उत्तर प्रदेश – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 26 Apr 2023 07:34:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 चुनाव आते जाते रहेंगे, छत्तीसगढ़ी सद्भाव तो मत बिगाड़ो https://samacharpacheesa.com/?p=6797 Wed, 26 Apr 2023 07:34:09 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6797 उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब छतीसगढ़ में बुलडोजर के दम पर चुनाव वैतरणी पार लगाना चाहती है छतीसगढ़ भाजपा। आज तक देखा गया है कि छतीसगढ़ के भाजपा के राजनेता शांत स्वभाव के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। मगर यह देखने में आ रहे हैं कि ये शांत स्वाभाव के नेता 2023 व 2024 के आने वाले चुनाव के लिए बेहद आक्रामक व कड़े बयान देने लगे हैं। अभी तक इन्होंने जो भी मुद्दे उठाए उनमें देखा जाए तो धर्मांतरण का मुद्दा एक चर्चित अल्पसंख्यक कौम के विरुद्ध जहर भरने व समाज को दो भाग में बांटने का प्रयास माना गया। कवर्धा-बीरनगांव-नारायणपुर ऐसे कांड को हिन्दू पक्ष के साथ खड़े होकर अपने स्पष्ट हिदुत्व के एजेंडे को बल दिया गया। इसमें भी लोगों ने माना कि यह बांटने का प्रयास ही है। पहले कहा गया था कि हम स्थानीय 15 साल की भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर चुनाव में जायेंगें। उसके बाद फिर कहा कि हम प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के देश व्यापी जनहित के मुद्दों व उनकी सरकार के द्वारा किये गए विकास कार्यो व सुधार कार्यक्रमों के आधार पर चुनाव में जायेंगें। अचानक पिछले तीन महीने से अभियान चला कर भूपेश सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाना शुरू किया गया। एक माहौल बनाने में भाजपा जुट गई। कह सकते हैं कि एक एक घटनाओं पर माहौल बनाया गया। कुछ आरोप सफल कुछ असफल हुए, पर माहौल तो बन ही गया। अब अपनी इस आंशिक सफलता के बाद भाजपा के नेताओं ने इसी योजना के अगले चरण की रणनीति के तहत एक धमाकेदार बयान देकर प्रदेश में तहलका मचा दिया। अपनी 15 साल की सरकार के विकास,धर्म अधर्म की बात उठाने के बाद,मोदी के विकास की बात करते हुए ,मोदी पर अपना विश्वास जताया अब अचानक अपराधियों पर बुलडोजर चलवाने की घोषणा कर जनता को आंदोलित करने का महत्वपूर्ण व प्रभावशाली प्रयास किया गया है। यहां मुख्य मंत्री भूपेश बघेल को बोलने का अवसर प्रदान भी कर दिया। वे चूके भी नहीं। उन्होने कह भी दिया कि भाजपा को नरेंद्र मोदी चुनाव जिताऊ नहीं दिख रहे हैं। अब योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व स्वीकार किया जा रहा है। अपनी अपनी रणनीति अपना अपना एजेंडा लेकर दोनों ही प्रमुख दल चल रहे हैं। कांग्रेस गांव – गरीब- किसान व भेंट मुलाकात के माध्यम से अपने आपको सफल मान कर अपना प्रचार कर रही है। भाजपा अभी भी किस वास्तविक मुद्दे पर डटेगी, हिंदुत्व-धर्मांतरण-कानून व्यवस्था-15 साल की रमन सरकार की उपलब्धियों-मोदी सरकार की उपलब्धियों-योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर संस्कृति अथवा अपने नए व कांग्रेस से कुछ आगे बढऩे के वायदे वाले घोषणापत्र,किस पर केंद्रित चुनाव लड़ेगी यह रणनीति कहीं भी स्पष्ट नहीं है। शायद यही भाजपा की असली रणनीति है। संभवत: इनसे अलग कोई बड़ा धमाका चुनाव के पहले वो कर देने के साथ पूरा पासा ही पलटने वाली है। प्रदेश में अभूतपूर्व रूप से लगातार ईडी व अन्य केंद्रीय एजेंसियों की मौजूदगी है। कोयले के बाद अब शराब पर उसकी कड़ी नजर व लगातार पूछताछ हो रही है। नेताओं व अधिकारियों पर शिकंजा कसने को भी चुनाव के नजरिये से देखा जा रहा है। कल ही कुछ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर ईडी द्वारा प्रताडि़त करने की जानकारी दी गई है।
