जनसभा – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Sat, 11 Feb 2023 08:56:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था चंदा : मोदी https://samacharpacheesa.com/?p=6237 Sat, 11 Feb 2023 08:56:17 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6237 अगरतला। शनिवार को त्रिपुरा की एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि राज्य को भाजपा की सरकार में हिंसा और चंदे से मुक्ति मिली है। उनके अनुसार, त्रिपुरा में पहले एक ही पार्टी का झंडा फहराया जाता था, लेकिन उनकी सरकार के आने के बाद यह बदला है।
यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि राज्य में पिछले पांच साल में तेजी से विकास हुआ है और आने वाले समय में भाजपा की यहां सरकार बनेगी। आपको बता दें कि इस जनसभा में मुख्यमंत्री माणिक साहा भी शामिल थे जिन्होंने ने भी कांग्रेस और सीपीएम पर जमकर निशाना साधा है।
दरअसल, त्रिपुरा के अमबासा में बीजेपी की एक विजय संकल्प रैली का आज आयोजन हुआ है। इस रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि त्रिपुरा चुनाव की यह उनकी पहली रैली है और जिस तरीके से लोगों ने इस रैली में हिस्सा लिया है, उससे यह लगता है कि आने वाले समय में यहां भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनेगी।
ऐसे में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था चंदा। इन्होंने तीन दशक तक चंदे के नाम पर लोगों को लूटने का लाइसेंस देकर रखा था। हमने त्रिपुरा के लोगों को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कर दिया है।

]]>
तेलंगाना में कल बीआरएस की जनसभा में शामिल होंगे केजरीवाल, अखिलेश यादव, वाम नेता https://samacharpacheesa.com/?p=5753 Tue, 17 Jan 2023 10:00:42 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5753 हैदराबाद। तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) बुधवार को खम्मम शहर में एक जनसभा आयोजित करेगी जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के डी राजा शामिल होंगे। इस जनसभा को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है क्योंकि यह तेलंगाना राष्ट्र समिति द्वारा अपना नाम बदलकर बीआरएस करने के बाद उसकी पहली जनसभा है और साथ ही इसमें विभिन्न विपक्षी दलों बीआरएस, आम आदमी पार्टी (आप), समाजवादी पार्टी (सपा) और वाम दलों के नेता एक साथ दिखाई देंगे।
बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव तथा अन्य नेता बुधवार को खम्मम जाने से पहले हैदराबाद के समीप यदाद्री में भगवान लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर जाएंगे जिसका राव सरकार ने व्यापक स्तर पर पुनरुद्धार किया है। बीआरएस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बी विनोद कुमार ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर खम्मम में ये नेता तेलंगाना सरकार के नेत्र जांच कार्यक्रम ‘कांति वेलुगु’ के दूसरे चरण के उद्घाटन में शामिल होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और उदारवाद समेत संविधान की आत्मा को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीआरएस देश में ‘‘वैकल्पिक राजनीति’’ लाने का प्रयास कर रही है।
यह पूछने पर कि क्या खम्मम जनसभा को 2024 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी एकता की ओर एक कदम के तौर पर देखा जा सकता है, इस पर कुमार ने कहा कि यह केवल बार-बार दोहराए जाने वाले ‘मोर्चे’ का गठन नहीं है और बीआरएस देश के लोगों को ‘‘वैकल्पिक राजनीति’’ देना चाहेगी। इस बीच, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार ने अन्य राज्य के मुख्यमंत्रियों को यदाद्री मंदिर में ले जाने के लिए केसीआर के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री राव पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कल्वाकुंतला परिवार के लिए मंदिर उद्योग केंद्र बन गए हैं।

]]>
त्रिपुरा के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, उत्तर पूर्वी परिषद की बैठक में लेंगे भाग https://samacharpacheesa.com/?p=5285 Sat, 17 Dec 2022 07:24:15 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5285 नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को मेघालय और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। इसको लेकर अधिकारिक जानकारी आ चुकी है। जानकारी के मुताबिक के शिलांग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर पूर्वी परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे। इसके साथ ही शिलांग में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कई परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचेंगे और यहां एक सार्वजनिक समारोह में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों ही राज्यों में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
इसको लेकर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी जानकारी दे दी थी। उन्होंने बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के एक दिवसीय दौरे पर 18 दिसंबर को आ रहे हैं। माणिक साहा ने यह भी बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे। इसके अलावा मोदी भाजपा की कोर कमेटी के साथ अलग से बैठक भी कर सकते हैं। इस बैठक में प्रधानमंत्री 2023 के विधानसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दरअसल, 2018 में भाजपा ने त्रिपुरा में वाह मोर्चे की सरकार को उखाड़ फेंका था और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। त्रिपुरा में हाल में ही मुख्यमंत्री का बदला गया है। बिप्लव कुमार देव की जगह माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाया गया है।

]]>