाद से ही छत्तीसगढ़ के नेता मोदी सरकार पर हमलावर हैं। सीएम भूपेश बघेल भी मणिपुर हिंसा पर केन्द्र सरकार को घेर चुके हैं।

]]>
मोदी के नेतृत्व में शांति के साथ विकास के रास्ते पर बढ़ रहा : अमित शाह https://samacharpacheesa.com/?p=6377 Tue, 21 Feb 2023 11:58:41 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6377 कोहिमा।  नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तैयारी में जुटी हुई है। नागालैंड में भाजपा अपना दमखम लगा रही है। इन सब के बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज नागालैंड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नागालैंड शांति के साथ विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है। अपने संबोधन में शाह ने कहा कि मैं आज यहां पर 2014 के पहले के नागालैंड की याद दिलाना चाहता हूं, गोलीबारी, बम धमाको से नागालैंड त्रस्त था। मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद शांति समझौता साइन करके नागा शांति वार्ता को आगे बढ़ाया। आज नागालैंड विकास की दिशा में आगे बढ़ा है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले ईएनपीओ ने पूर्वी नगालैंड के लोगों की समस्याओं को उठाते हुए चुनावों के बहिष्कार का आह्वान किया था। हमने ईएनपीओ के साथ चर्चा की है और समझौता अपने अंतिम चरण में है। मैं वादा करता हूं कि चुनाव के बाद पूर्वी नगालैंड के सभी मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नागालैंड की इस धरती पर आप सभी ने मेरा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया, इसके लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मैं आज नागालैंड के सभी लोगों से अपील करना चाहता हूं कि अपनी भाषा को महत्व दीजिए और बच्चों को अच्छे तरीके से सिखाइए। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी ने पिछले 9 साल में क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए कई फैसले लिए हैं।
शाह ने कहा कि मोदी के फैसलों की वजह से हिंसक घटनाओं में 70% की कमी आई है, सुरक्षा कर्मियों के हताहत होने में 60% की कमी आई है, और क्षेत्र को सुरक्षित बनाने वाले नागरिक मौतों में 83% की कमी आई है। उन्होंने कहा कि हमने जनजातियों के लिए बजटीय आवंटन 2014 में 21,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2023 में 86,000 करोड़ रुपये कर दिया है। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करके हमने नागालैंड सहित 13 क्षेत्रों में फैली 100 से अधिक विकासात्मक परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया है।

]]>
मेघालय को समृद्ध करने का नहीं हुआ काम, भाजपा करेगी विकास : अमित शाह https://samacharpacheesa.com/?p=6324 Fri, 17 Feb 2023 10:24:38 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6324 शिलांग। मेघालय चुनाव को लेकर प्रचार जारी है। मेघालय में भाजपा अपनी ताकत लगा रही है। आज राज्य में प्रचार के लिए गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे थे। उन्होंने मेघायल मे मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। शाह ने साफ तौर पर कहा कि पूर्वोत्तर का समृद्ध बनने के लिए मेघालय में सभी चीजें मौजूद हैं मगर यहां पर जो भी मुख्यमंत्री बना उसने मेघालय को समृद्ध करने के लिए काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए काम नहीं किया गया, उसने अपने परिवार के लिए काम किया। शाह ने आगे कहा कि असम में 8 साल से भाजपा की सरकार है और असम में देखिए कि कैसे विकास होता है। ऐसा ही विकास मेघालय में करना है तो भाजपा को वोट देकर क्करू मोदी के नेतृत्व में सरकार बनानी पड़ेगी।
अमित शाह ने कहा कि मेघालय में मैंने अब तक भाजपा की यह सबसे बड़ी रैली देखी है, और लोगों की ऊर्जा ने मुझे आश्वस्त किया है कि राज्य में भाजपा की भारी जीत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मेघालय के हर घर में नल से जल कनेक्शन के लिए 24,000 करोड़ रुपये दिए। लेकिन उसके बाद भी घरों में जलापूर्ति नहीं की गई। यह पैसा सत्ता में बैठे लोगों ने राज्य से लूटा। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा की सरकार है और वहां किसी भी गरीब को अपना इलाज कराने के लिए जेब से पैसा नहीं देना होता है। ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में होता है। मेघालय में कमल के निशान पर वोट कीजिए भाजपा की सरकार बनाइए और पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त हो जाएगा।
भाजपा नेता ने कहा कि मोदी जी द्वारा गरीबों के लिए पक्के घर बनाने के लिए पैसे देने के बाद भी लोगों को घर नहीं दिया गया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि राज्य सरकार ने गरीबों के लिए घर बनाने के लिए रखे गए पैसों को लूट लिया। बीजेपी को वोट दो, 2025 से पहले हर गरीब को पक्का घर मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने जहां-जहां सरकार बनाई, सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार समाप्त किया। लेकिन यहां पर मुकुल संगमा आते हैं तो अपने परिवार वालों को नौकरी दे देते हैं, कोनराड संगमा आते हैं तो अपने परिवार वालों और पहचान वालों को नौकरी देते हैं। अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि अभी ये मुकुल संगमा अपना नाम बदल कर आ गए हैं। पहले कांग्रेस में थे अब टीएमसी में आ गए हैं। टीएमसी जब बंगाल और वहां के गरीबों की हालत ठीक नहीं कर पाई है तो मेघालय का भला कैसे करेगी?

