तंज – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 19 Sep 2023 09:17:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 टीएस सिंहदेव ने केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर कसा तंज https://samacharpacheesa.com/?p=8051 Tue, 19 Sep 2023 09:14:35 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=8051 सरगुजा। छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी के लिये कांग्रेस के गढ़ सरगुजा में भाजपा पूरी ताकत लगा रही है। सरगुजा संभाग में लगातार भाजपा के बड़े नेताओं का दौरा जारी हैं। भाजपा की परिवर्तन यात्रा भी सोमवार को बलरामपुर पहुंची। इस यात्रा में शामिल होने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रयास मौर्य पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाने का दावा किया है। जिस पर सिंहदेव ने करारा तंज कसते हुए इशारों इशारों में बड़ी बात कही।
डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भाजपा नेताओं पर ली चुटकी- भाजपा के बड़े नेताओं के सरगुजा दौरे और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के दावों पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने चुटकी ली है। सिंहदेव ने कहा, पिछले चुनाव में भाजपा का परफार्मेंस काफी निराशाजनक रहा है। ये कोई भी अनुमान नहीं लगा पा रहा था कि 15 सीटों में भाजपा यहां सिमट जाएगी। अब वो जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं कि अपने परफार्मेंस को बढ़ाएं और हो सके तो सरकार में आयें। चुनाव के समय हर दल का अपना अपना प्रयास रहता है।
टीएस सिंहदेव ने कहा सरगुजा में एक भी सीट उनके पास नहीं है, इसलिए वो प्रयास कर रहे हैं। जो हम लोग सुन रहे, वो यही बात है कि जो इनके बड़े लीडर हैं। वो यह कह रहे हैं कि कम से कम 35-40 के पार आ जाओ, बाकी सरकार हम बनवा देंगे। तो कोशिश कर रहे हैं अच्छे से अच्छा करने का।
भाजपा सरकार की वापसी का किया था दावा- बलरामपुर में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की वापसी का दावा किया था। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की शानदार वापसी के लिये उत्तरप्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से शुभकामना लेकर आया हूं। हम लोग पूरे विश्वास से कह सकते हैं कि 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता डबल इंजन की सरकार बनाने के लिये तैयार है। भाजपा ही भविष्य है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत का डंका पूरे दुनिया के बज रहा है, तो छत्तीसगढ़ भी उसमे पीछे नहीं रहना चाहिये।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। विपक्षी पार्टी भाजपा लगातार अपने बड़े नेताओं का छत्तीसगढ़ में दौरा करा रही है। ताकि प्रदेश में भाजपा के लिए माहौल तैयार किया जा सके। वहीं कांग्रेस भी भाजपा के आरोपों का जवाब देने में पीछे नहीं है।

]]>
नीतीश कुमार पर जोरदार तंज https://samacharpacheesa.com/?p=7911 Wed, 30 Aug 2023 06:48:35 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7911 मुंबई में विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वह इस गठबंधन का संयोजक नहीं बनना चाहते। उन्होंने कहा है कि उनकी कोई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं है और वह सबको एकजुट करना चाहते हैं। विपक्ष को एकजुट वह कर सकता है जिसकी पार्टी मजूबत हो। नीतीश कुमार खुद अपने राज्य में कमजोर हैं ऐसे में वह क्या राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष को एकजुट करेंगे। गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है, उसके बाद तृणमूल कांग्रेस और फिर द्रमुक है। विपक्षी गठबंधन में शामिल बड़े दलों के नेता अपने अपने राज्य में बीस से 25 सांसद लेकर बैठे हुए हैं जबकि बिहार में सत्ताधारी जनता दल युनाइटेड का अपने बलबूते कोई सांसद नहीं है क्योंकि उसके सभी सांसद राजग के बैनर तले चुनाव जीते थे। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल का एक भी सांसद नहीं है लेकिन मीडिया इस दल को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा है। बिहार में जो महागठबंधन बना था उसकी सफलता देश में या किसी और राज्य में नहीं दोहराई जा सकती। जहां तक मुंबई में चल रही इंडिया गठबंधन की बैठक से जुड़ी खबरों की बात है तो आपको बता दें कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी भी इस बैठक में शामिल होंगी। सोनिया गांधी बेंगलुरु की बैठक में भी शामिल हुई थीं। हालांकि वह गठबंधन की पहली बैठक जोकि पटना में हुई थी, वहां नहीं गयी थीं। बताया जा रहा है कि मुंबई में होने वाली बैठक में भाजपा चले जाओ का नारा दिया जाएगा। इस बैठक में विपक्ष के गठबंधन ‘इंडियाÓ का ‘लोगोÓ भी जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इंडिया गठबंधन का संयोजक चुना जायेगा। भाजपा विरोधी गठबंधन के प्रमुख नेता 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई के उपनगर में एक आलीशान होटल में जुटेंगे। ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंसÓ (इंडिया) में 26 दल शामिल हैं। पटना में जून में पहली बार एक साझा मंच पर एकत्र होने के बाद से विपक्षी दलों की यह तीसरी बैठक होगी। मुंबई में आयोजित होने वाली बैठक में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और आधा दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री समेत अन्य लोग शामिल होंगे। बैठक के दौरान गठबंधन का आधिकारिक ‘लोगोÓ जारी किया जाएगा और विपक्षी दलों के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने एजेंडा पर भी चर्चा करेंगे। बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उस आशंका पर भी चर्चा होगी जिसके तहत उन्होंने देश में समय से पूर्व लोकसभा चुनाव कराये जाने की बात कही है। ममता बनर्जी ने कहा है कि भाजपा इस साल दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव करा सकती है।