अब हम ताजा बयान पर चर्चा करें तो सरकार आने पर माफियाओं पर बुलडोजर चलवाने की बड़ी बात कहने को कैसे देखा जाए ? उत्तर प्रदेश में तो नामी गिरामी माफियाओं का गढ़ माना जाता है। अपराधियों व माफियाओं को राजनैतिक संरक्षण व उन्हें महत्व देकर चुनाव जीतने की प्रक्रिया भी वहीं ज्यादा अपनाई जाती है। ऐसी खबरें अक्सर अखबारों की सुर्खियां बनती हैं। अभी हाल अतीक व उसके भाई और बेटे को गोली मारने की घटना हुई। इसके पहले भी अपराधियों को मुठभेड़ में मारने की घटना हुई। इसी स्तर के अनेक माफियाओं के घरों कार्यालयों पर बुलडोजर चला दिया गया। वहां अपराध एक बड़ा काम है। यही कारण है कि राजनैतिक दल भी इनसे मदद लेते व देते हैं। अब आप सोचें कि हमारे शांत छतीसगढ़ में कहां ऐसे माफिया हैं जो अपने द्वारा हत्या करवाए जाने को दर्शाते हैं। समाज पर दहशत फैला कर राज करने का प्रयास करते हैं। जिस तरह उत्तर प्रदेश में होता देखा जाता है। लेखक की नजर में तो ऐसा कोई माफिया इस छतीसगढ़ की धरती पर आज तक तो नहीं दिखा जो सरकारों को आंख दिखा सके। ऐसा कोई अपराधी विधायक या सांसद बना हो। अतीक अहमद जैसी गैंग बनाई हो,राजा भैया या उत्तर प्रदेश के अन्य माफियाओं की तरह की घटनाओं या हत्याओं को अंजाम दिया हो । आखिर किन पर चलेगा बुलडोजर। दरअसल मसला चुनाव जीतने का है। दोनों दल रामराज लाने की कोशिश कर रहे हैं। एक जय श्रीराम के नारे के साथ राम को आस्था का केंद्र मान कर और दूसरा दल जयसियाराम के नारे के साथ राम का मामा बन कर अपनी राजनितई कर रहे हैं। ऐसी चिंता किसी की भी नहीं दिखती की रामराज में सबको एक नजर से देखा जाता था। यहां भी संत घासीदास को सभी दल पूजते है उनका कहना था कि मनखे मनखे एक समान , कबीर दास जी को मानने वाले यहां बहुत हैं। घृणा को कहीं भी स्थान नहीं देने व प्रेम सद्भाव से रहने का उन्होंने संदेश दिया। चुनाव आते जाते रहेंगे सद्भाव बिगड़ा तो यह शांति का टापू कैसा रूप लेगा चिंता इस बात की होनी चाहिए।

]]>
केवल असहमति के आधार पर कार्यवाही बाधित करना लोकतंत्र, राज्य के हित में नहीं : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ https://samacharpacheesa.com/?p=6353 Mon, 20 Feb 2023 08:15:14 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6353 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि केवल असहमति के आधार पर विधानसभा की कार्यवाही को बाधित करना न तो लोकतंत्र के हित में है और ना ही राज्य के। राज्य विधानमंडल के बजट सत्र में शामिल होने के लिए विधानसभा जाते वक्त मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ”सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच असहमति हो सकती है। सत्ता पक्ष जनहित से जुड़े मुद्दों पर जवाब देने से भाग नहीं सकता, लेकिन सदन की कार्यवाही को बाधित करना न तो राज्य के हित में है और ना ही लोकतंत्र के हित में। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपने मुद्दों को सदन में शालीनता से प्रभावी शब्दावली के साथ उठाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा विधानमंडल के संयुक्त सदन को संबोधित किए जाने के साथ बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो जाएगी और यह 10 मार्च तक चलेगी। उन्होंने कहा, ”राज्य के 25 करोड़ लोगों के लिए आगामी 22 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो अन्य पार्टियों के नेताओं से विचार-विमर्श करके शनिवार को भी सदन की कार्यवाही संचालित कराई जाएगी।
आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार सदन में जनहित के सभी मुद्दों पर चर्चा करने और उनका जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ”हमें सदन को शानदार तरीके से चलाने का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। हमारे पास सदन को अच्छी चर्चा का मंच बनाने का अवसर है।

]]>
स्‍पीड और स्‍केल के रास्‍ते पर तेजी से बढ़ रहा है भारत : पीएम मोदी https://samacharpacheesa.com/?p=6205 Fri, 10 Feb 2023 08:00:58 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6205 लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता से है। उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर की पहल के परिणाम नजर आ रहे हैं। बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के तौर पर जाना जाएगा जहां 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से यूपी सीधे समुद्र के रास्ते से गुजरात से जुड़ेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड खर्च आज सरकार कर रही है और हर वर्ष इसको हम बढ़ा रहे हैं। इसलिए आपके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के नए मौके बन रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा में भी निवेश के अनेक अवसर हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि ग्रीन ग्रोथ के जिस रास्ते पर भारत चल पड़ा है उसमें मैं आपको विशेष तौर पर आमंत्रित करता हूं। इस बार बजट में हमने 35,000 करोड़ रुपए सिर्फ एनर्जी ट्रांजिशन(नियोजित-ऊर्जा-संक्रमण) के लिए रखे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़ा है।