]]>
एनडीए सरकार कश्मीर में आतंकवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद, नक्सलवाद को नियंत्रित करने में सफल रही: अमित शाह https://samacharpacheesa.com/?p=6226 Sat, 11 Feb 2023 08:26:46 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6226 हैदराबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार जम्मू कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं, पूर्वोत्तर में उग्रवाद और वामपंथी नक्सलवाद को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफल रही है। शाह ने यहां सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 74वें बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की दीक्षांत परेड को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार की एजेंसियों के नेतृत्व में पूरे देश में पुलिस बलों ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे संगठन के खिलाफ एक ही दिन में एक सफल अभियान संचालित किया।
अमित शाह ने कहा, ”सरकार आठ साल बाद जम्मू कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं, पूर्वोत्तर में उग्रवाद और वामपंथी नक्सलवाद को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफल रही है। उन्होंने कहा, ”हाल में ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाकर हमने दुनिया के सामने एक सफल उदाहरण पेश किया है। शाह ने कहा, ”इससे पता चलता है कि लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता कितनी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति, आतंकवाद विरोधी कानूनों के लिए मजबूत ढांचे, एजेंसियों को मजबूत किए जाने और दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण आतंकवाद संबंधी घटनाओं में कमी आई है।
शाह ने कहा कि पिछले सात दशकों के दौरान देश ने आंतरिक सुरक्षा में कई उतार-चढ़ाव और कई चुनौतीपूर्ण समय देखे हैं। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में 36,000 से अधिक पुलिसकर्मियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। दीक्षांत परेड में 166 आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा)अधिकारी प्रशिक्षुओं और विदेशों से 29 अधिकारी प्रशिक्षुओं सहित कुल 195 अधिकारी प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

]]>
अमित शाह 25 को बिहार दौर पर रहेंगे https://samacharpacheesa.com/?p=6187 Thu, 09 Feb 2023 07:38:40 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6187 नईदिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को बिहार दौरे पर रहेंगे। इस बार अमित शाह एक ही दिन में दो अलग-अलग जिलों में सभा को संबोधित करेंगे। पटना में किसान मजदूर समागम तो पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बिहार में बदले सियासी समीकरण के बाद अब भाजपा के निशाने पर जदयू की सीटें हैं। वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर दो दशक से अधिक एनडीए का कब्जा रहा है। अब भाजपा इस सीट को जदयू से छीनने के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आ रही है।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां अब तैयारी तेज कर चुकी है। एक ओर जहां महागठबंधन अपनी तैयारी में है तो वहीं भाजपा अब आक्रमक होकर इस ओर जुट रही है। गृह मंत्री अमित शाह लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। इस बार वो 25 फरवरी को वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र पहुंच रहे हैं। इस सीट को जदयू से छीनने के प्रयास में भाजपा लगेगी। दरअसल, पिछले दो दशकों से ये सीट एनडीए के ही खाते में गयी लेकिन इसपर जदयू उम्मीदवार जीत दर्ज करते रहे।
वाल्मीकिनगर सीट 2008 में अस्तित्व में आया। इससे पहले यह बगहा संसदीय क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। करीब 17 लाख मतदाताओं वाली इस सीट के अंदर 6 विधानसभा है। 75 प्रतिशत से अधिक यहां हिंदू मतदाता हैं। यहां 1984 के बाद कांग्रेस को जीत नहीं नसीब हुई है। 1999 से लेकर 2019 तक के लोकसभा चुनाव में 4 बार जदयू तो एक बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। 20 साल से एनडीए को ही यहां समर्थन मिला।
बता दें कि जब पहली बार 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री उम्मीदवार बने तो ये सीट भाजपा की झोली में गयी और बीजेपी ने यहां जीत दर्ज की। पहली बार यहां भाजपा को जीत मिली थी। लोकसभा चुनाव 2019 में जदयू के बैजनाथ प्रसाद महतो यहां से जीते। साढ़े तीन लाख वोटों से अधिक के अंतर से वो जीते थे।
लेकिन 2020 में बैजनाथ प्रसाद महतो का निधन हो गया। इस सीट पर जब उपचुनाव हुआ तो जदयू के सुनील कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था। अब भाजपा इस सीट पर अपनी जीत तय करने के लिए मैदान सजाने में लगी है।

