उपेंद्र कुशवाहा – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 25 Jan 2023 08:17:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 ना जेडीयू कमजोर हुई, ना ही कोई भाजपा से संपर्क में: नीतीश कुमार https://samacharpacheesa.com/?p=5910 Wed, 25 Jan 2023 08:17:18 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5910 पटना। बिहार में जदयू के अंदर चल रहे घमासान से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पार्टी के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। नीतीश कुमार को कमजोर करने की साजिश के साथ-साथ उन्होंने जदयू के कमजोर होने की बात कही। वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा के दावों पर खुलकर जवाब दिया।
नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा के आरोपों को खारिज किया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा के दावों और आरोपों को खारिज कर दिया। सीएम ने कहा कि जदयू कहीं से कमजोर नहीं हुई है। बल्कि पहले से मजबूत ही हुई है। पहले की तुलना में सदस्य बढ़े हैं। पहले 43 से 44 लाख सदस्य थे और अब ये संख्या 75 लाख हो चुकी है। कहा कि जो लोग कहते हैं कि पार्टी कमजोर हुइ है वो खूब खुशियां मनाएं।
कोई नेता भाजपा से संपर्क में नहीं- नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा के उन दावों को भी खारिज किया कि जदयू के बड़े नेता भाजपा से संपर्क में हैं। सीएम ने कहा कि कुछ भी बोलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आप नाम दीजिए कि कौन लोग भाजपा के संपर्क में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग खुद संपर्क में जाना चाहते हैं वही ऐसी बात करते हैं।
मंत्री जयंत राज भी बरसे
वहीं जदयू कोटे से मंत्री जयंत राज ने बड़ा बयान दिया है। कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा की महत्वकांक्षा पूरा नहीं हो रही है इसलिए वह इस तरह का बयान दे रहे हैं। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार को कमजोर करने की साजिश चल रही है इसलिए उपेंद्र कुशवाहा को किनारे किया जा रहा है।

]]>
मुझे कमजोर करने की हो रही साजिश : उपेंद्र कुशवाहा https://samacharpacheesa.com/?p=5878 Tue, 24 Jan 2023 09:18:31 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5878 पटना। बिहार की राजनीति एक बार फिर से करवट लेती हुई दिखाई दे रही है। बिहार में 2020 विधानसभा चुनाव के बाद उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार एक साथ हुए थे। इसको लेकर जातीय समीकरण को साधने की कोशिश हुई थी। लेकिन अब एक बार फिर से उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच दूरी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। उपेंद्र कुशवाहा ने आज साफ तौर पर स्वीकार किया कि मुझे कमजोर करने की साजिश हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि नीतीश कुमार कमजोर हुए हैं। जदयू भी कमजोर हुई है। राजद के लोग आजकल डील की बात कर रहे हैं। मैं राजद के डील को समझना चाहता हूं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जदयू के कार्यक्रम से मुझे अलग करने की भी कोशिश हो रही है।
उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा है कि नीतीश कुमार से में मुलाकात करूंगा और उसको सब कुछ बताऊंगा मेरा और नीतीश कुमार का दर्द एक ही है। दूसरी ओर इसको लेकर नीतीश कुमार से सवाल पूछा गया। नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा कि उनको बोलने के लिए छोड़ दीजिए। कुशवाहा पर हमारी पार्टी से कोई भी कुछ नहीं बोलेगा। हालांकि, बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच दूरी काफी गहरी हो गई है। पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा के उप मुख्यमंत्री बनने की चर्चा थी। हालांकि, नीतीश कुमार ने इसे पूरी तरीके से खारिज कर दिया था। अब खबर है कि उपेंद्र कुशवाहा अगले महीने तक जदयू का दामन छोड़ सकते हैं और अपनी पुरानी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को पुनर्जीवित करेंगे।
2021 में जदयू और आरएलएसपी का विलय हुआ था। माना जा रहा है कि रालोसपा को पुनर्जीवित करने के बाद कुशवाहा भाजपा के साथ गठबंधन कर आगे की रणनीति तय करेंगे। हाल में ही उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली आए हुए थे। दिल्ली एम्स में वह भर्ती भी रहे थे। हालांकि, इसी दौरान बिहार भाजपा के कई नेताओं से उनकी मुलाकात भी हुई है। इसको लेकर उपेंद्र कुशवाहा से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस मुद्दे पर बहुत ज्यादा नहीं बोला। लेकिन कुशवाहा ने यह जरूर कहा कि मैं अकेले ही अपना फैसला ले सकता हूं।

]]>