बहुत बड़े वर्ग की बेसिक जरूरतों को पूरा कर लिया है। इसलिए एक लेवल ऊपर की सोचने लगा है। यही भारत पर भरोसे का सबसे बड़ा कारण है। हमारे बजट में यही कमिटमेंट साफ-साफ दिखेगा। इस साल पेश हुए बजट में 35 हजार करोड़ रुपये सिर्फ एनर्जी के लिए हैं। ये दिखाता है कि हमारा इरादा क्या है। मिशन ग्रीन हाईड्रोजन। हमारे इसी इरादे को बुलंद करता है। बजट में इससे जुड़ा पूरा ईको सिस्टम विकसित करने के लिए अनेक कदम उठाए गए।

]]>
कमजोर का ग्रंथ रामचरितमानस नहीं बल्कि भारतीय संविधान है, मायावती का अखिलेश पर हमला https://samacharpacheesa.com/?p=6051 Fri, 03 Feb 2023 07:45:26 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6051 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में रामचरितमानस पर दिए गए बयान के बाद से विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने रामचरितमानस प्रकरण को लेकर हमला बोला है। मायावती भी अब इस मुद्दे पर प्रहार करने से पीछे नहीं हटी है। उन्होंने कहा कि देश में कमजोर और उपेक्षित वर्गों के लिए रामचरित मानस व मनुस्मृति ग्रंथ नहीं है। उनके लिए ग्रंथ भारतीय संविधान है।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने इनको शूद्रों की नहीं बल्कि एससी, एसटी व ओबीसी की संज्ञा दी है। अतः इन्हें शूद्र कहकर सपा इनका अपमान न करे तथा न ही संविधान की अवहेलना करे। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, देश के अन्य राज्यों की तरह यूपी में भी दलितों, आदिवासियों व ओबीसी समाज के शोषण, अन्याय, नाइन्साफी तथा इन वर्गों में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों आदि की उपेक्षा एवं तिरस्कार के मामले में कांग्रेस, भाजपा व समाजवादी पार्टी भी कोई किसी से कम नहीं।
किया गेस्ट हाउस घटना का जिक्र
मायावती ने समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा इनकी वकालत करने से पहले उन्हें लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस के दिनांक 2 जून सन् 1995 की घटना को भी याद कर अपने गिरेबान में जरूर झाँककर देखना चाहिए, जब सीएम बनने जा रही एक दलित की बेटी पर सपा सरकार में जानलेवा हमला कराया गया था।
विपक्ष पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि यह जगज़ाहिर है कि देश में एससी, एसटी, ओबीसी, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों आदि के आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान की क़द्र बीएसपी में ही हमेशा से निहित व सुरक्षित है, जबकि बाकी पार्टियाँ इनके वोटों के स्वार्थ की खातिर किस्म-किस्म की नाटकबाजी ही ज्यादा करती रहती हैं।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शूद्र विधानसभा में सीएम योगी से सवाल पूछने की बात कही थी। अखिलेश यादव ने कहा था कि हमारे सीएम एक ऐसी संस्था से आए हैं जिसका एक इतिहास रहा है। रामचरितमानस और शूद्र के बारे में वो सदन में बताएं। ये धार्मिक लोगों का सवाल है। उन्होंने कहा था कि हम तो भगवान विष्णु के सभी अवतारों को मानते है। जिस शब्द को लेकर बवाल मचा है उसे लेकर सभी को बोलना चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जवाब आया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जवाब उन्हें देना चाहिए जो जवाब को समझ सकें। जो अराजकता पैदा करना चाहते हैं उन्हें जवाब देना संभव नहीं है।

]]>