]]>
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: शाह और ममता आज रहेंगे राज्य के दौरे पर https://samacharpacheesa.com/?p=6114 Mon, 06 Feb 2023 07:11:07 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6114 अगरतला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए आज यानी सोमवार को त्रिपुरा पहुंचेंगे और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभियान को गति देने के लिए एक रोड शो में शामिल होंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना दो मार्च को होगी। उन्होंने कहा, ‘‘दौरे पर अमित शाह जी दक्षिण त्रिपुरा संतिरबाजार तथा खोवाई में ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित करेंगे और अगरतला के बनामलीपुर निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय मंत्री के दौरे के मद्देनजर पूर्वोत्तर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
शाह ने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत करते हुए पिछले महीने त्रिपुरा में दो रथ यात्राओं में हिस्सा लिया था। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सोमवार को राज्य में पहुंच रही हैं। उनका मंगलवार को एक रोड शो करने और एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। तृणमूल के राज्य प्रभारी राजीब बनर्जी ने कहा, ‘‘ वह सोमवार शाम को पहुंचेंगी और उदयपुर में त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। बनर्जी मंगलवार को अगरतला में रोड शो करेंगी और रवींद्र भवन में एक रैली को संबोधित करेंगी।’’ ममता बनर्जी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहेंगे।

]]>
सुरक्षा को लेकर खरगे ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी https://samacharpacheesa.com/?p=5940 Sat, 28 Jan 2023 07:34:00 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5940 नईदिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने  भारत जोड़ो यात्रा में शामिल यात्रियों को समुचित सुरक्षा देने की मांग को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से कई मांगें रखी हैं। खरगे ने इस मामले में अमित शाह से  व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की है और  संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए निर्देश जारी करने के लिए भी कहा है। बता दें कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कारणों के चलते राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दी थी।
खरगे ने चिट्ठी में लिखा कि मैं आपको यह पत्र आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण सुरक्षा चूक के संबंध में लिख रहा हूं, जिसके बारे में आप पहले से ही जानते होंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी सुरक्षा अधिकारियों की सलाह पर यात्रा को शुक्रवार  को स्थगित करना पड़ा। हम जम्मू-कश्मीर पुलिस की सराहना करते हैं और उनके बयान का स्वागत करते हैं क्योंकि उन्होंने यात्रा के समापन तक पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है।
बहरहाल, आप इस बात की सराहना करेंगे कि प्रतिदिन भारत जोड़ो यात्रा में आम लोगों की भारी भीड़ शामिल हुई है और चली है। आयोजकों के लिए यह बताना मुश्किल है कि पूरे दिन में कितने लोगों के आने की उम्मीद है क्योंकि यह यात्रा में शामिल होने के लिए आम लोगों का सहज भाव है।
खरगे ने लिखा कि हम अगले दो दिनों में यात्रा में शामिल होने के लिए एक विशाल सभा की उम्मीद कर रहे हैं और 30 जनवरी को श्रीनगर में होने वाले समारोह की भी उम्मीद कर रहे हैं। 30 जनवरी को होने वाले समापन समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक दलों के नेता शामिल हो रहे हैं।यदि आप व्यक्तिगत रूप से इस मामले में हस्तक्षेप कर सकते हैं और सलाह दे सकते हैं तो मैं आभारी रहूंगा। संबंधित अधिकारियों को यात्रा के समापन तक पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश जारी करें।

