कांकेर – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 24 Jul 2023 09:15:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 सर्व आदिवासी समाज ने कांकेर को पूरी तरह किया बंद, युवतियों ने जलाया पुतला https://samacharpacheesa.com/?p=7506 Mon, 24 Jul 2023 09:15:56 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7506 कांकेर। मणिपुर की घटना को लेकर सोमवार को सर्व आदिवासी समाज ने बस्तर संभाग बंद करने का निर्णय लिया, जिसका असर पूरे कांकेर जिले में दिखने को मिला है। कांकेर जिले के 7 ब्लॉक पूरी तरह बंद रहे। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी सर्व आदिवासी समाज के नगर बंद का समर्थन किया है। लोग अपनी दुकानें बंद रखकर मणिपुर में हुए घटना का विरोध जता रहे हैं। वहीं, एक दिन पहले कांकेर में आदिवासी समाज की सैकड़ों युवतियों ने केंद्रीय मंत्रियो का पुतला भी जलाया था।
मणिपुर की घटना सामने आने के बाद से समाज के सर्व आदिवासी युवा लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के अध्यक्ष योगेश नरेटी ने बताया कि मणिपुर में महिलाओं के साथ भयावह हिंसा की घटना निंदनीय है। इस घटना पर प्रधानमंत्री की चुप्पी और निष्क्रियता ने मणिपुर को अराजकता की ओर धकेल दिया है।
वहीं, आदिवासी समाज के द्वारा बंद के दौरान अजीब वाक्य देखने को मिला। एक ओर जहां समाज के युवा नगर बंद करा रहे थे, वहीं दूसरी और कांग्रेस के नेता मणिपुर मामले में ही पुतला दहन कर रहे थे। दोनों आपस मे टकरा गए, जहां आदिवासी युवाओं ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और यह नारेबाजी 1 घंटे तक चलती रही।

]]>
दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, कई घरों को तोड़ा; दहशत में ग्रामीण https://samacharpacheesa.com/?p=7353 Sat, 15 Jul 2023 08:14:47 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7353 कांकेर। कांकेर के चारामा वन परिक्षेत्र में एक बार फिर दंतैल हाथी पहुंच गया है। दंतैल हाथी रात में चारामा के दरगाहन, कोटेला, कुरूटोला और भिरौद गांव में छह से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचाया है। हाल ही में इस दंतैल हाथी ने पखांजूर परिक्षेत्र में एक युवक की जान ले ली थी। वन परिक्षेत्र अधिकारी चारामा ने बताया कि पखांजूर, दुर्गुकोंदल, कापसी में घूम रहा हाथी बालोद जिले की सीमावर्ती गांव से चारामा परिक्षेत्र में घुस गया है।
चारामा वन परिक्षेत्र के विभिन्न गांव को पार कर हाथी आगे आगे बढ़ रहा है। हाथी की सुबह की लोकेशन पंडरीपानी में थी। हाथी ने रात भर में कुररूटोला और भिरौद गांव में छह से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचाया है। जिसका आंकलन किया जा रहा है। गांव में मुनादी कराकर गांव वालों से अपील की जा रही है कि हाथी के आस-पास न जाएं।
दहशत में कटी रात
दंतैल हाथी के अचानक चारामा परिक्षेत्र के गांव में आने से लोगों में दहशत का माहौल है। जिन ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाया गया वे दूसरे के घरों में शरण ले रहे हैं। गांव के बीच बस्ती में हाथी घुमता रहा। कई ग्रामीणों के घरों में रखे धान को भी हाथी चट कर गया है। जंगली दंतैल हाथी के हमले से कुछ दिन पूर्व पखांजूर वन परिक्षेत्र में एक युवक की मौत भी हो चुकी है बरहाल वन विभाग हाथी की निगरानी कर रहा है।

]]>