ध्वजारोहण – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 14 Aug 2023 11:40:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 उपमुख्यमंत्री सिंहदेव सरगुजा और विस अध्यक्ष डॉ. महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में करेंगेे ध्वजारोहण https://samacharpacheesa.com/?p=7816 Mon, 14 Aug 2023 11:40:37 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7816 रायपुर। प्रदेश में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, संसदीय सचिव और विधायक राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
इसी तरह पंचायत, ग्रामीण विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल रायगढ़, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम कोण्डागांव, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा और सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा कोरबा में ध्वजारोहण किया जाएगा।
इसी तरह संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन दंतेवाड़ा, संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद, संसदीय सचिव डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव श्री यू.डी.मिंज जशपुर, संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार-भाटापारा, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय गरियाबंद, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े कोरिया, संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मण्डावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव बस्तर, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, विधायक श्री बृहस्पत सिंह बलरामपुर, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव धमतरी, विधायक श्री चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, विधायक श्री रामकुमार यादव सक्ती, विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विधायक श्री विक्रम मंडावी बीजापुर में ध्वजारोहण करेंगे।

]]>
मुख्यमंत्री पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे करेंगे ध्वजारोहण https://samacharpacheesa.com/?p=7807 Mon, 14 Aug 2023 11:10:32 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7807 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा 09.02 बजे से 9.25 तक परेड का निरीक्षण और मार्चपास्ट के पश्चात 9.25 बजे से राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल समारोह में 9.50 बजे से 10.15 बजे तक पदक अलंकरण और पुरस्कार वितरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल 10.15 बजे से 10.25 बजे तक परेड का प्रस्थान और परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में 10.29 बजे से 10.39 बजे तक पुलिस महिला बैण्ड द्वारा प्रदर्शन, 10.39 बजे से 10.49 बजे तक पीटीआई ड्रिल शो और 10.49 बजे से 11.09 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी होगी। मुख्यमंत्री समारोह के पश्चात पुलिस परेड ग्राउण्ड से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

]]>
भारत की मूल भावना पर प्रहार हो रहा है : मल्लिकार्जुन खरगे https://samacharpacheesa.com/?p=5487 Wed, 28 Dec 2022 08:34:23 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5487 नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में भारत की मूल भावना पर लगातार प्रहार हो रहा है और नफरत की खाई खोदी जा रही है। उन्होंने पार्टी के 138वें स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण के बाद यह भी कहा कि महँगाई, बेरोज़गारी और नफ़रत के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए सबको साथ लेकर चलना होगा। खरगे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। खरगे ने कहा, भारत की आज़ादी के आसपास कई दूसरे देश भी आज़ाद हुए थे। लेकिन बहुत से देशों में सत्ता की बागडोर तानाशाही ने ले ली।
भारत न सिर्फ़ सफल और मज़बूत लोकतंत्र बना, बल्कि कुछ ही दशकों में हम आर्थिक, परमाणु, मिसाइल, सामरिक क्षेत्र में महाशक्ति बन गये। कृषि, शिक्षा, मेडिकल, सूचना प्रौद्योगिकी और सेवा क्षेत्र में भारत, दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल हो गया। उनका कहना था, यह सब अपने आप नहीं हुआ। यह कांग्रेस की लोकतंत्र में आस्था के कारण हुआ, सभी को साथ ले कर चलने की हमारी विचारधारा के कारण यह सब कुछ हुआ, यह ज्ञान-विज्ञान में हमारे विश्वास के चलते हुआ। उन्होंने कहा, उस संविधान में पूरी आस्था की वजह से यह हुआ, जो सबको बराबरी के अधिकार और बराबरी के मौक़े देने की गारंटी देता है।
खरगे ने कहा, सोनिया गांधी के पार्टी अध्यक्ष काल में, जब संप्रग की सरकार बनी थी, तब सूचना का अधिकार कानून, शिक्षा का अधिकार कानून, खाद्य सुरक्षा कानून, मनरेगा, वन अधिकार या भूमि अधिग्रहण क़ानून हो, अस्तित्व में आए। यह कांग्रेस की विचारधारा की छाप है जो उसने जनता और देश पर छोड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया, भारत की मूल भावना पर लगातार प्रहार हो रहा है। नफ़रत की खाई देश भर में खोदी जा रही है। लोग महंगाई, बेरोज़गारी से त्रस्त हैं, लेकिन सरकार को इसके बारे में कोई चिंता नहीं है। खरगे ने कहा, हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं और महिलाओं को, वंचित तबकों को, बुद्धिजीवियों को जोड़ना होगा एवं महंगाई, बेरोज़गारी और नफ़रत के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए सबको अपने साथ लेकर चलना होगा।
उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में इसकी शुरुआत हो चुकी है। देश भर में फैले हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से संजीवनी मिली है। यात्रा ने दिखा दिया है कि कांग्रेस की विचारधारा को देश में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और इससे आज हमारे विरोधियों में घबराहट है। उन्होंने कहा, हम भारत के बेहतर भविष्य के लिये देशवासियों से इस संघर्ष में शामिल होने की विनती करते हैं, हम अपील करते हैं कि वह सब इस यात्रा में जुड़ें। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिये हम तैयार हैं, यह भरोसा हम देश को देना चाहते हैं।

]]>