दूसरे चरण – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 18 Jan 2023 11:26:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 उत्तरप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की खेल महाकुंभ के दूसरे चरण की शुरुआत https://samacharpacheesa.com/?p=5792 Wed, 18 Jan 2023 11:26:44 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5792 नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ 2022-2023 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बस्ती महर्षि वशिष्ठ की पावन धरती है। श्रम और साधना, तप और त्याग की धरती है। एक खिलाड़ी के लिए उसका खेल भी एक साधना और तपस्या है जिसमें वो अपने आप को तपाता है। सफल खिलाडी का फोकस भी सटीक होता है। तब जाकर वह एक के बाद एक नए पड़ाव पर विजय और सिद्धि हासिल करता है। मुझे बताया गया है कि भारत के करीब-करीब 200 सांसदों ने अपने यहां इसी तरह एमपी खेल स्पर्धा आयोजित की है जिसमें हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया है। सांसद खेल महाकुंभ में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण सेंटर पर आगे के प्रशिक्षण के लिए चुना जा रहा है।
इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 8 वर्षों में पूरे देश और पूरी दुनिया ने एक नए भारत को दर्शन किया है। दुनिया के सामने हर एक क्षेत्र में भारत ने अपनी ताकत का अहसास कराया है। आज दुनिया भी मानती है इस नए प्रक्षेप में भारत अब दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता अर्जित कर चुका है। सांसद खेल कूद महाकुंभ के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं का आगे बढ़ने का अवसर मिला और उन्हें एक मंच मिला। राज्य के 58,000 ग्राम पचांयतों में खेल के मैदान बनाने की कार्रवाई चल रही है जिनमें 34,000 ग्राम पंचायतों में अब तक खेल मैदान के लिए भूमि आरक्षित की गई है। कोई भी ख़िलाड़ी ओलंपिक, एशियाई, कॉमनवेल्थ या विश्व चैंपियनशिप में मेडल लाता है तो उन्हें प्रदेश सरकार प्रोत्साहित करती है। ओलंपिक में गोल्ड पदक पर 6, रजत पदक पर 3, और कांस्य पदक जितने पर 1 करोड़ रुपए की साहयता राशि देती है और प्रतिभाग करने वालों को 10 लाख रुपए।

]]>
‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा में दूसरे चरण के तहत सनोली-पानीपत से फिर शुरू https://samacharpacheesa.com/?p=5646 Fri, 06 Jan 2023 06:24:45 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5646 पानीपत। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा में अपने दूसरे चरण के पहले दिन शुक्रवार सुबह यहां सनोली-पानीपत रोड से फिर से शुरू हुई। राहुल गांधी की अगुवाई वाली इस यात्रा ने उत्तर प्रदेश से बृहस्पतिवार शाम को हरियाणा में फिर से प्रवेश किया। रात्रि विश्राम के बाद यात्रा पानीपत में सनोली सीमा से फिर से शुरू हुई। हरियाणा के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया था कि राहुल अपनी बीमार मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए बृहस्पतिवार रात को दिल्ली रवाना हुए थे। वह यात्रा में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार सुबह लौटे।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए बुधवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हरियाणा में बृहस्पतिवार शाम को यात्रा के फिर से प्रवेश करने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेता दोपहर को पानीपत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अगले कुछ दिन में यह पदयात्रा पंजाब में प्रवेश करने से पहले करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिलों से होकर गुजरेगी।
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने हाल ही में कहा था कि राज्य में यात्रा के लिए सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। यात्रा ने हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक पहले चरण के तहत 130 किलोमीटर की दूरी तय की थी और यह नूहं, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद जिलों से गुजरी थी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ संपन्न होगी।

]]>