कॉउ मिल्क प्लांट के लिए पैसा नहीं, दावे हजारों करोड़ के होते है : अखिलेश https://samacharpacheesa.com/?p=5810 Fri, 20 Jan 2023 10:12:58 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5810 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा सरकार अपने झूठ के ताने-बाने से लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। लेकिन जनता के बीच उसकी कलाई खुल चुकी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 6 साल से भाजपा की सरकार में छुपाई के भ्रष्टाचार के प्रति अब लोगों के सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भले ही बड़े-बड़े निवेश के दावे कर रही है। लेकिन राज्य में कॉउ मिल्क प्लांट का बजट तक नहीं दे पा रही। इसकी वजह से डेयरी संचालक और पशुपालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके भुगतान भी अटके हुए हैं।
सपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि सरकार इज ऑफ डूइंग बिजनेस के दावे कर रही है। लेकिन इसे सच कौन मानेगा? सरकार खुद का लगाया हुआ प्लांट नहीं चला पा रही तो दूसरों को क्या कहेगी? उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा घोटाला गड्ढों को भरने में हुआ है। प्रतापगढ़ में डेढ़ करोड़ की लागत से बन रही सड़क पर झाड़ू लगाते ही गिट्टी उखड़ने लगती है। उन्होंने दावा किया कि सड़कों के गड्ढों में मिट्टी भरकर बस औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। पूरे प्रदेश में यही हाल है।
सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने अपनी सरकार जाने के दिनों की उल्टी गिनती गिनना ख़ुद ही शुरु कर दिया है। चंद अमीरों को लाभ पहुँचाने और जनता व देश को महँगाई, ग़रीबी, भ्रष्टाचार, मंदी, बेरोज़गारी और नफ़रत के दलदल में झोंकने के बाद, जब हार सामने दिख रही है तब भाजपा को अल्पसंख्यकों की याद आयी है। शर्मनाक! वहीं, आगरा स्टेशन पर लगे कटआउट को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सोचती है कि हर समस्या का समाधान होर्डिंग व बोर्ड लगाने से हो जाता है, इसीलिए जनता भाजपा से त्रस्त है। अगले चुनाव में भाजपा की विदाई तय है क्योंकि अब तो बंदर भी बंदर बनने के लिए तैयार नहीं है। अब भाजपा को अपनी उल्टी गिनती के काउंट डाउन का डिजिटल बोर्ड लगवा लेना चाहिए।

]]>
जब फौजी ताकतवर बनता है तब देश की ताकत बढ़ती है : जेपी नड्डा https://samacharpacheesa.com/?p=5804 Fri, 20 Jan 2023 10:03:02 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5804 लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश में हैं। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में उन्होंने पूर्व सैनिकों के साथ संवाद किया। अपने संवाद के दौरान जेपी नड्डा ने परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की भूमि को नमन करते हुए कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैं इस धरती पर आया। उन्होंने कहा कि आज हमारी सेना विश्व स्तर पर सबसे मजबूत में से एक है। कोई भी संकट हो, प्राकृतिक आपदा हो, या सीमाओं की सुरक्षा, आप सभी ने समर्पण के साथ देश की सेवा की है, जिसने सभी भारतीयों को सुरक्षा की भावना प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात से गौरवान्वित होता हूं कि भारत की फौज दुनिया की सबसे ताकतवर फौज मानी जाती है। किसी भी प्रकार के संकट में भारतीय जवानों ने अपने जीवन को तत्परता से लगाया और हमारी तथा सीमा की सुरक्षा की है।
नड्डा ने कहा कि आज फौज और सीमा की दृष्टि से बदलता भारत है। आज वह भारत नहीं है जो आपने पहले देखा होगा और आज देश की सीमा वह नहीं है जो पहले थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़े फैसले लेकर देश की सुरक्षा की है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा बदलाव जो मोदी सरकार में हुआ है। यह है कि हमारी विदेश नीति आज हमारे रक्षा बलों का समर्थन करती है। पीएम मोदी ने दुनिया को बता दिया है कि भारत न तो किसी तरह के आतंकवाद का समर्थन करता है और न ही इसे बर्दाश्त करेगा। उन्होंने दावा किया कि मोदी जी से पहले की सरकार में कोई खरीद नहीं हुई। हमारे फौजी भाई मुसीबत में पड़े रहे लेकिन कोई चिंता नहीं की गई। पनडुब्बी, हेलीकॉप्टर, फाइटर जेट और बुलेटप्रूफ जैकेट खरीद में घोटाला किया गया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद फौज को लैस किया गया।
