उपमुख्यमंत्री – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 14 Aug 2023 11:40:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 उपमुख्यमंत्री सिंहदेव सरगुजा और विस अध्यक्ष डॉ. महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में करेंगेे ध्वजारोहण https://samacharpacheesa.com/?p=7816 Mon, 14 Aug 2023 11:40:37 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7816 रायपुर। प्रदेश में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, संसदीय सचिव और विधायक राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
इसी तरह पंचायत, ग्रामीण विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल रायगढ़, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम कोण्डागांव, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा और सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा कोरबा में ध्वजारोहण किया जाएगा।
इसी तरह संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन दंतेवाड़ा, संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद, संसदीय सचिव डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव श्री यू.डी.मिंज जशपुर, संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार-भाटापारा, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय गरियाबंद, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े कोरिया, संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मण्डावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव बस्तर, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, विधायक श्री बृहस्पत सिंह बलरामपुर, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव धमतरी, विधायक श्री चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, विधायक श्री रामकुमार यादव सक्ती, विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विधायक श्री विक्रम मंडावी बीजापुर में ध्वजारोहण करेंगे।

]]>
उप मुख्यमंत्री पद और टीएस सिंहदेव https://samacharpacheesa.com/?p=7169 Fri, 30 Jun 2023 07:08:39 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7169 राजनीति में कब क्या होगा कहना सहज नहीं, यह जानते हुए अपनी जमीनी हकीकत को देर से ही सही, अब कांग्रेस नेतृत्व आलाकमान सच के करीब पहुंचती नजर आने लगी। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई बार सरकार और संगठन ने बैठक की। इन बैठकों में बढ़-चढ़कर सरकार के कार्यों के बल पर पूर्व की 72 से भी अधिक सीटों की जीत जैसे दावों के साथ चुनाव में कांटे के संघर्ष की बात भी मैराथन बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के सामने आई। हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े व आलाकमान राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की उपस्थिति में प्रदेश सरकार व संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आगामी चुनाव की रूपरेखा तय करने के लिए आहूत की गई। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित मंत्री मोहम्मद अकबर, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, कवासी लखमा, जयसिंह अग्रवाल के अतिरिक्त विजय जांगिड़, सप्तगिरि शंकर उल्का, चंदन यादव उपस्थित थे। इस मैराथन बैठक का जो परिणाम देर रात को आया वह अंत भला तो सब भला की तरह सत्ता, संगठन और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर सभी को खुश करने जैसा था। बैठक में उद्घोषणा की गई कि प्रदेश के प्रथम डिप्टी सीएम (उपमुख्यमंत्री) पद पर टी एस सिंहदेव की नियुक्ति की जाती है। आगामी विधानसभा चुनाव में सामूहिक नेतृत्व आपसी मनमुटाव और सरकार तथा संगठन से लेकर वरिष्ठ मंत्रियों के बीच बढ़ती दूरियों को कम करने की दिशा में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के मार्गदर्शन में निश्चय ही यह सराहनीय कदम है। उनके इस निर्णय और आलाकमान की स्वीकृति देर आए दुरुस्त आए की तरह है। इसीलिए अपनी त्वरित टिप्पणी में हमारे इस आलेख का शीर्षक सच के करीब पहुंचती कांग्रेस है। रात गई बात गई की तर्ज पर सरकार से लेकर संगठन के लोगों ने’ दिल मिले या ना मिले हाथ मिलाये रहिए’ के साथ सामूहिक नेतृत्व में मतभेद भुलाकर आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सहित सभी विपक्षियों के साथ इस कड़े मुकाबले में बहुमत से दूसरी बार सरकार बनाने का संकल्प लिया। जहां तक टीएस सिंह देव को लंबी प्रतीक्षा के बाद उपमुख्यमंत्री पद पर नवाजे जाने की बात है इसको लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया सरगुजा संभाग से लेकर पूरे प्रदेश से आ रही है। सिंहदेव जी के लिए सरकार संगठन और पार्टी आलाकमान के इस आदेश को अनुशासित कांग्रेसी कार्यकर्ता की तरह स्वीकार कर लेने से निश्चय ही उनका कद बढ़ा है। वैसे उनके अधिकांश प्रशंसक और शुभचिंतक इतने विलंब से आलाकमान द्वारा लिए गए निर्णय को चुनावी लॉलीपॉप की संज्ञा देते हुए भी सुने जा रहे हैं। इधर समर्थकों का यह भी मानना है कि संभव है सभी तरह की सूचना मिलने के बाद आलाकमान को लगा कि सिंहदेव साहब की अनदेखी कर चुनाव जीतना आसान नहीं होगा।

]]>