आम आदमी पार्टी – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 02 Aug 2023 10:00:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 आप ने विधायक विकास उपाध्याय के आवास के बाहर हवन कर किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी https://samacharpacheesa.com/?p=7662 Wed, 02 Aug 2023 10:00:01 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7662 रायपुर। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रदेश के विधायकों के आवासों का घेराव कर रही है। अगस्त महीने के शुरू होते ही आप ने रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के निवास का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आप ने इस दौरान हवन अनोखे अंदाज में अपना आक्रोश जताया।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नंद कुमार सिंह ने भाजपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों पार्टी के नेता कंबल ओढ़ कर घी पीने में लगे हुए हैं। उन्हें जनता की समस्या नहीं दिखती है। शहर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। 300 घरों के लोगों को एनडीआरएफ की मदद से बोट से रेस्क्यू करना पड़ा। उन्होंने कहा कि शहर के निचले हिस्सों में जलभराव होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

]]>
मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर बरसी आप , राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग https://samacharpacheesa.com/?p=7531 Tue, 25 Jul 2023 08:46:59 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7531 रायपुर। मणिपुर की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को रायपुर में नलघर चौक के पास विरोध प्रदर्शन किया। इसमें केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेशभर से आप पदाधिकारी-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचे। मणिपुर में हुई अमानवीय घटना का विरोध किया।
आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई। वहीं राष्ट्रपति से मणिपुर की क्चछ्वक्क सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की गई।
दूसरी ओर मणिपुर मामले में आप के संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि रूशस्रद्ब जी के पास फ्रांस, यूएसए समेत पूरी दुनिया घूमने का समय है, लेकिन मणिपुर में हो रही हिंसा पर कोई एक्शन लेने का समय नहीं है। मोदी अगर मजबूत नेता हैं तो इस तरह से छुप क्यों रहे हैं? सदन में आकर बयान दे दें, वरना पूरे विपक्ष का विरोध चलते रहेगा।

]]>
छत्तीसगढ़ आप की बदलाव यात्रा आज से https://samacharpacheesa.com/?p=7372 Mon, 17 Jul 2023 09:29:49 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7372 रायपुर। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी आज बदलाव यात्रा का आगाज करेगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा आज प्रदेश के दौरे पर पहुंचेंगे। वो 17 से 22 जुलाई तक कई जिलों में बदलाव यात्रा में शिरकत करेंगे। सोमवार को रायगढ़ के कनकुरी में बदलाव यात्रा का आगाज करेंगे। इस दौरान अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी बिलासपुर में आयोजित महारैली के बाद पूरे प्रदेश में बदलाव यात्रा शुरू करने जा रही है। इसको लेकर प्रदेश सह प्रभारी एवं पंजाब के विधायक हरदीप सिंह मुंडिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आप सभी ने मिलकर बिलासपुर में बहुत जबरदस्त महारैली का आयोजन किया। महारैली में प्रदेश के कोने-कोने से लोग शामिल हुए। इस महारैली से यहां स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव की लहर चल चुकी है। आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से प्रदेश में राजनीतिक बदलाव लाने जा रही है। यह बदलाव यात्रा प्रदेश के सभी विधानसभाओं के मुख्य बाजार में आयोजित की जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
बदलाव यात्रा विधानसभाओं के मुख्य स्थान से शुरू होगी
मुंडिया ने कहा कि बदलाव यात्रा बाजार के विधानसभाओं के मुख्य स्थान से शुरू होगी। बाजार के रास्तों से होते हुए पूरे बाजार को कवर करते हुए बाजार के ही दूसरे मुख्य स्थान पर खत्म होगी। उन्होंने बताया कि बदलाव यात्रा में प्रदेश प्रभारी संजीव झा समेत चारों सह प्रभारी अलग-अलग विधानसभाओं में शामिल होंगे। इस बदलाव यात्रा के जरिए हम अपनी जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
ऐसा है कार्यक्रम
आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा 17 जुलाई को रायगढ़, 18 जुलाई को सरगुजा, 19 जुलाई को कोरबा, 20 जुलाई को कांकेर, 21 जुलाई को बस्तर और 22 जुलाई को राजधानी रायपुर में आयोजित बदलाव यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान संजीव झा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बदलाव यात्रा के माध्यम से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम लोगों से भी मुखातिब होंगे।