भाजपा अद्यक्ष ने कहा कि युद्ध स्मारक वर्षों से लंबित था और हमने इसे बनाने के लिए पहले की सरकारों को नहीं रोका लेकिन उन्होंने इसके निर्माण के लिए कभी कोई कदम नहीं उठाया। आज दुनिया हमारे नायकों को याद कर रही है और पीएम मोदी की पहल पर युद्ध स्मारक बनकर तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि अभी पिछले साल तक नेवी के झंडे में सेंट जॉर्ज का क्रॉस था अब उसकी जगह पर छत्रपति शिवाजी की मुहर है। आज डिफेंस का कॉरिडोर उत्तर प्रदेश में बन रहा है। ये सिर्फ डिफेंस कॉरिडोर नहीं होगा, ये उत्तर प्रदेश का पावर हाउस होगा। उन्होंने कहा कि पुंछ में अग्रिम मोर्चे पर तैनात हमारे सैनिकों को दुश्मन की गोली का जवाब देने से पहले आदेश का इंतजार करना पड़ता था क्योंकि वह नगरोटा, अंबाला और चंडी मंदिर के तीन रिपोर्टिंग स्टेशनों को पार कर दिल्ली पहुंचती थी।
जेपी नड्डा ने साफ तौर पर कहा कि मोदी के प्रधान मंत्री बनने के बाद सैनिकों को वास्तविक समय में दुश्मन की गोलियों का जवाब देने का अधिकार प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान अलग-थलग हो चुका है क्योंकि दुनिया को समझ आ गया है कि आतंकवाद की जननी कहां है। साथ ही दुनिया ये भी समझ चुकी है कि भारत ने किस तरह से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि जब फौजी ताकतवर बनता है तब देश ताकतवर बनता है और देश की सुरक्षा होती है। उन्होंने सवाल किया कि कौन प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाई? ये संदेश है कि सीमा पर देश के जवान अकेले नहीं हैं, देश का प्रधानमंत्री और  130 करोड़ जनता आपके साथ खड़ी है।

]]>
जमीन कब्जाने और दबंगई करने वालों को कड़ा कानूनी सबक सिखाया जाएगा : योगी आदित्यनाथ https://samacharpacheesa.com/?p=5736 Mon, 16 Jan 2023 11:49:47 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5736 गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को आगाह किया कि जमीन पर कब्जा करने और दबंगई करने वालों को कड़ा कानूनी सबक सिखाया जाएगा। मुख्‍यमंत्री योगी ने सोमवार को यहां जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और जमीन कब्जाने की कुछ शिकायतों पर उन्होंने कहा, ‘‘सरकार हर गरीब के साथ खड़ी है, जमीन पर कब्जा करने और दबंगई करने वालों को करारा कानूनी सबक सिखाया जाएगा।’’ उन्होंने आश्‍वस्‍त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और हर समस्या का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण समाधान होगा।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गोरखपुर के जनता दर्शन में कई फरियादी गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। योगी ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां अनुष्ठान मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में रुद्राभिषेक भी किया।

]]>
अब राहुल गांधी को ‘माफी मांगो यात्रा’ भी निकालनी चाहिए : केशव प्रसाद मौर्य https://samacharpacheesa.com/?p=5657 Sat, 07 Jan 2023 06:20:10 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5657 बाराबंकी (उप्र)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निशाना साधते हुए कहा कि अब राहुल गांधी को ‘‘माफी मांगो यात्रा’’ भी निकालनी चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में अब माफियागिरी करना, जमीनों पर कब्जा करना, कट्टा व बम बनाने की फैक्ट्री लगाने जैसा काम नहीं हो पा रहा है इसलिए वह (अखिलेश यादव) ‘‘बिन पानी की मछली की तरह तड़पते दिखाई दे रहे हैं।’’
केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को यहां जिले के दौरे पर विकासखंड हैदरगढ़ की ग्राम पंचायत सीधियांवा में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इसके बाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर प्रहार किया और कहा कि अब राहुल गांधी को ‘माफी मांगो यात्रा’ भी निकालनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने इस बारे में अधिक विस्तार से कुछ नहीं कहा। उल्लेखनीय है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ उत्तर प्रदेश में तीन दिन तक जारी रही, जो मंगलवार दोपहर बाद गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई थी।
