कांग्रेस विधायक – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 01 Aug 2023 10:07:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 कांग्रेस विधायक की मौजदूगी में भाजपा नेताओं की हत्या की धमकी, छत्तीसगढ़ को हिंसा में झोंकने सरकार की तैयारी: साव https://samacharpacheesa.com/?p=7637 Tue, 01 Aug 2023 10:07:07 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7637 रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मोहला-मानपुर जिले में खुलेआम भाजपा नेताओं की हत्या की धमकी देने के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साव ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की जा रही है। अब खुलेआम मारने काटने की धमकी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में अब ऐसे लोगों को कोई भय नहीं है। सोशल मीडिया का जमाना है। तमाम तरह के न्यूज चैनल हैं इसके बावजूद कांग्रेसी विधायक की उपस्थिति में इस प्रकार की धमकी दी जा रही है। यह प्रदेशवासियों के लिए बेहद चिंतनीय है।
साव ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सरजू टेकाम कांग्रेसी विधायक की उपस्थिति में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं मारने-काटने की धमकी दे रहे हैं। यह बताता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था किस प्रकार मृत्यु शय्या पर है। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार जाने वाली है। हमारे कार्यकर्ता गांव- गांव जा कर भूपेश बघेल की नाकामी, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार को बताने का काम कर रहे हैं। जिससे आज राज्य में भूपेश बघेल की सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं से डरी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर खुलेमंच से धमकी दी जा रही है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ की शांति व्यवस्था में खलल डालने का काम, हिंसा की आग में डालने का काम भूपेश बघेल की सरकार कर रही है। अब इस सरकार के तीन माह ही शेष हैं। इस प्रकार के कृत्य से स्पष्ट है यह कांग्रेस की सरकार अब सदा के लिए प्रदेश से जाने वाली है।

]]>
रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को अब कल सुनायी जा सकती है सजा https://samacharpacheesa.com/?p=5164 Mon, 12 Dec 2022 08:11:26 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5164 रांची। झारखंड  के रामगढ़ जिला की कांग्रेस विधायक ममता देवी  की सजा पर सोमवार को सुनवाई टल गयी है. एक वकील के निधन की वजह से हजारीबाग व्यवहार न्यायालय स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट  में सोमवार को सुनवाई नहीं हुई. फलस्वरूप रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी की सजा का ऐलान भी नहीं हो सका. अब मंगलवार यानी 13 दिसंबर को ममता देवी समेत 13 लोगों को सजा सुनायी जा सकती है.
8 दिसंबर को एमपी-एमएलए कोर्ट हजारीबाग ने दिया था दोषी करार
मामला रामगढ़ जिला के गोला स्थित इनलैंड पावर लिमिटेड (आईपीएल) में 29 अगस्त 2016 को विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली से दो लोगों की मौत से जुड़ा है. रजरप्पा के तत्कालीन बीडीओ ने ममता देवी समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. 8 दिसंबर को एमपी-एमएलए कोर्ट ने ममता देवी समेत 13 लोगों को दोषी करार दिया था. 12 दिसंबर को सजा का ऐलान होना था, लेकिन सुनवाई टल गयी है.
आईपीएल गोलीकांड: क्या है पूरा मामला
दरअसल, झारखंड की राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड में एक फैक्ट्री है. इनलैंड पावर लिमिटेड. लोग इसे आईपीएल के नाम से जानते हैं. रामगढ़ की तत्कालीन जिला परिषद सदस्य ममता देवी ने इस फैक्ट्री में मजदूरों के शोषण के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई की थी. सैकड़ों लोगों ने आईपीएल के गेट को जाम कर दिया था. आंदोलन कर रहे लोग उग्र हो गये और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया. लोगों को शांत करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी. 47 राउंड फायरिंग के बाद स्थिति नियंत्रित हुई. फायरिंग में दो आंदोलनकारियों की मौत हो गयी. पुलिस ने ममता देवी के साथ-साथ राजीव जायसवाल को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
ममता समेत 13 आरोपी हैं हजारीबाग सेंट्रल जेल में बंद
ज्ञात हो कि 8 दिसंबर को इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने ममता देवी समेत 13 लोगों को दोषी करार दिया और सभी को उसी दिन जेल भेज दिया. सुनवाई के दौरान कोर्ट में 47 लोगों की गवाही हुई. इस वक्त ममता देवी और दोषी करार दिये गये अन्य 12 लोग हजारीबाग सेंट्रल जेल में बंद हैं.
इन लोगों को कोर्ट ने दिया है दोषी करार
कांग्रेस विधायक ममता देवी, भाजपा नेता राजीव जायसवाल, कुंवर महतो, दिलदार अंसारी, भावेश्वर भगत, यदु महतो, मनोज पुजहर, कालेश्वर महतो, लाल बहादुर महतो, वासुदेव प्रसाद, आदिल इनामी, अभिषेक कुमार सोनी और सुभाष महतो.

]]>