]]>
अमित शाह आज कर्नाटक का दौरा करेंगे https://samacharpacheesa.com/?p=5923 Fri, 27 Jan 2023 07:19:52 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5923 नईदिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह 28 जनवरी को कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ और बेलागवी में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही पार्टी द्वारा आयोजित एक रोड शो में भाग लेंगे। शाह का एक महीने के भीतर यह राज्य का दूसरा दौरा होगा। वह कित्तूर-कर्नाटक (मुंबई-कर्नाटक) क्षेत्र की यात्रा करेंगे। माना जाता है कि भाजपा इस क्षेत्र में मजबूत है। भाजपा की कर्नाटक इकाई को उम्मीद है कि इस दौरे और आने वाले दिनों में वरिष्ठ नेताओं के ऐसे और दौरों से पार्टी को अपना कैडर आधार बढ़ाने में मदद मिलेगी।
प्रदेश में मई में विधानसभा चुनाव होना है और पार्टी का ”मिशन कुल 224 सीट में से कम से कम 150 सीट जीतना है। पार्टी के प्रदेश महासचिव महेश तेंगिंकाई ने बताया कि अमित शाह 27 जनवरी को हुबली आएंगे और 28 जनवरी की सुबह दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पहला कार्यक्रम बीवीबी कॉलेज की 75वीं वर्षगांठ और एक इनडोर स्टेडियम के उद्घाटन का होगा तथा इसके बाद वह धारवाड़ में फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की नींव रखेंगे।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि इसके बाद शाह कुंडागोल में भाजपा के विजय संकल्प अभियान में शामिल होंगे। तेंगिंकाई ने कहा, वह कुंडागोल में करीब 300 साल पुराने शंबुलिंगेश्वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे, जिसके बाद वह कुंडागोल के वार्ड नंबर 7 और मतदान केंद्र संख्या 50 जाएंगे और वहां विजय संकल्प अभियान की शुरुआत करेंगे। वह वहां बसवन्ना देवरा मठ भी जाएंगे। पार्टी के अनुसार, शाह धारवाड़ ग्रामीण क्षेत्र के तहत आने वाले कुंडागोल विधानसभा क्षेत्र में रोड शो में भाग लेंगे।

]]>
मणिपुर में आज कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे अमित शाह https://samacharpacheesa.com/?p=5643 Fri, 06 Jan 2023 06:20:17 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5643 इंफाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में शुक्रवार को कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। गृह मंत्री चूडाचंद्रपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। वह इंफाल ईस्ट जिले में हेगांग मार्जिंग हिल पर एक पोलो खिलाड़ी की 120 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। शाह बिष्णुपुर जिले के मोइरंग में राष्ट्रीय ध्वज फहाराएंगे। यह वही स्थान है, जहां ‘इंडियन नेशनल आर्मी’ के सैनिकों ने भारतीय सरजमीं पर पहली बार तिरंगा फहराया था।
उनका बिष्णुपुर जिले के चिंगेई लंपाक क्षेत्र में कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का भी कार्यक्रम है। शाह की यात्रा के मद्देनजर राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। गृह मंत्री बृहस्पतिवार को इंफाल पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री आर के राजन ने हवाई अड्डे पर उनकी आगवानी की थी। शाह के कार्यक्रम स्थलों के आसपास के इलाके को ड्रोन और यूएवी (मानवरहित विमानों) के लिए उड़ान निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।

]]>
भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा : अमित शाह https://samacharpacheesa.com/?p=5567 Sat, 31 Dec 2022 10:11:54 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5567 बेंगलुरू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चीन को ललकाराते हुए कहा, भारत की एक भी इंच पर कोई कब्जा नहीं कर सकता है। दरअसल यह बात अमित शाह ने आईटीबीपी के आवासीय एवं गैर आवासीय परिसर के उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा, मुझे भारत-चीन सीमा की चिंता नहीं है क्योंकि मैं जानता हूं कि हमारे आईटीबीपी के जवान वहां पहरा दे रहे हैं और इस वजह से भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आईटीबीपी सबसे दुर्गम क्षेत्र में काम करने वाला हमारा सुरक्षा बल है। हम कल्पना ही नहीं कर सकते कि -42 डिग्री सेल्सियस तापमान में देश की सीमाओं की सुरक्षा करना कितना दृढ़ मनोबल होता है।
आईटीबीपी को देश की जनता ने दिया हिमवीर उपनाम : शाह
आईटीबीपी अपने स्थापना काल से विषम भौगोलिक परिस्थिति और कठिन से कठिन क्षेत्र के अंदर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मैंने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख का दौरा किया, वहीं के लिए आईटीबीपी के जवानों को हिमवीर कह कर बुलाते हैं। यह नाम वहां के लोगों ने ही दिया है। मैं समझता हूं कि पद्मश्री और पद्मभूषण से भी बड़ा नाम देश की जनता ने हमारे आईटीबीपी के जवानों को दिया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धी है, क्योंकि यह सरकारी उपनाम नहीं है।
कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगाया था गंभीर आरोप
कांग्रेस ने भारत-चीन सीमा विवाद के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने कहा था कि चीन हमारी जमीन पर कब्जा करता जा रहा है और केंद्र की मोदी सरकार सोयी हुई है।

]]>