चीन – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 23 Aug 2023 07:16:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 चीन की आर्थिक घुसपैठ पर लगेगा विराम https://samacharpacheesa.com/?p=7866 Wed, 23 Aug 2023 07:16:44 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7866 दक्षिण अफ्रीका की राजधानी जोहानिसबर्ग में शुरू हुई ब्रिक्स देशों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी से चीन के अफ्रीकी देशों में की जाने वाली आर्थिक घुसपैठ पर बड़ा विराम लग सकता है। इसके लिए भारत अपने पुराने दोस्त रूस की ना सिर्फ मदद ले सकता है बल्कि दक्षिण अफ्रीका और रूस के बेहतर रिश्तों का फायदा उठाते हुए चीन की ओर से किए जाने वाले भारी निवेश को काउंटर भी कर सकता है। विदेशी मामलों के जानकारों का मानना है कि मंगलवार से शुरू हुई ब्रिक्स देशों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीकी देशों में चीन के हस्तक्षेप को कम करने के लिए इस दौरान बड़े फैसले भी ले सकते हैं और कई कूटनीतिक कदम भी उठा सकते हैं। दरअसल चीन ने बीते कुछ सालों में अफ्रीका के अलग-अलग देशों में दो सौ बिलियन मिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश कर वहां पर अपना नेटवर्क बनाना शुरू कर दिया। इसमें चीन ने सबसे ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ सड़क पुल और बंदरगाहों में भारी निवेश किया है। जोहानिसबर्ग में शुरू हुई ब्रिक्स देशों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 2019 यानी कि कोविड के बाद ब्रिक्स देशों की यह पहली ऐसी बैठक है जिसमें सभी नेता आमने-सामने होंगे। ऐसे में सभी देश के राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी में नए सिरे से पांचों देशों के आपसी सामंजस्य के साथ-साथ भविष्य की आर्थिक रणनीतियों पर भी चर्चा होगी। हालांकि, इस दौरान चीन की अफ्रीकी देशों में होने वाली आर्थिक घुसपैठ पर लगाम लगाए जाने वाली रणनीति को मजबूती के साथ काउंटर करना सबसे महत्वपूर्ण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरी कोशिश यही होगी कि इस दौरान वह भारत की ओर से अफ्रीकी देशों में किए जाने वाले निवेश को लेकर दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील समेत वहां के सभी छोटे छोटे अफ्रीकी देशों को एक बड़ा संदेश देने में कामयाब हों। दक्षिण अफ्रीका और रूस के हाल के दिनों में संबंध और मजबूत हुए हैं। भारत को इसका बड़ा लाभ मिल सकता है। अमरेंद्र कठुआ कहते हैं कि भारत और रूस अपने पुराने मजबूत रिश्तो की बदौलत दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील समेत इस महाद्वीप के अन्य देशों में चीन की अपेक्षा ज्यादा विश्वास पैदा कर सकता है। ऐसी दशाओं में भारत इस पूरे महाद्वीप में निवेश का पूरा रोड मैप और खाका तैयार कर चीन को बहुत बड़े स्तर पर काउंटर कर सकता है। इस बात की भी चर्चा हा कि चीन ने गरीब अफ्रीकी देशों में बड़ा निवेश करके वहां की न सिर्फ सरकारों को अपने हक में किया बल्कि अपने देश का बड़ा नेटवर्क इन देशों के माध्यम से मजबूत किया। मजबूत किए गए नेटवर्क के माध्यम से चीन अपने व्यापार को तो बढ़ा ही रहा है बल्कि वह अफ्रीकी महाद्वीप से यूरोप और अमेरिका पर भी अपनी पैनी नजर रख रहा है।

