अशोक गहलोत – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Thu, 13 Apr 2023 08:14:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 सचिन पायलट के सब्र का बाँध टूटा है https://samacharpacheesa.com/?p=6743 Thu, 13 Apr 2023 08:14:57 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6743 कांग्रेस ने पिछले साल उदयपुर में चिंतन किया, उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा निकाली और इस साल रायपुर में महा अधिवेशन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में आमूल चूल सुधार को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कहीं, लेकिन नतीजा शून्य रहा। कांग्रेस नेताओं में उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक पार्टी छोडऩे की जो होड़ लगी है वह दर्शा रही है कि आजादी की लड़ाई लडऩे वाली यह पार्टी आजादी के अमृत काल में पतन की ओर बढ़ रही है।
दरअसल कांग्रेस को जिस तरीके से चलाया जा रहा है उससे खिन्न होकर सिर्फ अनुभवी और वरिष्ठ नेता ही नहीं बल्कि युवा भी पार्टी छोड़ रहे हैं। जो वरिष्ठ नेता और युवा अभी कांग्रेस में बचे हुए हैं वह पार्टी में अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राजस्थान में कांग्रेस ने सचिन पायलट का जो हाल किया है उसको देखकर ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद और हिमंत बिस्व सरमा आदि नेता शुक्र मना रहे होंगे कि सही समय पर कांग्रेस छोड़ दी वरना उन्हें भी ऐसे ही अनशन पर बैठना पड़ रहा होता। सचिन पायलट जो मुद्दे उठा रहे हैं वह सही हैं या गलत, इसकी विवेचना की बजाय यह देखना चाहिए कि कांग्रेस में कैसे युवाओं का हक मारा जाता है।
पिछले विधानसभा चुनावों के समय सचिन पायलट राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे जबकि अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर काम कर रहे थे। सचिन पायलट ने तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ जनमत तैयार कर कांग्रेस को जीत दिलाई लेकिन उनका हक मारकर गहलोत को दिल्ली से जयपुर भेजकर मुख्यमंत्री बना दिया गया। सचिन पायलट ने लगातार अपमानित किये जाने के चलते आवाज उठाई तो उन्हें गद्दार और निकम्मा बता दिया गया। उन्हें बार-बार धैर्य रखने के लिए समझाया जाता रहा लेकिन सब्र का बांध एक दिन टूटता ही है। अब राजस्थान में यह जो बाँध टूटा है उससे इस वर्ष होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बह कर सत्ता से बाहर जा सकती है।
वैसे बात सिर्फ राजस्थान तक ही सीमित नहीं है, जिस तरह छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच जंग छिड़ी हुई है वह भी चुनावी वर्ष में कांग्रेस के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकती है। यही नहीं, कर्नाटक में अपने को सत्ता के करीब देख रही कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद हासिल करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बीच की वो जंग भी ऐन चुनावों के समय जगजाहिर हो गयी है जिसे कांग्रेस अब तक दबाती आ रही थी। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को समझना होगा कि नेतृत्व की यह शिथिलता कांग्रेस को पूरी तरह ले डूबेगी।

