जिंदगी भर – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Fri, 23 Dec 2022 09:47:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 राहुल गांधी पर भाजपा का पलटवार, जी किशन रेड्डी बोले- आप जिंदगी भर पदयात्रा करो हमें कुछ नहीं होगा https://samacharpacheesa.com/?p=5412 Fri, 23 Dec 2022 09:47:24 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5412 नईदिल्ली। भाजपा राहुल गांधी पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। हालांकि देश में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस और राहुल गांधी को एक पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि भारत जोड़ो यात्रा में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। साथ ही साथ स्वास्थ्य मंत्री की ओर से यह भी कहा गया था कि अगर संभव हो तो इस यात्रा को स्थगित कर दी जाए। इसको लेकर राहुल गांधी की ओर से भाजपा पर पलटवार किया गया था। राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा था कि भाजपा भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है और वह इस यात्रा को रोकने के लिए अलग-अलग बहाने बना रही है।
अब इसी को लेकर भाजपा की ओर से भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर पलटवार किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने तंज कसते हुए कहा कि आप जिस-जिस जगह भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं उस राज्य में लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप पहले अपनी पार्टी को जोड़ो भारत जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम किसी से नहीं डरते। आप(राहुल गांधी) खुद अपनी पार्टी से डर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि आप गुजरात चुनाव में नहीं गए, हिमाचल प्रदेश में प्रचार करने नहीं गए। आप जिंदगी भर पदयात्रा करो हमें कुछ नहीं होगा।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मैं चाहता हूं राहुल गांधी यात्रा जारी रखें। वे जहां भी जाते हैं कांग्रेस हार जाती है ये पुराना रिकॉर्ड रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें उसका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने कोविड की स्थिति को लेकर गाइडलाइन जारी की है। देश के एक नागरिक के नाते उसका पालन करना है या नहीं करना, ये कांग्रेस पार्टी अगर जिम्मेदार पार्टी है तो निर्णय करे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक महीने से ज्यादा समय से चल रही थी। कौन इससे जुड़ रहा था इससे हमें कोई मतलब नहीं था। अगर एक बार फिर दुनियाभर में कोविड का संकट आया है और भारत सरकार ने उचित कदम उठाए हैं तो इसका कांग्रेस पार्टी विरोध क्यों कर रही है?

]]>