कटाक्ष – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Sat, 07 Jan 2023 06:22:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 शरद पवार ने राजनीति में उंगली पकड़कर आने वाली मोदी की टिप्पणी पर कटाक्ष किया https://samacharpacheesa.com/?p=5660 Sat, 07 Jan 2023 06:22:51 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5660 पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने राजनीति में आने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पुराने बयान पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को कहा कि इससे उन्हें संसद में जाने से थोड़ा डर लगता है। पवार ने प्रधानमंत्री का जिक्र किए बिना यह टिप्पणी की। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने राकांपा प्रमुख के संरक्षण में राजनीति में ऊपर उठने की बात कही थी। पवार और शिंदे यहां पिंपरी में 18वें जगतिक मराठी सम्मेलन में बोल रहे थे।
शरद पवार ने कहा, ‘‘सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में उनका पालन-पोषण मेरे संरक्षण में हुआ है। हाल ही में, मैं (ऐसे बयानों से) बहुत डरा हुआ हूं क्योंकि किसी ने कहा था कि वह शरद पवार की उंगली पकड़कर राजनीति में आए हैं। तब से मुझे संसद जाने में भी थोड़ा डर लग रहा है।’’ गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में एक कार्यक्रम में शरद पवार की मौजूदगी में कहा था कि वह राजनीति में पवार की उंगली पकड़कर आए हैं।

]]>
कोविड पर प्रधानमंत्री की बैठक को लेकर कांग्रेस का कटाक्ष, कहा क्रोनोलॉजी समझिए https://samacharpacheesa.com/?p=5386 Thu, 22 Dec 2022 07:35:29 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5386 नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कोविड-19 की ताजा स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘आप क्रोनोलॉजी समझिए’ कि ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट बीएफ.7 के मामले कुछ महीने पहले सामने आ गए थे, लेकिन यह बैठक उस वक्त हो रही है जब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दिल्ली में प्रवेश करने वाली है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘ जुलाई, सितंबर और नवंबर में गुजरात एवं ओडिशा में ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट बीएफ.7 के 4 मामले सामने आए।
स्वास्थ्य मंत्री ने कल राहुल को एक पत्र लिखा। प्रधानमंत्री आज स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन बाद दिल्ली में प्रवेश करेगी। अब आप क्रोनोलॉजी समझिए।’’उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति की बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को ही विश्वभर में तेजी से बढ़ते कोविड-19 के ताजा मामलों को देखते हुए एक समीक्षा बैठक की थी।

]]>