आगबबूला – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 21 Dec 2022 08:53:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 कोरोना वाली सलाह पर आगबबूला हुई कांग्रेस https://samacharpacheesa.com/?p=5364 Wed, 21 Dec 2022 08:53:37 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5364 जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हा कि मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पत्र पढ़ा। आप उनकी बौखलाहट देख सकते हैं। पाली सांसद पी.पी. चौधरी और गंगानगर सांसद निहालचंद ने उनको कल पत्र लिखा कि राहुल गांधी की यात्रा चल रही है और कोविड फैल रहा है…आप सोच सकते हो कि केंद्र सरकार कितनी घबराई हुई है। राजस्थान में (भारत जोड़ो) यात्रा निकली है और हमारी यात्रा आगे भी जारी रहेगी। जल्दी ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी अधिवेशन कर रही है जिसमें लोगों के सुझाव लिए जाएं। भारत जोड़ो यात्रा ने केन्द्र की एनडीए सरकार को हिला कर रख दिया है।
राजस्थान सीएम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बढ़ते समर्थन से बीजेपी परेशान है, उनका मकसद खलल डालना है। 2 दिन पहले पीएम ने त्रिपुरा में रैली की थी तब कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ था, यदि बिना राजनीतिक उद्देश्य के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता वैध है, तो उन्हें पहले पीएम को पत्र लिखना चाहिए। गहलोत ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर की सुबह पूरी हो गई पर यहां उमड़ी भारी भीड़ से भाजपा एवं मोदी सरकार इतनी घबरा गई है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री 20 दिसंबर को राहुल गांधी को राजस्थान में कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने हेतु पत्र लिख रहे हैं।
यह स्पष्ट दिखाता है कि भाजपा का उद्देश्य बढ़ते जनसमर्थन से घबराकर भारत जोड़ो यात्रा को डिस्टर्ब करने का है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री जी ने त्रिपुरा में रैली की थी जहां किसी भी कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं हुई। कोविड की दूसरी लहर में पीएम ने बंगाल में बड़ी रैलियां की थीं?। अगर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का उद्देश्य राजनीतिक ना होकर उनकी चिंता जायज है तो उन्हें सबसे पहला पत्र प्रधानमंत्री को लिखना चाहिए था।

]]>