कोरोना – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Fri, 23 Dec 2022 07:42:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 कोरोना पर सरकार ने उठाए उचित कदम, कांग्रेस क्यों कर रही है विरोध : अुनराग ठाकुर https://samacharpacheesa.com/?p=5403 Fri, 23 Dec 2022 07:42:44 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5403 नईदिल्ली। दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है। इन सब के बीच भारत सरकार भी सक्रिय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोनावायरस की वर्तमान स्थिति को लेकर एक बड़ी समीक्षा बैठक की थी। हालांकि, कोरोना वायरस को लेकर देश में राजनीति भी जमकर हो रही है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सत्तारूढ़ भाजपा जबरदस्त तरीके से हमलावर है। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी और कांग्रेस को पत्र लिखकर कहा कि कोरोना के मद्देनजर भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दें। हालांकि, कांग्रेस का दावा है कि भाजपा भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है और इसलिए इस यात्रा को रोकने के लिए अलग-अलग बहाने ढूंढ रही है। कांग्रेस का दावा है कि भारत जोड़ो यात्रा जारी रहने वाला है।
इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए पूछा है कि भारत सरकार जो फैसले ले रही है उसका पार्टी विरोध क्यों कर रही हैं? अपने बयान में अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक महीने से ज्यादा समय से चल रही थी। कौन इससे जुड़ रहा था इससे हमें कोई मतलब नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर एक बार फिर दुनियाभर में कोविड का संकट आया है और भारत सरकार ने उचित कदम उठाए हैं तो इसका कांग्रेस पार्टी विरोध क्यों कर रही है? केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि क्या जनता और देश के हित में किसी निर्णय को कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी? क्या गांधी परिवार की जिद्द के आगे पूरा देश नतमस्तक हो जाएगा।
163 नए मामले
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 163 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,76,678 पर पहुंच गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,380 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में संक्रमण से दो, जबकि दिल्ली में एक और मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,690 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में छह नाम और जोड़े हैं।

]]>
कोरोना वाली सलाह पर आगबबूला हुई कांग्रेस https://samacharpacheesa.com/?p=5364 Wed, 21 Dec 2022 08:53:37 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5364 जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हा कि मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पत्र पढ़ा। आप उनकी बौखलाहट देख सकते हैं। पाली सांसद पी.पी. चौधरी और गंगानगर सांसद निहालचंद ने उनको कल पत्र लिखा कि राहुल गांधी की यात्रा चल रही है और कोविड फैल रहा है…आप सोच सकते हो कि केंद्र सरकार कितनी घबराई हुई है। राजस्थान में (भारत जोड़ो) यात्रा निकली है और हमारी यात्रा आगे भी जारी रहेगी। जल्दी ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी अधिवेशन कर रही है जिसमें लोगों के सुझाव लिए जाएं। भारत जोड़ो यात्रा ने केन्द्र की एनडीए सरकार को हिला कर रख दिया है।
राजस्थान सीएम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बढ़ते समर्थन से बीजेपी परेशान है, उनका मकसद खलल डालना है। 2 दिन पहले पीएम ने त्रिपुरा में रैली की थी तब कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ था, यदि बिना राजनीतिक उद्देश्य के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता वैध है, तो उन्हें पहले पीएम को पत्र लिखना चाहिए। गहलोत ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर की सुबह पूरी हो गई पर यहां उमड़ी भारी भीड़ से भाजपा एवं मोदी सरकार इतनी घबरा गई है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री 20 दिसंबर को राहुल गांधी को राजस्थान में कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने हेतु पत्र लिख रहे हैं।
यह स्पष्ट दिखाता है कि भाजपा का उद्देश्य बढ़ते जनसमर्थन से घबराकर भारत जोड़ो यात्रा को डिस्टर्ब करने का है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री जी ने त्रिपुरा में रैली की थी जहां किसी भी कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं हुई। कोविड की दूसरी लहर में पीएम ने बंगाल में बड़ी रैलियां की थीं?। अगर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का उद्देश्य राजनीतिक ना होकर उनकी चिंता जायज है तो उन्हें सबसे पहला पत्र प्रधानमंत्री को लिखना चाहिए था।

]]>