आरएसएस – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 17 Jan 2023 10:08:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 सभी संस्थाओं को कंट्रोल कर रही आरएसएस और भाजपा : राहुल गांधी https://samacharpacheesa.com/?p=5759 Tue, 17 Jan 2023 10:08:16 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5759 नईदिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा पर देश के सभी संस्थाओं को कंट्रोल करने का आरोप लगाया है। आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी होशियारपुर पहुंचे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने होशियारपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत की सभी संस्थाओं को RSS और BJP कंट्रोल कर रही है। सभी संस्थाओं पर उनका दवाब है। चुनाव आयोग, नौकरशाही, न्यायपालिका पर उन्होंने कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि जो पहले राजनीतिक लड़ाई होती थी वैसी लड़ाई नहीं है। अब लड़ाई भारत की संस्थाओं और विपक्ष के बीच है।
इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपनी सुरक्षा में हुई चूक पर भी बात रखी है। उन्होंने सुरक्षा चूक से साफ तौर पर इंकार किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कौन सी सुरक्षा में चूक हुई थी। वह मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था। इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे। यात्रा में ऐसा होता रहता है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने भी कहा कि किसी प्रकार की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। उनका एक चाहनेवाला उनसे गले मिलने आया था। उसकी मंशा बुरी नहीं थी। हालांकि, पंजाब के IG, लॉ एंड ऑर्डर विंग GS ढिल्लों ने कहा कि वीडियो से लगता है कि ये सुरक्षा में चूक है। हमने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिस तरीके से उसने राहुल गांधी को गले लगाया उसकी उम्मीद नहीं थी। जब तक मैं आश्वस्त नहीं होता कि वे बुलाने पर आया था या किसी के साथ आ गया था, तब तक मैं कुछ नहीं कह सकता।
इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हमने ये यात्रा शुरू की है। उन्होंने अपनी यात्रा को काफी सफल बताया। अपनी इस प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी ने दो आकड़े भी साझा किए। उन्होंने कहा कि पहला आंकड़ा यह है कि हिंदुस्तान के 21 सबसे अमीर लोगों के पास उतना ही धन है जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के सबसे अमीर एक परसेंट के पास हिंदुस्तान का 40% धन है यह जो और समानता है। इसी के खिलाफ हमने यह यात्रा शुरू की है।

]]>
जो मोहब्बत मां से मिली है, वही देश से बांट रहा हूं : राहुल https://samacharpacheesa.com/?p=5428 Sat, 24 Dec 2022 09:09:11 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5428 दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ों की यात्रा पर निकले हैं। लगभग 107 दिनों के बाद भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची है। दिल्ली में आने के साथ ही राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। अपनी ट्वीट के साथ ही राहुल गांधी ने लिखा कि जो मोहब्बत इनसे मिली है, वही देश से बांट रहा हूं। दरअसल, राहुल गांधी लगातार अपनी इस यात्रा के दौरान भाजपा और आरएसएस पर हमलावर हैं। साथ ही साथ वह यह कह रहे हैं कि भारत जोड़ो यात्रा का मकसद उद्देश्य से नफरत को खत्म करना है। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा और आरएसएस देश में नफरत फैला रही है। वहदेश को को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि ‘राजघाट’, पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्मारक ‘शांति वन’, इंदिरा गांधी की समाधि ‘शक्ति स्थल’, राजीव गांधी की समाधि ‘वीर भूमि’ और लाल बहादुर शास्त्री की समाधि ‘विजय घाट’ के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वहीं, राहुल गांधी ने शनिवार को अपोलो अस्पताल के पास एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कुछ देर के लिए रोक दी। एम्बुलेंस को जाने देने के लिए राहुल कुछ देर सड़क पर रुके रहे। राहुल के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने सुबह हरियाणा के बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश किया। यह यात्रा दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर से 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और लाल किले के पास समाप्त हो जाएगी।
इसस पहले राहुल ने भाजपा पर निसाना साधते हुए कहा कि मैंने हजारों युवाओं से बात की और उन्होंने बताया कि वह इंजीनियर, डॉक्टर, IAS बनना चाहते हैं। मैंने पूछा कि अब क्या कर रहे हो? तो वह बोलते हैं कि पकोड़े तल रहे हैं… प्रधानमंत्री जी के पीछे एक लगाम लगी है। सरकार नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि अदानी-अंबानी की है। उन्होंने कहा कि पिछले 7-8 साल में नरेंद्र मोदी जी ने हजारों करोड़ रुपए मुझे और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने में लगा दिए… भारतीय जनता पार्टी भारत में जितनी (चाहे उतनी) सार्वजनिक बैठकें करा (सकती) है लेकिन जहां भारत जोड़ो यात्रा चल रही है वहां कोविड है।

