अरुण साव – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 02 Aug 2023 09:52:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की विभिन्न मांगों को लेकर साव मिले केंद्रीय रेल मंत्री से, रेल सुविधाओं को लेकर की चर्चा https://samacharpacheesa.com/?p=7656 Wed, 02 Aug 2023 09:52:48 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7656 रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बिलासपुर सांसद अरुण साव ने सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। मुलाकात में बिलासपुर जोन के रेल सुविधाओं को लेकर चर्चा की। साव ने प्रदेशवासियों की मांग और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय रेलमंत्री से भेंट कर बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न रेलवे स्टेशनों में कई ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ वनांचल तथा जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। जहां आवागमन की सुविधा के लिए ट्रेन मुख्य साधन है। ट्रेनों का ठहराव बंद होने से क्षेत्र के निवासियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। श्री साव ने जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू करने के लिए यथाशीघ्र कार्यवाही करने का निवेदन केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से किया है। साथ ही श्री साव ने क्षेत्र में विलंब से चल रही ट्रेनों का समय पर परिचालन सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है।
अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के 508 स्टेशनों का अपग्रेडेशन और नवीनीकरण करने का फैसला किया है, जिसका आगामी 6 अगस्त को भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा आधारशिला रखी जाएगी । इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, महासमुंद तिल्दा-नेवरा और अकलतरा स्टेशन का चयन किया गया है। इस योजना के माध्यम से केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ को ?1,459.6 करोड़ की सौगात प्राप्त हो रही है। जिसके लिए अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।
साव ने कहा कि इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है और न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं (एमईए) सहित अन्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विभिन्न चरणों में कार्य का क्रियान्वयन किया जाएगा। लंबी अवधि के समय में स्टेशन पर रूफ प्लाजा और शहर के केंद्रों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। छत्तीसगढ़ के सात स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया गया है। यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है एवं अनेक परियोजनाओं का काम प्रगति पर है।

]]>
कांग्रेस विधायक की मौजदूगी में भाजपा नेताओं की हत्या की धमकी, छत्तीसगढ़ को हिंसा में झोंकने सरकार की तैयारी: साव https://samacharpacheesa.com/?p=7637 Tue, 01 Aug 2023 10:07:07 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7637 रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मोहला-मानपुर जिले में खुलेआम भाजपा नेताओं की हत्या की धमकी देने के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साव ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की जा रही है। अब खुलेआम मारने काटने की धमकी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में अब ऐसे लोगों को कोई भय नहीं है। सोशल मीडिया का जमाना है। तमाम तरह के न्यूज चैनल हैं इसके बावजूद कांग्रेसी विधायक की उपस्थिति में इस प्रकार की धमकी दी जा रही है। यह प्रदेशवासियों के लिए बेहद चिंतनीय है।
साव ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सरजू टेकाम कांग्रेसी विधायक की उपस्थिति में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं मारने-काटने की धमकी दे रहे हैं। यह बताता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था किस प्रकार मृत्यु शय्या पर है। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार जाने वाली है। हमारे कार्यकर्ता गांव- गांव जा कर भूपेश बघेल की नाकामी, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार को बताने का काम कर रहे हैं। जिससे आज राज्य में भूपेश बघेल की सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं से डरी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर खुलेमंच से धमकी दी जा रही है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ की शांति व्यवस्था में खलल डालने का काम, हिंसा की आग में डालने का काम भूपेश बघेल की सरकार कर रही है। अब इस सरकार के तीन माह ही शेष हैं। इस प्रकार के कृत्य से स्पष्ट है यह कांग्रेस की सरकार अब सदा के लिए प्रदेश से जाने वाली है।

