डबल इंजन – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 19 Sep 2023 09:17:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 टीएस सिंहदेव ने केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर कसा तंज https://samacharpacheesa.com/?p=8051 Tue, 19 Sep 2023 09:14:35 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=8051 सरगुजा। छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी के लिये कांग्रेस के गढ़ सरगुजा में भाजपा पूरी ताकत लगा रही है। सरगुजा संभाग में लगातार भाजपा के बड़े नेताओं का दौरा जारी हैं। भाजपा की परिवर्तन यात्रा भी सोमवार को बलरामपुर पहुंची। इस यात्रा में शामिल होने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रयास मौर्य पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाने का दावा किया है। जिस पर सिंहदेव ने करारा तंज कसते हुए इशारों इशारों में बड़ी बात कही।
डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भाजपा नेताओं पर ली चुटकी- भाजपा के बड़े नेताओं के सरगुजा दौरे और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के दावों पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने चुटकी ली है। सिंहदेव ने कहा, पिछले चुनाव में भाजपा का परफार्मेंस काफी निराशाजनक रहा है। ये कोई भी अनुमान नहीं लगा पा रहा था कि 15 सीटों में भाजपा यहां सिमट जाएगी। अब वो जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं कि अपने परफार्मेंस को बढ़ाएं और हो सके तो सरकार में आयें। चुनाव के समय हर दल का अपना अपना प्रयास रहता है।
टीएस सिंहदेव ने कहा सरगुजा में एक भी सीट उनके पास नहीं है, इसलिए वो प्रयास कर रहे हैं। जो हम लोग सुन रहे, वो यही बात है कि जो इनके बड़े लीडर हैं। वो यह कह रहे हैं कि कम से कम 35-40 के पार आ जाओ, बाकी सरकार हम बनवा देंगे। तो कोशिश कर रहे हैं अच्छे से अच्छा करने का।
भाजपा सरकार की वापसी का किया था दावा- बलरामपुर में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की वापसी का दावा किया था। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की शानदार वापसी के लिये उत्तरप्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से शुभकामना लेकर आया हूं। हम लोग पूरे विश्वास से कह सकते हैं कि 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता डबल इंजन की सरकार बनाने के लिये तैयार है। भाजपा ही भविष्य है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत का डंका पूरे दुनिया के बज रहा है, तो छत्तीसगढ़ भी उसमे पीछे नहीं रहना चाहिये।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। विपक्षी पार्टी भाजपा लगातार अपने बड़े नेताओं का छत्तीसगढ़ में दौरा करा रही है। ताकि प्रदेश में भाजपा के लिए माहौल तैयार किया जा सके। वहीं कांग्रेस भी भाजपा के आरोपों का जवाब देने में पीछे नहीं है।

]]>
त्रिपुरा में जरूरी है डबल इंजन की सरकार : माणिक साहा https://samacharpacheesa.com/?p=6254 Mon, 13 Feb 2023 07:19:57 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6254 अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने आखिरी चरण में है। सत्तारूढ़ भाजपा के अलावा विपक्षी दल भी लगातार चुनाव प्रचार में अपना दम दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। दोबारा सत्ता में वापसी के लिए भाजपा पूरी मेहनत भी कर रही है। इन सब के बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने न्बातचीत में बताया है कि आखिर राज्य में डबल इंजन की सरकार की जरूरत क्यों है। अपने बयान में माणिक साहा ने कहा कि अगर एक ही पार्टी की सरकार होती है तो कुछ भी चीज़ मांगने में आसानी हो जाती है।
इसके साथ ही साहा ने कहा कि मैंने पहले भी देखा था कि केंद्रीय मंत्रियों से मिलने में बहुत मुश्किल होती थी। अगर एक ही सरकार होगी तो समय भी तुरंत मिल जाता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं था और जनता इसको समझती भी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट (सरकार) को लोकतांत्रिक तरीके से हटाना भारत के इतिहास में ऐसा शायद पहली बार हुआ है। इस वजह से भी त्रिपुरा जरूरी है। इतने लोगों को अपने जीवन का बलिदान देना पड़ा और ऐसा फिर से न हो इसलिए हमारे पार्टी के नेता भी चिंतित रहते हैं।
ग्रेटर टिपरालैंड को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने बड़ी बात कही है। त्रिपुरा के ष्टरू ने कहा कि मैंने बार-बार कहा कि ग्रेटर टिपरालैंड की सीमा कहां है? कभी बोलते हैं कि यह बांग्लादेश में है, कभी बोलते हैं कि असम, मिज़ोरम में कुछ हिस्सा है। अगर हम इसपर बात करना चाहते हैं तो कहा जाता है कि यह भाषाई और सांस्कृतिक पर है। वे ठीक से इसको परिभाषित नहीं कर पा रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह लोग (कांग्रेस, वाम दल) पारंपरिक राजनीति कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी राजनीति ही बदल दी है। किन लोगों के साथ रहने से कितने मतदान मिलेंगे यह लोग उसी में लगे हैं, लेकिन क्चछ्वक्क सबके लिए काम करती है।

]]>
डबल इंजन सरकार ने बदली त्रिपुरा की तस्वीर और तकदीर : जेपी नड्डा https://samacharpacheesa.com/?p=6064 Fri, 03 Feb 2023 08:57:23 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6064 अगरतला। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है। जीत के लिए भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत आज से हो गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी. नड्डा ने अगरतला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा की तकदीर और तस्वीर को बदल दिया है। इस रैली में भारी संख्या में आपका जुटना ये संदेश दे रहा है कि त्रिपुरा विकास के पथ पर आगे बढ़ चुका है और अब ये नहीं रुकेगा। 9 साल पहले भारत कैसा था? घुटने टेकने वाला भारत था, फैसला नहीं लेने वाला भारत था, भ्रष्टाचारी देशों में शामिल था, आए दिन भ्रष्टाचार हुआ करते थे लेकिन पिछले 9 साल में ये आकांक्षाओं का भारत बन गया है। भारत अब दुनिया में खुद को स्थापित करते हुए मज़बूत राष्ट्र दिखता है।
जेपी नड्डा ने कहा कि यह अब पुराना त्रिपुरा नहीं रहा, आकांक्षाओं और उपलब्धियों से भरा ‘नया त्रिपुरा’ है। डबल इंजन की सरकार ने वाकई राज्य की तस्वीर बदल दी है। नरेंद्र मोदी जी नॉर्थ-ईस्ट के संरक्षक रहे हैं और वे हमेशा इस क्षेत्र के विकास के लिए चिंतित रहे हैं। भाजपा के राज में त्रिपुरा समृद्ध हुआ है; यात्रा जारी रहेगी और राज्य अब अधिक से अधिक समृद्धि को गले लगाएगा। केंद्रीय बजट 2023-24, भारत के विकास का खाका है ‘अमृत काल’ का पहला बजट; यह देश की अर्थव्यवस्था को वास्तव में समावेशी और सशक्त बनाने की आकांक्षाओं और ढांचे से भरा है। यह बजट महिला सशक्तिकरण के लिए, युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए, समाज के कमजोर वर्गों को मजबूत करने के लिए एक आधार प्रदान करता है; यह लोगों की जरूरतों का ख्याल रखने वाला बजट है, जिसमें ‘किसी को पीछे न छूटने’ की दिशा में आगे बढ़ाया गया है।

]]>