जवाब – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Thu, 13 Jul 2023 08:36:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 अंडर ब्रिज की मांग को लेकर नितिन गडकरी को लिखा पत्र, जवाब नहीं मिलने पर नाराज, किया चक्का जाम https://samacharpacheesa.com/?p=7302 Thu, 13 Jul 2023 08:36:23 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7302 कोरबा। कोरबा-चांपा हाईवे के बीच अंडर ब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीण नाराज हो गए हैं। अपनी आवाज बुलंद करने के लिए ग्राम पताड़ी के ग्रामीणों ने कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया है, जिसकी वजह से कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग में आवाजाही बंद हो गई है। चक्काजाम की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
नितिन गडकरी को ग्रामीणों ने लिखी चि_ी
बताया जाता है कि ग्रामीण अंडर ब्रिज की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। लेकिन अब तक पत्र का जवाब नहीं आया है। ग्रामीणों की मांग है कि उनके बच्चों के जाने आने के लिए बीच रास्ते में एक अंडर ब्रिज दिया जाए। ताकि बच्चों को घूमकर स्कूल न जाना पड़े। वहीं ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया है।
आधे घंटे रहा चक्का जाम
उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि ग्रामीण अंडर ब्रिज की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया था। जहां घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त किया गया। लगभग आधा घंटे तक चक्का जाम की स्थिति निर्मित रही। जिससे बहाल कर लिया गया है।

]]>
जॉर्ज सोरोस को भाजपा का जवाब https://samacharpacheesa.com/?p=6321 Fri, 17 Feb 2023 10:21:19 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6321 नईदिल्ली। जॉर्ज सोरोस को लेकर अब राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। जॉर्ज सोरोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर क्रोनी कैपटलिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया था कि उनके भारत के उद्योगपति गौतम अडानी सभी मधुर संबंध है। अब इसी को लेकर भाजपा ने जवाब दिया है। पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक संवाददाता सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जॉर्ज सोरोस को लोकतंत्र में दखल देने की जरूरत नहीं। जॉर्ज सोरोस को हर हिंदुस्तानी जवाब देगा। जॉर्ज सोरोस के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने पीएम मोदी की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। ईरानी ने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री को बदनाम करने के लिए फंडिंग हुए हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि देश में सब कुछ संविधान से चलता है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से मोदी सरकार चुनकर आई है। देश के खिलाफ साजिश का जवाब देना चाहिए। अमेरिकी कारोबारी की देश को बदनाम करने की साजिश है। हमने विदेशी ताकतों को पहले भी हराया है। जॉर्ज सोरोस ने लोकतंत्र को खत्म करने का ऐलान किया था जो कभी कामयाब नहीं होगा। स्मृति ईरानी ने कहा कि आज देश की जनता को एक नागरिक होने के नाते मैं यह आह्वान करना चाहती हूं कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में हैं एक व्यक्ति जिनका नाम है जॉर्ज सोरोस… उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान के लोकतांत्रिक ढांचे पर चोट करेंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि वो प्रधानमंत्री मोदी को अपने वार का मुख्य बिंदु बनाएंगे… उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जो हिंदुस्तान नहीं बल्कि उनके हितों का संरक्षण करेगी।
स्मृति ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस का यह ऐलान कि वो हिंदुस्तान में मोदी को झुका देंगे, हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को ध्वस्त करेंगे उसका मुंहतोड़ जवाब हर हिंदुस्तानी को देना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि आज जॉर्ज सोरोस को हम एकसुर में यह जवाब दें कि लोकतांत्रिक परिस्थितियों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार और हमारे प्रधानमंत्री ऐसे गलत इरादों के सामने सिर नहीं झुकाएंगे। हमने विदेशी ताकतों को पहले भी हराया है, आगे भी हराएंगे।