]]>
8 मिनट तक विधानसभा में पुराना बजट पढ़ते रहे गहलोत https://samacharpacheesa.com/?p=6199 Fri, 10 Feb 2023 07:53:02 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6199 जयपुर। राजस्थान में आज अशोक गहलोत सरकार की तरफ से बजट पेश किया गया लेकिन बजट  से ज्यादा अशोर गहलोत की भूल की चर्चा सुर्खियां बनी हुई है। दरअसल, सीएम गहलोत आठ मिनट तक विधानसभआ में पुराना बजट पढ़ते रहे। आखिरकार उन्हें कांग्रेस के मंत्री महेश जोशी ने टोका तो फिर सीएम को अपनी भूल का अहसास हुआ और इसके लिए माफी मांगी। लेकिन राजस्थान सीएम की इस भूल पर अब बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी की तरफ से कहा गया कि अगर सीएम इस तरह की बड़ी गलती करते हैं तो राजस्थान के लोगों का क्या होगा?
क्या है पूरा मामला
अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में बजट पेश किया। उन्होंने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया और यह महसूस करने से पहले कई मिनट तक चले कि वह जो बजट पेश कर रहे हैं वह पुराना है। ये कह जाना कि मैंने कोरोना में कितने लोगों को खाना खिलाया था। कितने लोगों का मुफ्त इलाज किया। फिर उन्होंने कहा कि मैंने मनरेगा की तर्ज पर शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू कर रहा हूं। लेकिन उन्हें तब भी ध्यान नहीं आया कि इस योजना को प्रदेश में लागू किया जा चुका है। लेकिन वो बस पुराने बजट को पढ़ते ही जा रहे थे। फिर गुलाब चंद कटारिया उठे उन्हें टोकने को लेकिन गहलोत ने उन्हें चुप करा दिया। फिर जब अधिकारियों में खलबली मची तो मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कान में जाकर सीएम को पुराना बजट पढ़े जाने की बात बताई। तब फिर अशोक गहलोत ने इसके लिए माफी मांगी। विधानसभा में पुराने बजट का कुछ अंश पढ़ने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मानव त्रुटि से एक पेज लग गया था, उसी वक्त मैंने सॉरी महसूस किया जब मैंने अपने भाषण को रोका।
आई फिल सॉरी की राजस्थान का क्या होगा
वसुंधरा राजे ने कहा कि जो आपने किया है वो लापरवाही है। कोई भी मुख्यमंत्री इस तरह से बिना अपने बजट को पढ़े और अपने कागज को लेकर नहीं आता है। अगर इस तरह से होगा तो आई फिल सॉरी की राजस्थान का क्या होगा। उन्होंने कहा कि आठ मिनट तक सीएम पुराना बजट पढ़ते रहे। ये इतिहास में पहली बार ऐसी चीज हुई है। हम लोग भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मैं जब सीएम थी तो बजट को दो-दो बार पढ़कर उसे चेक करके लेती थी। जो मुख्यमंत्री अपने इतने बड़े डॉक्यूमेंट को बिना चेक किए पुराने बजट को पढ़ सकता है। आप समझ सकते हो कि उसके राज्य में कितना सुरक्षित है। मुद्दा ये है कि कोई सीएम बिना अपने बजट को पढ़े-देखे आता है। इतने लापरवाही के साथ पेश करने के लिए आए हैं तो आप अपने प्रदेश को किस तरीके से चला रहे हैं। वहीं भाजपा विधायक राजेंद्र राठौर ने कहा कि राजस्थान की विधानसभा आज कलंकित हुई है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जो बजट पढ़ा जाना था उसकी बजाय पूर्व के बजट का पठन करके विधानसभा को अपमानित किया गया।

]]>
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को पेश करेंगे बजट https://samacharpacheesa.com/?p=6173 Thu, 09 Feb 2023 06:43:43 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6173 जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को अगले वित्त वर्ष का बजट पेश करेंगे। चुनावी साल में आ रहा बचत, राहत एवं बढ़त थीम वाला यह बजट युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित होगा। गहलोत ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया,‘‘बचत, राहत, बढ़त.. आ रहा है। 10 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे राजस्थान बजट पेश किया जाएगा।’’ उल्लेखनीय है कि गहलोत के पास वित्त विभाग भी है। उनका यह मौजूदा कार्यकाल का पांचवां एवं अंतिम बजट होगा। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। गहलोत कह चुके हैं कि आगामी (वित्त वर्ष 2023-24) बजट युवाओं एवं महिलाओं पर केंद्रित होगा और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। जानकारों के अनुसार इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ऐसा माना जा रहा है कि बजट में सरकार युवाओं और समाज कल्याण के लिए कई नई योजनाएं और कार्यक्रम पेश कर सकती है।
मुख्यमंत्री पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राज्य सरकार महंगाई के असर को कम करने के लिए गरीब परिवारों को 500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से साल में 12 सिलेंडर देगी। इसके अलावा वह गरीब परिवारों को रसोई किट देने पर विचार करने की बात भी कह चुके हैं। मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि सरकार जल्द ही ओला, उबर, स्विगी जैसे ऐप के माध्यम से काम कर रहे गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा के लिए भी योजना बनाएगी, ताकि कंपनियां इनके साथ मनमानी ना कर सकें। उम्मीद है कि वे इस बारे में बजट में कोई घोषणा कर सकते हैं। स्विगी एवं ओला जैसी ऐप-आधारित सेवाओं के लिए काम करने वालों को गिग वर्कर्स कहा जाता है।

]]>