]]>
किसके राम के बाद हरेली किसकी पर रार https://samacharpacheesa.com/?p=7413 Wed, 19 Jul 2023 07:16:03 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7413 तुम हमारे राम को छीनने का प्रयास करोगे तो हम तुम्हारे हरेली, कांचा, भंवरा, गेडी, के मुद्दे को छोड़ेंगे क्या ? कभी नहीं। यही संदेश इस बार मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल द्वारा हर वर्ष अपने सरकारी निवास पर मनाए जाने वाले हरेली त्योहार को भाजपा ने भी मनाकर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने यह तो बिल्कुल ही सही कहा है कि हरेली त्योहार कोई भूपेश बघेल के आने के बाद ही छतीसगढ़ में नहीं मनाया जाने लगा। यह तो हमारी पारम्परिक त्योहार मनाने की सामान्य प्रक्रिया है और सदियों से मनाया जा रहा है। यह नहीं बताया गया कि अगर ऐसा ही है तो इससे पहले भाजपा ने अपने संगठन के द्वारा इसका कोई सार्वजनिक आयोजन क्यों नही किया, जो अब किया जा रहा है। बात साफ है , जिस राम को भाजपा अनेकों साल पहले से अपने राजनैतिक दायरे में लाकर राजनीति की नई सोच से काम कर रही है। सफलता भी मिली है। लगातार मात से कांग्रेस को राम को अपने पाले में करने की समझ आई। कांग्रेस ने शनै: शनै: श्री राम की राजनीति को अपने तरफ मोडऩे के लिए कौशल्या माता का भव्य मंदिर निर्माण,रामवन गमन पथ व उसके क्षेत्र में आने वाले राम द्वारा पवित्र किये गए स्थलों को सजाने ,प्रभु श्री राम की भव्य मूर्तियों का निर्माण करने,शिवरीनारायण में शबरी माता का मंदिर व प्रतीक बनवाने जैसा महत्वपूर्ण विषय हाथ में लिए। युद्ध गति से काम भी लगभग पूरा कर लिया। रही सही कसर रायगढ़ में भव्य रामायण महोत्सव करके पूरी कर दी।अब इस रामसेवा से लगता है प्रभु श्रीराम भी प्रभावित ही हुए होंगे। कांग्रेस तो यही मान कर ही चल रही है, पआशीर्वाद ही दिया होगा ,तभी तो राम के अनुयायी की तरह कांग्रेस अपने प्रचार में सफल हो रही है कि राम हमारे भांजे हैं। मां कौशल्या हमारी छतीसगढ़ महतारी के बेटी हैं। हमारे हैं जय सियाराम।
इधर जय सियाराम और उधर जयश्रीराम यानि राम भी राजनैतिक रूप से छतीसगढ़ में दो स्वरूपों में विभाजित से हो गये। अब राम को आप इस तरीके से अपनी ओर खिंचेंगें,तो आपका एजेंडा भी छीनने का प्रयास तो होगा ही । इस हाथ ले इस हाथ दे वाली शैली भाजपा ने भी अपना ली। हरेली में एक तरफ मुख्यमंत्री निवास पर हरेली की धूम थी तो दूसरी तरफ भाजपा ने भी हरेली पर धूम मचा दी। अरुण साव,बृजमोहन अग्रवाल,संजय श्रीवास्तव के साथ अनेक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गेड़ी व भंवरा का भरपूर आनंद लेकर हरेली के इस आनंद को आत्मसात किया। भाजपा ने सिर्फ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ही नहीं बल्कि तेलीबांधा तालाब के पास,पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मथुरा नगर में भी कार्यक्रम आयोजित किये। मथुरा नगर के डुमर तालाब में तो अरुण साव ने गेड़ी चढऩे का आनंद लिया। बृजमोहन अग्रवाल,जयंती पटेल, और भी बड़े नेता शामिल हुए। चर्चा में है कि आखिरकार कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को संस्कृति का प्रदर्शन करने पर अपने तरीकों से मजबूर कर ही दिया। जिस तरह कांग्रेस ने राम को अपने पाले में किया है। भाजपा ने भी कमर कस कर उसका जवाब उसी की शैली में देने की कोशिश में की है। हालांकि भाजपा ने यह त्योहार राजनीति की छांव में पहली बार ही मनाया हो लेकिन कांग्रेस को कहना पड़ा कि भाजपा, कांग्रेस के भूपेश बघेल के असली पन की नकल कर रही है। नकल नकल ही होती है। अब राजनीति में राम असल में किसके हैं ,और छत्तीसगढिय़ा संस्कृति के रक्षक कौन है ? यह जनता के विवेक पर ही छोडऩा होगा। चुनाव सर पर हैं ,दोनों दल अपने अपने आड़े तिरछे जो भी हो, दांव खेल रहे हैं। जनता में चर्चा इस बात की चल रही है कि कुछ भी हो पर भूपेश बघेल का छत्तीसगढिय़ा चेहरा जिस तरह उनकी ग्रामीण योजनाओं ने व संस्कृति की रक्षक के रूप में कांग्रेस के प्रचार तंत्र ने बनाया है उसका कोई तगड़ा तोड़ अभी हाल तो भाजपा के पास दिखाई नहीं देता। बाजी पलटना है तो ईडी-आयकर बाद के लिए छोड़ कर , उन जमीनी स्थानीय बातों पर जोर देना पड़ेगा जिसका महत्व जनोन्मुखी हो। जनता के पेट की बात करनी होगी हंगामा खड़ा करने से बात नहीं बनेगी। समाधान पर बात होना चाहिए।

]]>
ओलंपिक खेलों के दौरान पिछले वर्ष की तरह लापरवाही न हो : साव https://samacharpacheesa.com/?p=7253 Tue, 11 Jul 2023 09:09:29 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7253 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आगामी 17 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहे छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के मद्देनजर प्रदेश सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए खिलाडिय़ों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने की मांग की है। श्री साव ने कहा कि लगभग ढाई माह तक 6 चरणों में होने वाले ओलंपिक में चूंकि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक प्रतिभागी होंगे, अत: प्रदेश सरकार इस आयोजन की तमाम व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद रखे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि पिछली बार छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के आयोजन में अनेक प्रतिभागियों की मृत्यु हो गई थी। प्रदेश सरकार को इस बार विशेष ध्यान रखना होगा, इस बार एक भी जान सरकारी अव्यवस्था और लापरवाही के कारण न जाए, प्रदेश सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा। श्री साव ने कहा कि पिछली बार के आयोजन में जितनी मौतें हुई थी, उन मृतकों के परिजनों को अभी तक उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में मुआवजा बाँटकर प्रदेश का खजाना लुटाने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार पिछले ओलंपिक आयोजन के मृतक परिवारों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा दे और इस बार के आयोजन से पहले सभी प्रतिभागियों का बीमा कराया जाए। श्री साव ने कहा कि सभी प्रतिभागी प्रदेश की प्रतिभा संपन्न धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधाओं में कोताही बरतना प्रदेश सरकार की नाकामी का एक और काला अध्याय होगा।

]]>