गिरफ्तार – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Sat, 22 Jul 2023 08:05:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 ईडी ने रानू साहू को किया गिरफ्तार, करोड़ों रुपयों के हेरफेर का आरोप https://samacharpacheesa.com/?p=7484 Sat, 22 Jul 2023 08:05:14 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7484 रायपुर। छत्तीसगढ़ की आईएएस रानू साहू को ईडी ने गिरफ्तार कर विशेष अदालत में पेश किया है। शुक्रवार को ईडी ने छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में अधिकारियों और नेताओं के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। इसी दौरान आईएसएस रानू साहू के घर भी ईडी ने छापा मारा था। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रानू साहू को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट में सुनवाई जारी है।
शुक्रवार को ईडी ने दी थी दबिश- शुक्रवार को रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी में ईडी को कई अलग अलग दस्तावेज मिले। जिनके आधार पर ईडी ने आईएएस रानू साहू को गिरफ्तार किया। ईडी ने रानू साहू पर करोड़ों रुपयों के हेरफेर का आरोप लगाया है।
ईडी की 80 सदस्यीय टीम की कार्रवाई- ईडी ने आईएएस रानू साहू से कोयला परिवहन से लेकर डीएमएफ और सार्वजनिक खाद्य वितरण (पीडीएस) में भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को ईडी ने रायपुर के अलावा कोरबा, अंबिकापुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ में नेता, अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई की थी। ईडी ने राजधानी रायपुर में जिन प्रमुख ठिकानों पर दबिश दी थी, उनमें प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित निवास और उनके बेटे के सिविल लाइन कार्यालय में दस्तावेजों की छानबीन की थी। देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कॉलोनी में आइएएस रानू साहू, ठेकेदार सुनील रामदास अग्रवाल के जोरा कार्यालय और अनुपम नगर घर में कार्रवाई की गई। इसके अलावा कोरबा में नगर-निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय के सरकारी आवास और कार्यालय से ईडी ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज बरामद किए थे।
छत्तीसगढ़ की खदानों पर केंद्र की नजर- छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आरोप लगाया कि राज्य में ईडी और आईटी छापे इसलिए पड़ रहे हैं क्योंकि केंद्र सरकार राजस्थान की खदानें अपने दोस्तों को देना चाहती है। ‘छत्तीसगढ़ एक छोटा राज्य है और सबसे ज्यादा ईडी, आईटी के छापे छत्तीसगढ़ में पड़े हैं। इन छापों से मुझे जो समझ आया वह यह है कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की खदानें अपने दोस्तों को देना चाहती हैं।
आईएएस समीर विश्नोई भी हो चुके हैं गिरफ्तार- रानू रानू साहू छत्तीसगढ़ की दूसरी आईएएस ऑफिसर हैं, जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया, इससे पहले आईएएस समीर विश्नोई गिरफ्तार हो चुके हैं और फिलहाल रायपुर की सेंट्रल जेल में है। रानू साहू वर्तमान में कृषि विभाग में संचालक के पद पर पदस्थ थी। इससे पहले रानू साहू रायगढ़ जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं। ईडी की छापामार कार्रवाई में पहले भी आईएएस रानू साहू का नाम सामने आया था हालांकि छापेमारी के बाद उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी, लेकिन अब उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

]]>
ईडी की बड़ी कार्रवाई, वाईएसआर सांसद श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे को किया गया गिरफ्तार https://samacharpacheesa.com/?p=6220 Sat, 11 Feb 2023 08:16:11 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6220 नईदिल्ली। दिल्ली के आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति धनशोधन मामले में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा को गिरफ्तार किया है। ईडी के अधिकारी ने इस गिरफ़्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली आबकारी धनशोधन मामले में सांठगांठ होने के कारण इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
राघव को दिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार किया गया
वाईएसआर कांग्रेस के ओंगोले सांसद मगुनता श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव को दिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार किया गया। एक पखवाड़े पहले अपनी दूसरी चार्जशीट में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित तौर पर कहा था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता के साथ रेड्डी इंडोस्पिरिट पर वास्तविक मालिक हैं। कथित तौर पर कविता ने शराब व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई के माध्यम से हिस्सेदारी नियंत्रित की। उनके साथ व्यवसायी विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली ऊथा गौतम और समीर महेंद्रू के साथ सीबीआई ने पिछले साल चार्जशीट किया था।
अरुण पिल्लई ने अपने बयान में खुलासा किया था
चार्जशीट में, ईडी ने कहा कि अरुण पिल्लई ने 12 नवंबर, 2022 को अपने बयान में खुलासा किया कि कविता और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप के बीच एक डील हुई थी। 100 करोड़ रुपये की रिश्वत के बदले में, कविता को दिल्ली के शराब कारोबार तक पहुंच मिली। अरुण पिल्लई इंडोस्पिरिट में कविता का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और उनकी ओर से भागीदार भी बने।
जानिए क्या है मामला ?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में ईडी के हवाले से आरोप लगाया गया है, समीर के साथ बातचीत के दौरान, उसे यह स्पष्ट कर दिया गया था कि उसके कारोबार में 65त्न हिस्सेदारी का अंतिम नियंत्रण मगुन्टा और कविता के पास था। पिल्लई ने यह भी पुष्टि की कि उन्होंने कविता और समीर के साथ फेसटाइम वीडियो कॉल की व्यवस्था की थी। उन्होंने समीर और कविता की उनके हैदराबाद आवास पर एक बैठक भी आयोजित की, जहाँ उन्होंने समीर से इंडोस्पिरिट के व्यवसाय के बारे में अपडेट लिया।

]]>
आबकारी नीति में ईडी ने एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार https://samacharpacheesa.com/?p=6180 Thu, 09 Feb 2023 06:57:18 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6180 नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित ‘‘अनियमितताओं’’ से जुड़े धन शोधन के मामले में विज्ञापन के पेशे से जुड़े राजेश जोशी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोशी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। गोवा विधानसभा चुनाव में कथित तौर पर ‘‘रिश्वत’’ लेने-देने के संबंध में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले में दाखिल किए अपने दूसरे आरोपपत्र में दावा किया है कि दिल्ली की अब रद्द कर दी गई आबकारी नीति में कथित रूप से ली गई 100 करोड़ रुपये की ‘‘रिश्वत’’ के एक हिस्से का इस्तेमाल 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के अभियान में किया गया। ईडी मामले में अभी तक जोशी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी ने अपनी शिकायत में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सरकार के कई अन्य आबकारी अधिकारियों को आरोपी बनाया है।

]]>