]]>
चीन हमें लाल आंख दिखा रहा, हमारे सैनिक बहादुरी के साथ कर रहे मुकाबला : केजरीवाल https://samacharpacheesa.com/?p=5897 Wed, 25 Jan 2023 07:36:58 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5897 नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भगत सिंह, राजगुरु जैसे युवाओं की शहादत के बाद देश को आज़ादी मिली थी। आज इस आज़ादी और गणतंत्र को कायम रखने और सुदृढ़ करने की ज़िम्मेदारी आने वाली पीढ़ियों के ऊपर छोड़ कर गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि दो बातें बहुत अहम हो जाती हैं। एक तरफ हम मीडिया में पढ़ते हैं कि हमारी सीमाओं पर चीन कुछ वर्षों से हमें आंखें दिखा रहा है। यह हम सबके लिए चिंता की बात है। हमारे सैनिक उनका मुकाबला करने में पीछे नहीं हैं, लेकिन हमारा भी फर्ज बनता है कि उनका साथ दें और चीन को कड़ा संदेश दें।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक नामी अख़बार में छपा है कि चीन ने हमारी कुछ सीमा पर कब्ज़ा कर लिया हमारी सेना के जवान सीमा पर चीन का डटकर मुक़ाबला कर रहे हैं। सभी देशवासियों को चीन का बहिष्कार करना चाहिए। एक तरफ़ चीन लाल आंख दिखा रहा है। हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। दूसरी तरफ़ चीन से हर साल व्यापार बढाते जा रहे हैं। 2020 में 65 बिलियन डॉलर का सामान खरीदा, 2021 में 95 बिलियन डॉलर का सामान खरीदा, यानि 50% बढ़ गया, हम उसे और अमीर बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम चीन से जूता-चप्पल, गद्दे, तकिये खरीद रहे हैं, ये तो हमारे देश में भी बन सकते हैं, हमारे देश में रोजगार बढ़ेगा, सरकार को राजस्व मिलेगा और चीन को कड़ा संदेश मिलेगा।

]]>
तवांग झड़प के बाद अपने पहले अरुणाचल दौरे से चीन को स्पष्ट संकेत दे गये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह https://samacharpacheesa.com/?p=5617 Tue, 03 Jan 2023 11:31:31 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5617 ईटानगर। तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच दिसंबर महीने में हुई झड़प के बाद आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश पहुँचे और एलएसी के पास एक पुल का उद्घाटन कर भारत की रक्षा तैयारियों को बल प्रदान किया तथा अपने संबोधन के माध्यम से चीन को कड़ा संदेश भी दिया। राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जिनमें सबसे खास सिओम पुल है जोकि सियोम नदी पर बनाया गया है। यह पुल रणनीतिक रूप से भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वास्तविक नियंत्रण रेखा के दूरदराज के क्षेत्रों में सैनिकों को तैनात करने में सहायक होगा।
रक्षा मंत्री ने इस अवसर पर दिये अपने संबोधन में कहा कि सीमा सड़क संगठन BRO ने जिस भावना और गति के साथ विकास कार्यों को अंजाम दिया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने की योजना सरकार की प्राथमिकता में है, ताकि वहां रहने वाले लोगों के विकास के साथ-साथ, उनमें व्यवस्था के प्रति विश्वास की भावना विकसित हो सके। रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन द्वारा देश के सीमावर्ती इलाकों में निर्मित 28 मूल ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा कि मुझे बड़ी खुशी और गौरव का अनुभव हो रहा है।
अरुणाचल प्रदेश के बोलेंग में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के पास देश की सीमा पर विरोधियों की चुनौतियों को विफल करने की पूरी क्षमता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत कभी भी युद्ध को बढ़ावा नहीं देता है और हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है। रक्षा मंत्री ने बिना किसी देश का नाम लिये स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय सेना में सीमा पर किसी भी चुनौती का सामना करने की क्षमता है और वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
राजनाथ सिंह ने दोहराया कि भारत एक ऐसा देश है जो कभी भी युद्ध को बढ़ावा नहीं देता है और हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि यह संस्कृति और संस्कार हमें भगवान राम और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से विरासत में मिला है। हालांकि देश के पास उकसाने पर किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने की क्षमता भी है।

