धर्मेंद्र प्रधान – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Sat, 04 Feb 2023 07:08:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 कर्नाटक में चुनाव के लिए धर्मेद्र प्रधान बनाए गए राज्य प्रभारी, अन्नामलाई को भी अहम जिम्मेदारी https://samacharpacheesa.com/?p=6077 Sat, 04 Feb 2023 07:08:08 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6077 नई दिल्ली। कर्नाटक में इस साल के मध्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने शनिवार को कर्नाटक में चुनाव प्रभारी के तौर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नियुक्त कर दिया। उनके साथ तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई को राज्य में सह-प्रभारी बनाया गया है।
गौरतलब है कि कर्नाटक में सत्तासीन भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले इन चुनावों के लिए लोगों तक पहुंच बनाने की अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है। प्रधान को पहले भी कई राज्यों में चुनावों का जिम्मा सौंपा जा चुका है। पार्टी की उम्मीद रहेगी कि वह एक कुशल नेता के रूप में राज्य में संगठन को संगठित करें और स्थानीय इकाई में आंतरिक समस्याओं को दूर करें, ताकि इस महत्वपूर्ण दक्षिणी राज्य में पार्टी सत्ता बरकरार रखने के अधिकतम प्रयास कर सके।
भाजपा ने सिक्किम में संगठन में किया बदलाव
इसके अलावा भाजपा ने सिक्किम में पार्टी संगठन में भी फेरबदल किए हैं। सिक्किम में पार्टी ने डीआर थापा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पार्टी के विधायक एनके सुब्बा को विधायी पार्टी लीडर बनाया गया है। विधायक डीटी लेपचा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

]]>
हमारी सरकार नारेबाजी में नहीं, काम में विश्वास रखती है : धर्मेंद्र प्रधान https://samacharpacheesa.com/?p=5765 Tue, 17 Jan 2023 10:15:21 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5765 नईदिल्ली। दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। इस बैठक में लगातार भाजपा आगामी दिनों की रणनीति पर चर्चा कर रही है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी देते हुए कहा कि आज पहले सत्र में सामाजिक और आर्थिक संकल्प पत्र पारित हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि 2014 में ही पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार ‘सबका साथ, सबका प्रयास’ की भावना से काम करेगी और यह बात बहुत ही शानदार तरीके से साबित भी हो गई है। अपने बयान में प्रधान ने कहा कि आज कार्यकारिणी बैठक का दूसरा दिन है। कल उद्घाटन के उपरांत राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुआ था, आज पहले सत्र में सामाजिक और आर्थिक संकल्प पत्र पारित हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार केवल नारेबाजी करने में नहीं बल्कि कार्रवाई करने और परिणाम लाने में विश्वास रखती है! उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम जोश के साथ काम करते हैं; सभी के कल्याण के लिए सामूहिक कार्य हमारा लक्ष्य और अंतर्निहित दर्शन है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमने विदेशों में कोविड के टीके भेजे। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी, अब यह 5वें स्थान पर आ गई है। कोविड महामारी के दौरान हमने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी भूखा न रहे और अनाज वितरित किया। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक समावेशी सर्वस्पर्शी समाज बनाने हेतु काम हो रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि विश्व की कठिन परिस्थितियों में भी मोदी जी की विचार स्पष्टता और कुशल नीतियों के सफल क्रियान्वयन के कारण समाज का सशक्तिकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के लिए बहुत चिंतित रही है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, और उनका कल्याण हो, विभिन्न नीतियों और सुधारों को सामने लाया गया है। उन्होंने कहा कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ अब सरकार के मूल सिद्धांत और नीतियां बन गए हैं। भारत माला, सागर माला, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, उड़ान योजना, भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क, इन सभी ने 21वीं सदी के भारत की आधारभूत संरचना क्षमताओं में विकास और वृद्धि को आगे बढ़ाया है।नए भारत में हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में भी बैठ सकता है। अंतर्देशीय जलमार्गों का विकास तेजी से किया जा रहा है। भारत में क्रूज पर्यटन अब केवल किताबों में नहीं है! यह अब एक सरासर हकीकत बन गया है!

]]>