]]>
भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुँचते ही आरएसएस पर राहुल गांधी ने हमले किये तेज, भाजपा ने किया तगड़ा पलटवार https://samacharpacheesa.com/?p=5424 Sat, 24 Dec 2022 07:46:51 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5424 नई दिल्ली। सितंबर महीने में कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुँच गयी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से दिल्ली के प्रवेश द्वारों पर कांग्रेस पार्टी के झंडे, बैनर बड़ी संख्या में लगाकर राहुल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सड़कों के दोनों ओर कांग्रेस के झंडे के रंग वाले गुब्बारे भी लगा कर पूरे क्षेत्र को सजाया गया था। अपने स्वागत से खुश हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस दौरान भाजपा और आरएसएस पर देश में डर और नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी पार्टी के लोग मोहब्बत फैला रहे हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दिल्ली में प्रवेश करने के मौके पर उन्होंने कहा, “इस यात्रा में अमीर गरीब, किसान, मजदूर, हर धर्म और भाषा के लोग शामिल हैं। इस यात्रा में आपको नफरत नहीं दिखाई देगी। यहां सभी लोगों को मोहब्बत और इज्जत दी जाती है।” उन्होंने कहा, “यह यात्रा, महंगाई, बेरोजगारी, डर और नफरत के खिलाफ है।”
राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा और आरोप लगाया, “इनकी नीति डर फैलाने की है। ये चाहते हैं कि किसान युवा और सभी लोगों के दिल में डर पैदा हो क्योंकि ये लोग उसी डर को नफरत में बदलते हैं।” उन्होंने कहा, “आरएसएस के लोग डर फैलाते हैं और फिर उस डर को नफरत में बदलते हैं। हम कहते हैं डरो मत। हम मोहब्बत फैलाते हैं। हम एक हिंदुस्तानी को दूसरे हिंदुस्तानी से गले मिलवाते हैं।” राहुल गांधी ने कहा कि करीब तीन हजार किलोमीटर पदयात्रा करने के बाद भी उन्हें थकान नहीं है। उन्होंने कहा, “क्या आपको मेरा चेहरा देखकर लग रहा है कि मैं थका हूं? नहीं। मैं नहीं थका क्योंकि आपने मुझे अपनी शक्ति दी। हम आपके प्यार और शक्ति का उपयोग करके चलते हैं।”
हम आपको बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह दिल्ली में प्रवेश कर गयी जिससे शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में यातायात प्रभावित रहा। यातायात पुलिस ने उन मार्गों को लेकर परामर्श भी जारी किया है जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के कारण यातायात अवरुद्ध होने की आशंका है। इस बीच, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं और थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ चलीं। उल्लेखनीय है कि यह दूसरी बार है जब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कन्याकुमारी से सितंबर में शुरू हुई इस पदयात्रा में हिस्सा लिया है। वह इससे पहले अक्टूबर में कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुई थीं। सुबह में विश्राम के लिए यात्रा के आश्रम चौक पहुंचने से पहले सोनिया गांधी ने चेहरे पर मास्क लगाकर अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कुछ मिनट तक चहलकदमी की।
इस बीच, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि जो देश का नामोनिशान मिटाने की सोचते हों वो भारत जोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि जिनकी यात्रा में नफरत का बीज बोने वाले हों वो मोहब्बत की दुकान खोलने की बात ही कैसे कर सकते हैं। केंद्रीय सूचना और प्रसारण तथा खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के लिए देश हित नहीं परिवार हित पहले है।

]]>