एआईसीसी – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Thu, 03 Aug 2023 09:06:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 टिकट के लिए नाम तय करने कांग्रेस ने बनायी स्क्रीनिंग कमेटी, जिम्मा अजय माकन को https://samacharpacheesa.com/?p=7669 Thu, 03 Aug 2023 09:06:19 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7669 रायपुर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. एल हनुमंथैया और नेटा डिसूजा को सदस्य बनाया गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी महासचिव और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा., उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और एआईसीसी के सचिवों को पदेन सदस्य बनाया गया है।
जैसे कि माालूम हो कांग्रेस जिन राज्यों में चुनाव होता है। उन सभी राज्यों में कांग्रेस एक स्क्रीनिंग कमेटी तैयार करती है। इस कमेटी की प्रत्याशियों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कौन प्रत्याशई होगा, कौन नहीं, ये स्क्रीनिंग कमेटी ही तय करती है एआईसीसी ने जिस स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की है। वहीं कमेटी हर विधानसभा क्षेत्र से 3-3 नामों की सूची सर्वे,परफॉर्मेंस और अन्य समीकरणों के आधार पर तैयार करके एआईसीसी यानी केन्द्रीय चुनाव समिति के पास भेजेगी और फिर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। स्क्रीनिंग कमेटी में ज्यादातर प्रदेश के बाहर के ही नेताओं को जगह दी जाती है, ताकि फैसला लेने में पारदर्शिता रहे और किसी भी व्यक्ति विशेष के प्रभाव में फैसले ना लिए जाए।

]]>