छात्रों – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 08 Aug 2023 12:53:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 12 प्रतिशत जीएसटी के अतिरिक्त भार से छात्रों को मुक्त करने बघेल का वित्तमंत्री से अनुरोध, लिखा पत्र https://samacharpacheesa.com/?p=7745 Tue, 08 Aug 2023 12:53:57 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7745 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खत लिखा है। पत्र में जीएसटी प्राधिकरण की ओर से पेईंग गेस्ट के रूप में रूम में और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के किराए पर 12 फीसदी जीएसटी के अतिरिक्त भार से फ्री करने का अनुरोध किया है। उन्होंने 12 फीसदी जीएसटी न लेकर राहत देने की गुजारिश की है।
मुख्यमंत्री पत्र में कहा है कि प्राधिकरण के इस निर्णय से कई गरीब मेधावी छात्रों को अपनी पढ़ाई छोडऩी पड़ सकती है। उन्हें वापस घर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वित्त मंत्री से अनुरोध करते हुए हुए केन्द्र सरकार के स्तर से हस्तक्षेप करने की बात कही है। वहीं हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को 12 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त भार से पहले की तरह मुक्त करने और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित के लिए आग्रह किया है।।
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि जीएसटी अग्रिम निर्णय प्राधिकरण की ओर से हाल ही में 12 प्रतिशत जीएसटी भुगतान के आदेश से गरीबों और निम्न मध्यम वर्ग के पालकों के लिए 12 प्रतिशत जीएसटी के अतिरिक्त भार उठाने में काफी कठिनाई होगी। क्योंकि पहले से ही गरीब और निम्न वर्ग के लोग महंगाई की मार से परेशान हैं। इसलिए इस संबंध में आदेश जारी किया जाए। बता दें कि अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग्स ने दो अलग-अलग मामलों में सुनवाई करते हुए हॉस्टल और पीजी के किराए पर 12 फीसदी जीएसटी लगाने का आदेश दिया है।

]]>
27 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी की परीक्षा पर चर्चा, छात्रों-शिक्षकों और अभिभावकों के साथ करेंगे संवाद https://samacharpacheesa.com/?p=5614 Tue, 03 Jan 2023 11:26:01 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5614 नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों के साथ अक्सर मौका मिलने पर संवाद बनाने की कोशिश करते हैं। परीक्षा से पहले छात्रों से संवाद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से परीक्षा पर चर्चा की शुरुआत की गई थी। 2023 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा के आगामी संस्करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम 27 जनवरी 2023 को होगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी है। अपने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री छात्रों को भविष्य के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्हें क्या बनना चाहिए, इसमें भी वहां छात्रों को मार्गदर्शन देते हैं।
अपने बयान में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी 2023 को परीक्षा पर चर्चा के आगामी संस्करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार 2018 में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम किया था। इसमें उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल परीक्षा पर चर्चा करते हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इस कार्यक्रम में 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं क्लास के छात्रों से संवाद करेंगे। इसके लिए स्टूडेंट के पास क्रिएटिव राइटिंग कंपटीशन में हिस्सा लेने का मौका भी है। इस कंपटीशन को जीतने वाले छात्रों को प्रधानमंत्री से संवाद का मौका मिलेगा। माई जीओवी पर प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए लगभग 2050 छात्रों शिक्षकों और अभिभावकों को उपहार भी प्रदान किया जाएगा।

]]>