]]>
धरमलाल कौशिक के बयान पर सीएम भूपेश का तंज https://samacharpacheesa.com/?p=7742 Tue, 08 Aug 2023 12:50:31 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7742 दुर्ग/भिलाई। सीएम भूपेश बघेल ने धरमलाल कौशिक और तत्कालीन रमन सरकार पर 15 साल तक धोखा देने का आरोप लगाया है। सीएम ने बिजली की दर बढऩे को लेकर केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। साथ ही केंद्र सरकार पर बिजली बनाने के लिए उपयोग होने वाला कोयला महंगा करने का आरोप भी लगाया।मुख्यमंत्री भूपेश ने धरमलाल पर कसा तंज: सीएम भूपेश ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में धोखे के अलावा कुछ नहीं किया। 15 साल तक भाजपा ने हर वर्ग को, आदिवासियों को, महिलाओं को छला। अब जब यहां की जनता सुखी है तो बयानबाजी कर रही है। छत्तीसगढ़ की सरकार भरोसे का सम्मेलन करवा रही है, क्योंकि लोगों को सरकार पर भरोसा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा धोखा देने वाले तो धोखे की बात ही ना करें। किसानों को उन्होंने कहा था कि 2100 रुपये समर्थन मूल्य देंगे। 15 साल उनको मौका मिला, कभी 2100 रुपये दिये? 300 रुपये बोनस हर साल उन्होंने देने की बात कही थी। मिला क्या ? उनके कार्यकाल में युवाओं को कभी बेरोजगारी भत्ता मिला? मिला भी तो थोड़ा बहुत।
पिछले दिनों छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भूपेश सरकार के भरोसे के सम्मेलन को लेकर हमला बोला था। उन्होंने कांग्रेस सरकार के इस सम्मेलन को धोखे का सम्मेलन बताया था। कौशिक ने भूपेश सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया था।
छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल भरोसे का सम्मेलन कर अपने सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचा रहे हैं। इसकी शुरुआत 13 अप्रैल 2023 से हुई थी। जिसमें शामिल होने प्रियंकगा गांधी बस्तर आई थी। बस्तर संभाग के जगदलपुर में सीएम भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी ने विशाल जनसभा का आयोजन किया था। जिसके बाद से ही सीएम भूपेश बघेल प्रदेश के कई जगहों में भरोसे का सम्मेलन आयोजित कर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं।

]]>
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी संग रघुराम राजन के शामिल होने पर भाजपा का तंज https://samacharpacheesa.com/?p=5223 Wed, 14 Dec 2022 08:42:56 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5223 नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की भागीदारी पर भाजपा ने तंज कसा। राजन बुधवार सुबह राजस्थान में गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शामिल हुए। पदयात्रा में भाग लेने के लिए आरबीआई के पूर्व गवर्नर पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि राजन खुद को अगला मनमोहन सिंह मानते हैं।
उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था पर अपनी टिप्पणियों को अवसरवादी भी कहा। मालवीय ने ट्वीट कर लिखा, रघुराम राजन, पूर्व आरबीआई गवर्नर, कांग्रेस द्वारा नियुक्त, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। वह खुद को अगला मनमोहन सिंह मानते हैं। बस इतना कि भारत की अर्थव्यवस्था पर उनकी टिप्पणी को तिरस्कार के साथ खारिज कर दिया जाना चाहिए। यह रंगीन और अवसरवादी है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में रघुराम राजन और राहुल गांधी को मार्च करते हुए चर्चा करते देखा गया। कांग्रेस ने दोनों की एक तस्वीर साझा की और हिंदी में ट्वीट किया, भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ कदम मिलाते आरबीआई के पूर्व गवर्नर श्री रघुराम राजन।।।नफरत के खिलाफ देश जोडऩे के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि- हम होंगे कामयाब।

]]>