छत्तीसगढ़ भाजपा – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 31 Jul 2023 09:22:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 भाजपा अजा मोर्चा की बैठक कल, छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति, जुटेंगे 35 मोर्चा प्रदेश प्रभारी https://samacharpacheesa.com/?p=7618 Mon, 31 Jul 2023 09:22:36 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7618 रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में है। इस क्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कल मंगलवार को बैठक होगी। इसमें शामिल होने के लिए बीजेपी संगठन के नेताओं का रायपुर में जमावड़ा लग रहा है। बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता रायपुर आएंगे। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य 31 जुलाई को रात 8 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। वहीं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और मोर्चा प्रभारी सीटी रवि 1 अगस्त की सुबह में रायपुर आएंगे।
इसके अलावा इस बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, 35 संगठन राज्यों के मोर्चा प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष भी शिरकत करेंगे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ ही महासंपर्क अभियान की रिपोर्ट पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से पिछले 9 वर्षों के शासनकाल में अजा वर्ग के कल्याण की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसमें सामाजिक न्याय और राजनीतिक सहभागिता की दिशा में क्रांतिकारी पहल हुई है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू हुए कल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की योजना पर बैठक में चर्चा की जाएगी। साथ ही छत्तीसगढ़ और राजस्थान में दलितों, विशेषकर दलित महिलाओं पर बढ़ी अत्याचार की घटनाओं को लेकर दोनों प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनमत जागृत करने की योजना बनाई जाएगी।

]]>