अमृतकाल – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 20 Feb 2023 08:18:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 युवाओं के लिए यह अद्भुत संभावनाओं का अमृतकाल है : प्रधानमंत्री https://samacharpacheesa.com/?p=6356 Mon, 20 Feb 2023 08:18:07 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6356 नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड रोजगार मेले को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने सेवा भाव से आपको, राज्य और राष्ट्र में विकास और विश्वास के प्रयासों में अपना भरपूर योगदान देना है। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से भारत के युवाओं को नई सदी के लिए तैयार करने का संकल्प आज देश ने लिया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में इस संकल्प को जमीन पर उतारने का दायित्व आप जैसे मेरे युवा साथियों के कंधे पर है। उन्होंने कहा कि हमारा यह निरंतर प्रयास है कि हर युवा को उसकी रूचि और योग्यता के अनुसार नए अवसर मिलें, सभी को आगे बढऩे का उचित माध्यम मिले।
मोदी ने कहा कि सरकारी सेवाओं में भर्ती का यह अभियान भी इसी दिशा में आगे बढऩे के लिए उठाया गया कदम है। बीते कुछ ही महीनों में केंद्र सरकार ने देश के लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमें उस पुरानी धारणा को बदलना है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती। इसलिए हमारा निरंतर यह प्रयास रहा है कि पहाड़ में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बनाए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना निवेश हो रहा है कि दूर-सुदूर तक आना-जाना तो आसान हो ही रहा है, रोजगार के भी नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जैसे जैसे उत्तराखण्ड के दूर सुदूर के इलाके रोड, रेल और इंटरनेट से जुड़ रहे हैं… वैसे वैसे पर्यटन का भी विस्तार हो रहा है। नए पर्यटन स्थल पर्यटन के मानचित्र पर आ रहे हैं। इससे उत्तराखंड के युवाओं को वही रोजगार मिल रहे हैं जिसके लिए वो पहले बड़े शहरों का रुख करते थे। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना भी रोजगार व स्वरोजगार में बड़ी मदद कर रही है। पूरे देश में 38 करोड़ मुद्रा ऋण दिए जा चुके हैं। उत्तराखंड के हमारे हजारों साथी भी इसका लाभ ले चुके हैं। भारत के युवाओं के लिए यह अद्भुत संभावनाओं का अमृतकाल है, आपको इसे अपनी सेवाओं के माध्यम से निरंतर गति देनी है।

]]>