दावा – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 21 Feb 2023 12:02:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 मेघालय में सचिन पायलट ने सरकार बनाने का किया दावा https://samacharpacheesa.com/?p=6380 Tue, 21 Feb 2023 12:02:15 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6380 शिलांग। मेघालय में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार राजनीतिक दलों के बीच वार-पलटवार का दौर चल रहा है। मेघालय में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल वहां प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच कांग्रेस मेघालय में दम दिखाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के लिए सचिन पायलट आज मेघालय में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा और कहा कि वे आज यहां वादे कर रहे हैं, लेकिन पिछले 8 सालों से केंद्र में और यहां 5 सालों से सत्ता में थे, तो क्या किया है? इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि भले ही भाजपा से संसाधनों में मुकाबला नहीं कर सकते हैं। लेकिन मतदाताओं और समर्थकों का हमारे साथ हमेशा से आशीर्वाद रहा है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि हमारे पास भाजपा की बराबरी करने के लिए संसाधन नहीं हो सकते हैं, लेकिन हमारे पास लोगों की इच्छा, समर्थन और मतदाताओं का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छा करेंगे और अगली सरकार जो बनेगी वह कांग्रेस की होगी। मेघालय के शिलांग में सचिन पायलट ने रहा कि भविष्य के लिए खाली वादों के अलावा वे (भाजपा) क्या पेशकश कर रहे हैं? जब वे दिल्ली में 8 साल और यहां 5 साल सत्ता में थे तो उन्होंने क्या किया? इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि आपके सहयोगियों को क्या हो गया है कि आप 5 साल से सत्ता साझा कर रहे थे और अचानक एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं?
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने आरोप लगाया कि मेघालय में लंबे समय तक शासन करने वाले दो परिवारों ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया और गरीबों पर खर्च की जाने वाली राशि से अपनी तिजोरियां भर ली। शाह ने वेस्ट गारो हिल्स के दालु प्रखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि समय आ गया है कि मेघालय को इन दो परिवारों से मुक्त किया जाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाया जाए। उन्होंने कहा, वर्षों से, दो परिवारों ने मेघालय में राज किया है।

]]>
मैं लिखित में दे सकता हूं, मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस सूपड़ा साफ करेगी, बीजेपी कहीं नजर नहीं आएगी : राहुल गांधी https://samacharpacheesa.com/?p=5573 Sat, 31 Dec 2022 10:17:18 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5573 नई दिल्ली। आगामी मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। शनिवार को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस पार्टी सूपड़ा साफ कर देगी। राहुल गांधी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, मैं आपको लिखित में दे सकता हूं कि मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस सूपड़ा साफ करेगी, बीजेपी वहां कहीं नजर नहीं आएगी। मैं आपको इसकी गारंटी देता हूं। मध्य प्रदेश का अनुभव बताते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, मध्य प्रदेश में तूफान आया हुआ है। वहां हर व्यक्ति यह जानता है कि भाजपा ने पैसे देकर अपनी सरकार बनाई है।
आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण दिल्ली में समाप्त हो चुका है। इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि उनकी ‘भारत जोड़ो यात्राÓ सफल रही है और उनका लक्ष्य देश को एक नया दृष्टिकोण देने का है। राहुल ने यह भी दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए जीत बहुत मुश्किल होगी और जमीन पर भाजपा के खिलाफ बड़े पैमाने पर ‘सत्ता विरोधी माहौल है।
दिल्ली में संवाददाताओं से मुखातिब राहुल ने कहा, मुझे जमीन से जो जानकारी मिल रही है, उससे पता चलता है भाजपा के लिए अगले चुनाव में जीतना मुश्किल होगा… बड़े पैमाने पर सत्ता विरोधी माहौल है। यात्रा की सुरक्षा में चूक से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और उनकी (राहुल की) सुरक्षा से जुड़े विषय पर सरकार का अलग-अलग मापदंड हैं। राहुल ने कहा, मेरा लक्ष्य देश को वैकल्पिक दृष्टिकोण देने का है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार की भ्रम वाली विदेश नीति है।

]]>