यह यात्रा बागपत से शामली होते हुए बृहस्पतिवार को हरियाणा की ओर रवाना हो गई। वहीं, मौर्य ने ग्राम पंचायत सिधियांवा में आयोजित ग्राम चौपाल में शिरकत की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उन्‍होंने यहां ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सपा, बसपा और कांग्रेस ने हमेशा गरीबों की बात की, लेकिन गरीबों के कल्याण के लिए कभी कोई काम नहीं किया। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर गरीब के लिए काम हो रहा है।

]]>
प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर सत्ता पक्ष, विपक्ष के नेताओं ने जताया शोक https://samacharpacheesa.com/?p=5538 Fri, 30 Dec 2022 08:05:50 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5538 लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी के तथा विपक्षी दलों के विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के दुख के साथ स्वयं को संबद्ध करते हुए शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है। माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!
समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर प्रधानमंत्री की माता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। ट्वीट में कहा गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी श्रीमती हीराबेन मोदी जी का देहावसान, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि! बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती ने ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की माता के निधन पर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता जी श्रीमती हीराबेन के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन्हें एवं उनके सभी चाहने वालों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं मोदी जी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें। ॐ शांति! गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 99 वर्ष की थीं। हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल ने अपने बुलेटिन में बताया, ‘‘ हीराबेन मोदी का यू एन मेहता हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2012 को तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया। ’’ प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

]]>
योगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का साधु जीवन सभी देशभक्तों के लिए प्रेरणा है https://samacharpacheesa.com/?p=5444 Mon, 26 Dec 2022 08:13:23 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5444 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का ऋषितुल्य जीवन सभी राष्ट्र भक्तों के लिए प्रेरणा है। योगी ने ट्वीट किया, “मूल्यों व आदर्शों की राजनीति के साधक, प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट कवि, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।”
उन्होंने आगे लिखा, “आपका (अटल बिहारी वाजपेयी) ऋषितुल्य जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणा है।” योगी ने सभी देशवासियों को ‘सुशासन दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। अटल जयंती को सुशासन दिवस के रूप मेंमनायाजाता है। वहीं, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, प्रखर राजनेता, हमारे प्रेरणा स्रोत, भाजपा के पितामह, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। उनकी जयंती पर समस्त देशवासियों को सुशासन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पितृ पुरुष, मां भारती के सच्चे सपूत, हमारे पथ प्रदर्शक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।” प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, “ऋषि मन की सात्विकता, पर्वत समान दृढ़ता और उत्कृष्ट लोकतांत्रिक परंपराओं के जीवंत प्रतिमान, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। श्रद्धेय अटल जी का त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

]]>