जहरीली शराब – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Fri, 16 Dec 2022 07:56:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बिहार की जहरीली शराब का मामला, एसआईटी से जांच कराने की मांग https://samacharpacheesa.com/?p=5263 Fri, 16 Dec 2022 07:56:06 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5263 नई दिल्ली। बिहार में सारण के मशरक के आधा दर्जन गांवों में जहरीली शराब की वजह से मचे हाहाकार के बीच सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई गई है। याचिका में मामले की जांच एसआईटी से करवाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि मामले की स्वतंत्र जांच की जाए।
इसके साथ ही याचिका में अवैध शराब के निर्माण, व्यापार और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने की मांग की गई है। जनहित याचिका में पीडि़तों के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की गई है।
क्या है मामला?
दरअसल, सारण के मशरक के आधा दर्जन गांवों में मंगलवार से शुरू हुआ मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह तक यहां जान गंवाने वालों का आंकड़ा 60 तक पहुंच गया है। इस बीच खबर है कि सीवान में भगवानपुर प्रखंड के सोधनी और ब्रह्मा स्थान गांव में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है।
नीतीश कुमार ने कही थी यह बात
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहरीली शराब से मौतों पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुवार को कहा था कि जो पीएगा वो मरेगा। बिहार में शराब के सेवन पर रोक है। लोगों को समझाने की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि जो गड़बड़ कर रहा, उसे पकडि़ए। उसे अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करिए। हम तो बापू और बिहार की महिलाओं की इच्छा से शराबबंदी लागू किए हैं।
भाजपा ने मांगा इस्तीफा
वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने नीतीश पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज बिहार में जहरीली शराब से मौतें हो रही हैं, ये चिंता का विषय है। हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपा खो कर जनता पर बरस रहे हैं और कह रहे हैं कि जो पिएगा वो तो मरेगा ही। ऐसे लोगों पर स्नढ्ढक्र होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार बेअसरदार है। कोई पीछे से सरकार चला रहा है। नीतीश कुमार का अब साया समाप्त हो गया। नीतीश बाबू आप इस्तीफा दो। शराबबंदी के पीछे पूरा भ्रष्टाचार का बाजार गर्म है। आपके आसपास शराबियों की भरमार है।

]]>
जहरीली शराब से मौत के सवाल पर गुस्से से लाल हुए नीतीश https://samacharpacheesa.com/?p=5227 Wed, 14 Dec 2022 08:46:59 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5227 पटना। बिहार में नीतीश कुमार के सरकार को भाजपा जबरदस्त तरीके से घेरने की कोशिश कर रही है। बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बिहार के छपरा में 24 घंटे के भीतर 12 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। आशंका इस बात की है कि जहरीली शराब के सेवन की वजह से इन लोगों की जान गई है। इसी को भाजपा ने बड़ा मुद्दा बना लिया है। भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन भी किया। वहीं, सदन के भीतर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच जबरदस्त तरीके से भिड़ंत भी हो गई। मामला तुम-तड़ाक तक भी पहुंच गया। भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने तुम-तड़ाक में बात की। भाजपा की ओर से माफी की भी मांग की जा रही है।
भाजपा ने जैसे ही छपरा में जहरीली शराब का मुद्दा उठाया, नीतीश कुमार नाराज हो गए। वह भाजपा के नेताओं पर ही चिल्लाने लगे और कहा कि तुम लोग गंदा काम करते हो। तुम लोग शराबी हो। अब तो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब टॉलरेट नहीं किया जाएगा। तुम लोग पूरे बिहार में गंदा काम करते हो। तुम लोग शराब के पक्ष में हो, जो लोग गंदा शराब पीकर मर रहे हैं, उनके पक्ष में हो गए हो। इस दौरान नीतीश कुमार एक जबरदस्त तरीके से आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि तुम लोगों ने शराब नहीं पीने का संकल्प लिए थे। लेकिन आज शराब पीने वालों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हो। वही, नेता विपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार से माफी मांगने को कहा। यह बात सुनकर नीतीश कुमार एक बार फिर से जोर जोर से चिल्लाने लगे।
दूसरी ओर भाजपा विधायक जबरदस्त तरीके से जय श्रीराम के नारे बाजी करते रहे। भाजपा ने कहा कि कुढ़नी तो झांकी है, पूरा बिहार अभी बाकी है। इतना ही नहीं, नीतीश कुमार भाजपा के विधायकों पर इतने आक्रमक थे कि उन्होंने सदस्यों को बर्बाद करने तक की धमकी दे दी। उन्होंने कहा कि जब बिहार में शराबबंदी का कानून लाया जा रहा था तो सभी इसके पक्ष में थे। नीतीश कुमार सदन में गुस्से में थे। उन्होंने सभापति की तरफ इशारा करते हुए कहा भगाओ सबको। इस दौरान हंगामा बहुत ज्यादा हो गया। सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। भाजपा नेताओं का दावा है कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरीके से फेल है। इसकी वजह से कानून व्यवस्था भी बिगड़ रही है।

]]>