]]>
बंटा हुआ विपक्ष और आम आदमी पार्टी https://samacharpacheesa.com/?p=7042 Wed, 07 Jun 2023 08:04:38 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7042 आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल 26 क्षेत्रीय दलों को जोडऩे की कवायद में लगे हैं। छह दिनों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ छह राज्यों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बड़े नेताओं के साथ मुलाकात की और दिल्ली अध्यादेश (दिल्ली सरकार बनाम उपराज्यपाल) को राज्यसभा में रोकने को लेकर चर्चा की। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मजाक में टिप्पणी करते हुए कहा कि पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्री डबल इंजन हैं और वे दोनों पंजाब के एक ही विमान में यात्रा करते हैं। हालांकि अरविंद केजरीवाल अपने 60 करोड़ के शानदार घर के बारे में एक निजी टीवी चैनल के सवाल पर चुप हो गए। अध्यादेश के खिलाफ इस लड़ाई में मूल मुद्दा उसी शीशमहल से बनी नकारात्मक छवि को दूर करना है। यही नहीं, इस मुद्दे पर पंजाब में एक महिला पत्रकार को गिरफ्तार भी किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने तमिलनाडु के समकक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात की और केंद्र सरकार के विवादास्पद अध्यादेश के खिलाफ अपने अभियान में समर्थन मांगा, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण पाना है। लेकिन द्रमुक ने आप को इल्लै (तमिल में इल्लै का अर्थ नहीं होता है) का संकेत दिया है। इसकी वजह साफ है कि द्रमुक की आप के साथ कोई प्रतिबद्धता नहीं है। कांग्रेस को अभी अपने यूपीए सहयोगियों से इस पर बात करनी है और यह भी विश्लेषण करना है कि द्रमुक को राज्यसभा में आप का समर्थन क्यों करना चाहिए। क्या यह तमिलनाडु की राजनीति में एक तमाशा नहीं बनाएगा? कांग्रेस पार्टी ने अभी तक राज्यसभा में दिल्ली अध्यादेश पर अपने रुख की पुष्टि नहीं की है। आप के शीर्ष नेताओं के अनुसार, पार्टी दो तरह की बातें करेगी। कांग्रेस राज्यसभा में इसका विरोध करेगी, लेकिन सुविधाजनक तरीके से बहिर्गमन करेगी या तटस्थ रहेगी। अनिर्णय की ऐसी स्थिति आखिरकार भाजपा को ही फायदा पहुंचाएगी और अध्यादेश पारित हो जाएगा। असल में, दिल्ली में अजय माकन और पंजाब में प्रताप सिंह बाजवा द्वारा संभावित विद्रोह को रोकने के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उन्हें साथ लेकर चलना ही होगा। केजरीवाल का उद्देश्य विपक्षी दलों को अध्यादेश के खिलाफ एकजुट करना और संसद के उच्च सदन में उसे रोकना है, जहां विपक्ष के पास भाजपा और उसके सहयोगियों की तुलना में अधिक सीटें हैं। पर केजरीवाल ने महसूस किया है कि कांग्रेस के मजबूत समर्थन के बिना कांग्रेस से निकले ये क्षेत्रीय संगठन खरगे के इशारे पर चलेंगे और आप के दावे को झुठला देंगे। वास्तव में कांग्रेस का असली रंग अब सामने आ गया है, जिसे आप नेता भी महसूस कर रहे हैं। दक्षिण भारत की सियासत की चर्चा तेलुगू देशम पार्टी का जिक्र किए बिना पूरी नहीं हो सकती है। आंध्र प्रदेश में पुनर्गठबंधन की राजनीतिक चर्चाओं के बीच तेलुगू देशम पार्टी के नेता चंद्रबाबू नायडू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में माना जाता है कि इन नेताओं ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एक साथ चुनाव लडऩे पर चर्चा की। तेदेपा का वोट बैंक सिकुड़ गया है। उस खालीपन मशहूर उभरते नायक पवन कल्याण ने भरा है। उनकी पार्टी का नाम जन सेना पार्टी है। वह भी एनडीए के साथ गठबंधन करना चाहते हैं।

