घटना – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 15 Feb 2023 07:59:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 कानपुर देहात की घटना को लेकर भाजपा पर हमलवार हुईं मायावती https://samacharpacheesa.com/?p=6289 Wed, 15 Feb 2023 07:59:22 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6289 लखनऊ। कानपुर देहात जिले में अतिक्रमण हटाये जाने के दौरान मां-बेटी की मौत पर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को कहा कि यह घटना राज्य सरकार की विज्ञापित वैश्विक निवेशक सम्मेलन से ज्यादा चर्चा में है, ऐसे में प्रदेश का जनहितकारी भला कैसे संभव है।
बसपा नेता ने बुधवार को ट्वीट किया, देश एवं खासकर उत्तर प्रदेश जैसे गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, पिछड़ेपन आदि से त्रस्त विशाल राज्य में भाजपा सरकार की लोगों को अति-लाचार एवं आतंकित करने वाली बुल्डोजर राजनीति से अब निर्दोष गरीबों की जान भी जाने लगी है, जो अति-दुखद एवं निन्दनीय है। सरकार अपना जनविरोधी रवैया बदले।
उन्होंने कहा,कानपुर देहात जिले में अतिक्रमण हटाने के नाम पर हुई ज्यादती एवं आगजनी की घटना के दौरान झोपड़ी में रहने वाली मां-बेटी की मौत तथा 24 घण्टे बाद उनके शव उठने की घटना उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञापित वैश्विक निवेशक सम्मेलन से ज्यादा चर्चा में है, ऐसे में उत्तर प्रदेश का जनहितकारी भला कैसे संभव है?
गौरतलब है कि सोमवार शाम को कानपुर देहात जिले में रूरा थानाक्षेत्र के मडौली गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान सोमवार को एक अधेड़ उम्र की महिला और उसकी बेटी ने कथित तौर पर अपनी झोपड़ी में खुद को आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी।

]]>
आतंकी हमले पर बोले फारूक अब्दुल्ला, पूरे देश में फैलाई जा रही नफरत, ये उसी का नतीजा है https://samacharpacheesa.com/?p=5596 Mon, 02 Jan 2023 10:37:41 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5596 श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के राजौरी में हाल में ही एक आतंकवादी घटना हुआ है। नव वर्ष की पहले दिन वहां आतंकवादियों ने हिंदू परिवारों को निशाना बनाया है। अब एक बार फिर से हिंदुओं की कश्मीर में सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सीधा-सीधा भाजपा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। फारूक अब्दुल्ला ने साफ तौर पर कहा है कि आतंकवाद अभी भी रियासत में है। जो देश में नफरत फैलाई जा रही है, यह उसी का नतीजा है। आम परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है। अपने बयान में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ये बहुत दुख की बात है कि आतंकवाद अभी भी इस रियासत में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बेगुनाहों को मारा जा रहा है। पूरे देश में जिस तरह की नफरत फैलाई जा रही है, ये उसी का नतीजा है।
फारूक अब्दुल्ला ने आगे अपने बयान में कहा कि आज मुसलमान को अलग और हिंदुओं को अलग खड़ा किया जा रहा है। कौन जिम्मेदार है? कौन नफरत फैला रहा है?… इस पर गृह मंत्रालय में रास्ता निकालने कि जरूरत है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक गांव में रविवार की शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने एक समुदाय विशेष के लोगों के तीन मकानों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं, जबकि कई घायल हो गए हैं। वहीं, राजौरी जिले के डांगरी गांव में संदिग्ध आतंकवादी हमले के पीड़ितों में से एक के घर के पास सोमवार को हुए एक आईईडी विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के डांगरी गांव में हुए आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस घटना में मारे गए नागरिकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। वहीं, राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस कायरतापूर्ण कृत्य की निंदा करते हैं और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के शासन में होने और उग्रवाद को खत्म करने के उसके झूठे दावों के बावजूद, हिंसा बेरोकटोक जारी है। अगर जम्मू-कश्मीर की अपनी निर्वाचित सरकार होती, तो वही मीडिया उन्हें अंगारों पर खींचता।

]]>