तस्वीर और तकदीर – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Fri, 03 Feb 2023 08:57:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 डबल इंजन सरकार ने बदली त्रिपुरा की तस्वीर और तकदीर : जेपी नड्डा https://samacharpacheesa.com/?p=6064 Fri, 03 Feb 2023 08:57:23 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6064 अगरतला। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है। जीत के लिए भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत आज से हो गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी. नड्डा ने अगरतला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा की तकदीर और तस्वीर को बदल दिया है। इस रैली में भारी संख्या में आपका जुटना ये संदेश दे रहा है कि त्रिपुरा विकास के पथ पर आगे बढ़ चुका है और अब ये नहीं रुकेगा। 9 साल पहले भारत कैसा था? घुटने टेकने वाला भारत था, फैसला नहीं लेने वाला भारत था, भ्रष्टाचारी देशों में शामिल था, आए दिन भ्रष्टाचार हुआ करते थे लेकिन पिछले 9 साल में ये आकांक्षाओं का भारत बन गया है। भारत अब दुनिया में खुद को स्थापित करते हुए मज़बूत राष्ट्र दिखता है।
जेपी नड्डा ने कहा कि यह अब पुराना त्रिपुरा नहीं रहा, आकांक्षाओं और उपलब्धियों से भरा ‘नया त्रिपुरा’ है। डबल इंजन की सरकार ने वाकई राज्य की तस्वीर बदल दी है। नरेंद्र मोदी जी नॉर्थ-ईस्ट के संरक्षक रहे हैं और वे हमेशा इस क्षेत्र के विकास के लिए चिंतित रहे हैं। भाजपा के राज में त्रिपुरा समृद्ध हुआ है; यात्रा जारी रहेगी और राज्य अब अधिक से अधिक समृद्धि को गले लगाएगा। केंद्रीय बजट 2023-24, भारत के विकास का खाका है ‘अमृत काल’ का पहला बजट; यह देश की अर्थव्यवस्था को वास्तव में समावेशी और सशक्त बनाने की आकांक्षाओं और ढांचे से भरा है। यह बजट महिला सशक्तिकरण के लिए, युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए, समाज के कमजोर वर्गों को मजबूत करने के लिए एक आधार प्रदान करता है; यह लोगों की जरूरतों का ख्याल रखने वाला बजट है, जिसमें ‘किसी को पीछे न छूटने’ की दिशा में आगे बढ़ाया गया है।

]]>