]]>
आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने लगाए एक दूसरे पर आरोप, एल्डरमैन को मिला वोटिंग का अधिकार, आप भड़की https://samacharpacheesa.com/?p=6109 Mon, 06 Feb 2023 06:48:22 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6109 नयी दिल्ली। दिल्ली के महापौर को चुनने के लिए नगर निगम (एमसीडी) सदन की बैठक सोमवार को आयोजित हो रही है। इससे पहले दो बार महापौर चुनने की नाकाम कोशिश की जा चुकी है। इस बैठक में महापौर और उपमहापौर को चुनने की प्रक्रिया होनी है। 250 सदस्यों वाले सदन में महापौर चुनने के लिए तीसरी बार बैठक बुलाई गई है।
संभावना है कि महापौर चुने जाने के लिए बुलाई गई बैठक में तीसरी बार भी जबरदस्त हंगामा हो सकता है। बता दें कि पिछली दो बार से बैठक में हंगामा होने के बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था। यहां सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया था। इस मामले पर आम आदमी पार्टी की महापौर उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने अपनी याचिका वापस ली थी।
इस बैठक में पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने कहा कि महापौर, उपमहापौर और स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के लिए मनोनित सदस्यों को भी मतदान करने का अधिकार है। सत्या शर्मा ने इस घोषणा के साथ ही सदन में सदस्यों का स्वागत किया और बैठक शुरू की। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि चुनाव कराने में मदद करें।
बैठक में लगाए खरीद फरोख्त के आरोप
इस बैठक को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य एक दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे है। इस संबंध में बीजेपी के पार्षद धर्मवीर का कहना है कि आम आदमी पार्टी के नेता सचिन शर्मा ने उनसे बातचीत की थी और उन्हें 2 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, जिसे बाद में बढ़ा कर चार करोड़ रुपये किया गया था। बीजेपी के पार्षदों ने आम आदमी पार्टी पर खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया है।
वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आप आदमी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी के पार्षदों को कई तरह के प्रलोभन दिए है। आप पार्टी को नगर निगम में अपने नेतृत्व पर विश्वास नहीं है। पार्टी के नेता सिर्फ सत्ता हासिल करना चाहते है।
आप नेता आतिशी का जवाब
इस मामले पर आप नेता आतिशी ने कहा कि बीजेपी चुनाव हारने के बाद पीछे के दरवाजे से सत्ता हासिल करने की कोशिश करती है। कई राज्यों में पार्टी ये कर चुकी है। बीते दो महीनों से ऐसा ही बीजेपी दिल्ली नगर निगम में भी करना चाहती है। बीजेपी आप पर झूठे आरोप लगा रही है। दिल्ली की जनता की चुनी हुई पार्टी को सत्ता से हटाने में जुटी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने प्रोटेम स्पीकर सत्या शर्मा को अपील की है कि मनोनित सदस्यों को वोटिंग करने के अधिकार ना दिए जाए।
पहले भी दो बैठकों में हुआ है हंगामा
बता दें कि महापौर चुनने के लिए तीसरी बार बैठक का आयोजन हो रहा है। मनोनित सदस्यों के वोटिंग राइट्स को लेकर सदन की बैठक में हंगामा हो सकता है। इससे पहले महापौर चुनने के लिए 6 जनवरी और 24 जनवरी को नगर निगम की बैठक के कारण हंगामा हुआ था। सभी पार्षदों ने 24 जनवरी को जोरदार हंगामे के बीच शपथ ली थी।

]]>
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मेयर उम्मीदवार की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार https://samacharpacheesa.com/?p=5928 Fri, 27 Jan 2023 07:28:45 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5928 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। कोर्ट मामले में तीन फरवरी को सुनवाई करेगी। डॉ. शैली ओबरॉय ने याचिका दाखिल करते हुए समयबद्ध तरीके से मेयर का चुनाव कराने की मांग की थी।
प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर पद का चुनाव जल्द कराने के संबंध में ओबेरॉय की दलीलों पर संज्ञान लिया। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि इसे तीन फरवरी को सूचीबद्ध किया जाएगा।
दरअसल, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मेयर उम्मीदवार डॉ. शैली ओबरॉय ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। दिसंबर में दिल्ली नगरपालिका के चुनाव हुए थे और तभी परिणाम भी आ गए थे। उसके बाद से अब तक मेयर के चुनाव नहीं हो सके हैं। जनवरी में दो बार 9 जनवरी और 24 जनवरी को मेयर चुनाव की तारीख तय की गई, लेकिन दोनों ही बार सदन हंगामे की भेंट चढ़ गया और चुनाव टल गए।