]]>
भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा : अमित शाह https://samacharpacheesa.com/?p=5567 Sat, 31 Dec 2022 10:11:54 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5567 बेंगलुरू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चीन को ललकाराते हुए कहा, भारत की एक भी इंच पर कोई कब्जा नहीं कर सकता है। दरअसल यह बात अमित शाह ने आईटीबीपी के आवासीय एवं गैर आवासीय परिसर के उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा, मुझे भारत-चीन सीमा की चिंता नहीं है क्योंकि मैं जानता हूं कि हमारे आईटीबीपी के जवान वहां पहरा दे रहे हैं और इस वजह से भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आईटीबीपी सबसे दुर्गम क्षेत्र में काम करने वाला हमारा सुरक्षा बल है। हम कल्पना ही नहीं कर सकते कि -42 डिग्री सेल्सियस तापमान में देश की सीमाओं की सुरक्षा करना कितना दृढ़ मनोबल होता है।
आईटीबीपी को देश की जनता ने दिया हिमवीर उपनाम : शाह
आईटीबीपी अपने स्थापना काल से विषम भौगोलिक परिस्थिति और कठिन से कठिन क्षेत्र के अंदर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मैंने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख का दौरा किया, वहीं के लिए आईटीबीपी के जवानों को हिमवीर कह कर बुलाते हैं। यह नाम वहां के लोगों ने ही दिया है। मैं समझता हूं कि पद्मश्री और पद्मभूषण से भी बड़ा नाम देश की जनता ने हमारे आईटीबीपी के जवानों को दिया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धी है, क्योंकि यह सरकारी उपनाम नहीं है।
कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगाया था गंभीर आरोप
कांग्रेस ने भारत-चीन सीमा विवाद के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने कहा था कि चीन हमारी जमीन पर कब्जा करता जा रहा है और केंद्र की मोदी सरकार सोयी हुई है।

]]>
चीन की तरह हम कर्नाटक में प्रवेश करेंगे : संजय राउत https://samacharpacheesa.com/?p=5358 Wed, 21 Dec 2022 08:31:07 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5358 मुंबई। शिवसेना के नेता संजय राउत अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल में ही कर्नाटक और महाराष्ट्र का सीमा विवाद काफी सुर्खियों में रहा है। दोनों ही राज्यों के बीच तनाव बढ़ गया है। एक दूसरे राज्य के खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे हैं। इन सब के बीच शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कुछ ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद बवाल बढ़ सकता है। दरअसल, अपने बयान में संजय राउत ने कहा कि हम कर्नाटक में उसी तरह से प्रवेश करेंगे, जैसे चीन देश में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस मुद्दे पर किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। हम चर्चा के जरिए इसे सुलझाना चाहते हैं। लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री इसमें आग लगा रहे हैं।
इतना ही नहीं, संजय राउत ने महाराष्ट्र की सरकार को कमजोर करा दिया और कहा कि राज्य की सरकार इस मुद्दे पर कोई स्टैंड नहीं ले रही है। आपको बता दें कि सीमा विवाद को लेकर एकनाथ शिंदे और उनकी सरकार को लगातार विपक्ष की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र के विधानसभा में भी विपक्ष सरकार को घेर रहा है। हाल में ही दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक भी संपन्न हुई थी। संजय राउत ने हालांकि यह भी कहा है कि यह देश एक है और मसले का हल बातचीत से होना चाहिए। वहीं, खबर यह भी है कि कर्नाटक विधानसभा के दोनों सदन महाराष्ट्र के साथ सीमा विवाद पर एक प्रस्ताव पारित करेंगे। विधानमंडल ने राज्य के रुख को दोहराया कि यह मुद्दा सुलझा हुआ है, और पड़ोसी राज्य को एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी।

]]>