]]>
हिंदुओं के पास उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है: प्रज्ञा ठाकुर https://samacharpacheesa.com/?p=5447 Mon, 26 Dec 2022 08:18:05 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5447 शिवमोगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ‘‘हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या’’ की घटनाओं के मद्देनजर कहा है कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद ठाकुर ने एक विवादास्पद बयान देते हुए समुदाय के सदस्यों से ‘‘अपने घरों में चाकुओं को धारदार’’ रखने को कहा, क्योंकि ‘‘सभी को अपनी रक्षा करने का अधिकार’’ है। ठाकुर ने कहा, ‘‘ ‘लव जिहाद’, उनकी जिहाद की परंपरा है। यदि कुछ नहीं है, तो वे ‘लव जिहाद’ करते हैं। यदि वे प्रेम भी करते हैं तो उसमें भी जिहाद करते हैं। हम (हिंदू) भी प्रेम करते हैं, हम भगवान से प्रेम करते हैं, संन्यासी अपने प्रभु से प्रेम करता है।’’
उन्होंने रविवार को यहां ‘हिंदू जागरण वेदिका’ के दक्षिण क्षेत्र के वार्षिक समारोह में कहा, ‘‘संन्यासी कहते हैं कि ईश्वर द्वारा बनाई गई इस दुनिया में सभी अत्याचारियों और पापियों का अंत करो, अन्यथा प्रेम की सच्ची परियहां नहीं बचेगी। तो लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह जवाब दो। अपनी बेटियों की रक्षा करो, उन्हें सही मूल्य सिखाओ।’’ उन्होंने शिवमोगा के हर्ष समेत हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए लोगों से कहा कि वे आत्मरक्षा के लिए ‘‘अपने घरों में धारदार चाकू’’ रखें। ठाकुर ने कहा, ‘‘अपने घरों में हथियार रखें। यदि और कुछ नहीं है, तो कम से कम उन चाकुओं की ही धार तेज रखें, जिनका इस्तेमाल सब्जियां काटने के लिए किया जाता है… मैं नहीं जानती कि कौन सी स्थिति कब पैदा होगी… हर किसी को आत्मरक्षा का अधिकार है।
यदि कोई हमारे घर में घुसकर हम पर हमला करता है, तो उचित जवाब देना हमारा अधिकार है।’’ उन्होंने माता-पिता को अपने बच्चों को मिशनरी संस्थानों में नहीं पढ़ाने की सलाह दी और कहा, ‘‘ऐसा करके आप अपने लिए वृद्धाश्रमों के द्वार ही खोलेंगे।’’ ठाकुर ने कहा, ‘‘ऐसा करके (मिशनरी संस्थानों में बच्चों को पढ़ाकर) बच्चे आपके एवं आपकी संस्कृति के नहीं रहेंगे। वे वृद्धाश्रमों की संस्कृति में पले-बढ़ेंगे और स्वार्थी बन जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपने घर में पूजा कीजिए, अपने धर्म और शास्त्रों के बारे में पढ़िए और अपने बच्चों को इनके बारे में बताइए, ताकि बच्चे हमारी संस्कृति एवं मूल्यों को जान सकें।

]]>
राहुल गांधी पर हमलावर हुए अनुराग ठाकुर, कहा- तवांग पर हमसे सवाल करने से पहले उन्हें जवाब देना चाहिए https://samacharpacheesa.com/?p=5302 Mon, 19 Dec 2022 08:41:14 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5302 नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 के बाद पूर्वोत्तर में शांति का दौर शुरू हुआ। उग्रवादी हिंसा में 80 फीसदी कमी, नागरिक मौतों में 89 फीसदी की कमी और 2014 के बाद 6000 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया। वामपंथी उग्रवाद में 265 फीसदी की कमी आई। उन्होंने पाकिस्तान पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि जहां भारत दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट कर रहा है, वहीं हमारे कुछ पड़ोसी देश आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं और जोर-शोर से इसके पक्ष में बोल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनका असली चेहरा सामने आ गया है।
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने सामाजिक कल्याण के बहाने कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले एक संगठन (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाने में संकोच नहीं किया, हमने संगठन के खिलाफ गहन जांच की और उसके सदस्यों को गिरफ्तार किया। कट्टरपंथी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। ठाकुर ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि तवांग पर हमसे सवाल करने से पहले राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए, क्या वह चीनी अधिकारियों के साथ थे, जबकि भारतीय सेना डोकलाम मुद्दे पर चीन के सैनिकों से लड़ रही थी?
ठाकुर ने आगे कहा कि क्या उन्होंने उस समय हमारी सेना पर सवाल उठाया था? क्या राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीनी अधिकारियों से ली थी फंडिंग? उन्होंने ये भी कहा कि मोदी सरकार द्वारा अपनाया गया दृष्टिकोण आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस है। निर्णायक कार्रवाई ने हमें निश्चित परिणाम दिए हैं। यदि आप सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट स्ट्राइक को देखें और आतंकवादियों के खिलाफ स्ट्राइक के बाद 2014 से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद में 168 फीसदी की कमी आई है। अगर आप टेरर फंडिंग में कन्विक्शन रेट देखें तो यह 94 फीसदी है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह सिर्फ अपनाई गई नीतियों और बनाए गए नए कानूनों और भारत में आयोजित अन्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों के कारण है। बिलावल भुट्टो का बयान और पाक मंत्री की धमकी आतंकवाद पर भारत के सख्त कार्रवाइयों और जांच के दबाव को दिखाती है। पाकिस्तान को आतंकवाद और टेरर फंडिंग को समर्थन देना बंद करना चाहिए नहीं तो उसे खुद ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

]]>