]]>
दिल्ली के मेयर चुनाव पर छिड़ा संग्राम https://samacharpacheesa.com/?p=5671 Mon, 09 Jan 2023 12:01:49 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5671 दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के मेयर चुनाव और 6 जनवरी को एमसीडी हाउस में हंगामे को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। जहां आप समर्थकों ने भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आवास तक मार्च किया।
आप का हल्ला बोल
आप ने यहां भाजपा मुख्यालय के बाहर एमसीडी हाउस में उपराज्यपाल द्वारा नामित नेताओं को निर्वाचित प्रतिनिधियों के सामने शपथ दिलाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और भगवा पार्टी पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। आप के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद, आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और पार्टी नेता आदिल अहमद खान ने किया।
भाजपा का मार्च
इस बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आवास तक मार्च किया और आप पार्षदों को निलंबित करने की मांग की, जिन्होंने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया। भाजपा सांसद परवेश ने कहा कि हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक कि सीएम केजरीवाल गुंडे नगर पार्षदों को निलंबित नहीं करते। हमारी महिला नगर पार्षदों को उनके द्वारा मारा जाने की हिम्मत कैसे हुई। ऐसा इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है। हम एलजी से गुंडे पार्षदों को निलंबित करने का अनुरोध करते हैं। दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
6 जनवरी को क्या हुआ था
6 जनवरी को भाजपा और आप पार्षदों के बीच बढ़ते विवादों के बीच दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) हाउस की पहली बैठक मेयर और डिप्टी मेयर चुने बिना स्थगित कर दी गई थी। पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा द्वारा पहले एलडरमैन को शपथ दिलाने पर मारपीट की थी और नहीं निर्वाचित प्रतिनिधि। सदन में हंगामे से पहले केवल चार एल्डरमैन ही शपथ ले सके।

]]>
दिल्ली में भाजपा से सीधा मुकाबला करने की तैयारी में आम आदमी पार्टी https://samacharpacheesa.com/?p=5313 Mon, 19 Dec 2022 11:40:58 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5313 नईदिल्ली। अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी अब 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसको लेकर पार्टी के नेता अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के में 2024 चुनाव को लेकर नेताओं के समक्ष एक रणनीति पेश की गई है। इस रणनीति के तहत अब आम आदमी पार्टी के नेता राष्ट्रीय मुद्दों पर काफी आक्रमक रहेंगे और भाजपा पर सवाल खड़े करेंगे। दरअसल, आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य 2024 में दिल्ली में भाजपा और आप के बीच मुकाबला बनाना है। आम आदमी पार्टी अब सीधे तौर पर भाजपा को चुनौती देने की कोशिश करेगी। ऐसे में कांग्रेस के लिए कहीं ना कहीं खतरे की स्थिति जरूर होगी। दिल्ली में 2019 के लोकसभा चुनाव को देखें तो त्रिकोणीय मुकाबला हुआ था। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी का जोर इसे भाजपा बनाम आप करने पर है और पार्टी की ओर से इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह भी बताया है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली के नेताओं की ओर से अब राष्ट्रीय मुद्दों को उठाया जाएगा। विशेष रूप से सुरक्षा, बेरोजगारी और विदेश नीति इसमें शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के नेता इन मुद्दों पर मुखर रहेंगे और इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश करेंगे। पार्टी भाजपा पर आक्रामक होकर यह दिखाने की कोशिश करेगी कि हम ही मुख्य विपक्षी दल है और फिर चुनाव आप बनाम भाजपा आसानी से हो सकता है। दिल्ली में आप बनाम भाजपा होने के साथ ही कांग्रेस मुकाबले से बाहर हो जाएगी और ऐसे में आम आदमी पार्टी को फायदा हो सकता है। आम आदमी पार्टी को इस बात की उम्मीद है कि दिल्ली में जो कांग्रेस का वोट है, वह उसकी तरफ शिफ्ट हो सकता है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की बैठक में देश की सुरक्षा, महंगाई को नियंत्रित करने और रोजगार नीति तैयार करने के प्रस्ताव को भी पारित किया गया है।
इसका मतलब साफ है कि आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में सुरक्षा, महंगाई और रोजगार को बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है और इन्हीं मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरेगी। लोकसभा चुनाव की बात करें तो 2014 और 2019 में भाजपा ने दिल्ली के सभी सातों सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। भाजपा के पक्ष में लगभग 56% से ज्यादा वोट पड़े जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर 22.5% वोट के साथ रही। वहीं, विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में 50% से ज्यादा वोट हो जाते हैं। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी अब लोकसभा चुनाव को लेकर भी अपनी रणनीति बनाने लगी है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की नजर हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी है। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के अलावा कुछ और राज्यों में चुनाव लड़ सकती है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के नेताओं को अन्य राज्यों में भी दिल्ली मॉडल के लिए पिच तैयार करने को कहा है ताकि वहां चुनाव प्रचार के दौरान जिक्र किया जा सके।

]]>