एस्मा – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Thu, 27 Jul 2023 10:05:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 संविदा कर्मियों पर एस्मा का असर नहीं, उधर सुगबुगाहट सरकार कर सकती है नियमित.. https://samacharpacheesa.com/?p=7567 Thu, 27 Jul 2023 10:05:03 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7567 रायपुर। छत्तीसगढ़ के संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की नियमितीकरण को लेकर एक बार फिर से सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को आदेश जारी कर एक सप्ताह के भीतर ऐसे सभी कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। शासन के इस आदेश के बाद विभागवार जानकारी संकलन का काम भी शुरू हो गया है।
इधर शासन द्वारा एस्मा लगाये जाने के बाद भी हड़ताली संविदा कर्मी विरोध प्रदर्शन पर डटे हुए हैं। सेवा समाप्ति का भी उनमें डर नजर नहीं आ रहा है. हालांकि सरकार की ओर से बार बार प्रस्ताव दिया जा रहा है पहले हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे। नियमितीकरण भी इतना आसान नहीं हैं कितना वित्तीय भार कोष पर पड़ेगा यह भी बड़ा सवाल है। विभाग के कामकाज पर भी असर दिखने लगा है क्योकि कई जगहों पर संविदा कर्मियों के भरोसे ही काम चल रहा है। कुल मिलाकर पेंच फंस गया है। यदि बड़े फैसले पर मुहर लगती है तो एक बड़ा चुनावी फायदा में चुनाव में मिलेगा।

]]>
तीन दिन में काम पर लौटें संविदा कर्मचारी, नहीं तो एस्मा के तहत होगी कार्रवाई https://samacharpacheesa.com/?p=7547 Wed, 26 Jul 2023 08:01:54 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7547 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने हड़ताल पर गए कर्मचारी और अधिकारी को 3 दिन के भीतर काम पर लौटने का आदेश जारी किया है। हड़ताल खत्म कर काम पर नहीं लौटने से उनके खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई होगी। सरकार ने संविदा कर्मचारी और अधिकारियों की मांग पर वेतन वृद्धि की घोषणा की है। इसके बावजूद भी कर्मचारी अधिकारी अपने काम पर अनुपस्थित हैं। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम 2012 की कंडिका 15 (1) के अनुसार आवरण नियम 1965 का उल्लंघन है। एस्मा धारा-4 की उपधारा (1) और (2) के तहत कार्रवाई होगी। इसके साथ ही उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारी की भर्ती की जाएगी।
संविदा कर्मचारी और अधिकारी बुधवार को संवाद रैली करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दंडवत प्रणाम कर जन घोषणा पत्र पर किए गए वादे संविदा नियमितीकरण की मांग को पूरा करने की अपील करेंगे। प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता सूरज सिंह ने कहा कि संविदा कर्मचारी महासंघ इस कार्रवाई का विरोध करती है। इन 23 दिनों में सरकार चाहती तो संविदा कर्मचारियों से संवाद कर सकती थी, कोई और रास्ता निकल सकता था। शासन बिना संवाद किए कार्रवाई कर रहा है। महासंघ इसका विरोध करता है।

]]>
एस्मा लगाए जाने के बाद प्रशासन सख्त, स्वास्थ्य कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्देश https://samacharpacheesa.com/?p=7305 Thu, 13 Jul 2023 08:41:31 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7305 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया है। इसके बाद जगदलपुर जिला प्रशासन ने भी सख्त रुख अपना लिया है। प्रशासन की ओर से हड़ताल कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को तत्काल काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबंध समस्त कार्यों और स्वस्थ्य सुविधाओं की अत्यावश्यक सेवाओं में कार्यरत डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी तथा एम्बुलेंस सेवाओं में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी द्वारा कार्य करने से इंकार किए जाने की बात सामने आई थी। जिसके बाद आदेश के पालन में हड़ताल वापस लेने के निर्देश दिए गए।

]]>