नागालैंड – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 21 Feb 2023 11:58:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 मोदी के नेतृत्व में शांति के साथ विकास के रास्ते पर बढ़ रहा : अमित शाह https://samacharpacheesa.com/?p=6377 Tue, 21 Feb 2023 11:58:41 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6377 कोहिमा।  नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तैयारी में जुटी हुई है। नागालैंड में भाजपा अपना दमखम लगा रही है। इन सब के बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज नागालैंड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नागालैंड शांति के साथ विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है। अपने संबोधन में शाह ने कहा कि मैं आज यहां पर 2014 के पहले के नागालैंड की याद दिलाना चाहता हूं, गोलीबारी, बम धमाको से नागालैंड त्रस्त था। मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद शांति समझौता साइन करके नागा शांति वार्ता को आगे बढ़ाया। आज नागालैंड विकास की दिशा में आगे बढ़ा है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले ईएनपीओ ने पूर्वी नगालैंड के लोगों की समस्याओं को उठाते हुए चुनावों के बहिष्कार का आह्वान किया था। हमने ईएनपीओ के साथ चर्चा की है और समझौता अपने अंतिम चरण में है। मैं वादा करता हूं कि चुनाव के बाद पूर्वी नगालैंड के सभी मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नागालैंड की इस धरती पर आप सभी ने मेरा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया, इसके लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मैं आज नागालैंड के सभी लोगों से अपील करना चाहता हूं कि अपनी भाषा को महत्व दीजिए और बच्चों को अच्छे तरीके से सिखाइए। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी ने पिछले 9 साल में क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए कई फैसले लिए हैं।
शाह ने कहा कि मोदी के फैसलों की वजह से हिंसक घटनाओं में 70% की कमी आई है, सुरक्षा कर्मियों के हताहत होने में 60% की कमी आई है, और क्षेत्र को सुरक्षित बनाने वाले नागरिक मौतों में 83% की कमी आई है। उन्होंने कहा कि हमने जनजातियों के लिए बजटीय आवंटन 2014 में 21,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2023 में 86,000 करोड़ रुपये कर दिया है। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करके हमने नागालैंड सहित 13 क्षेत्रों में फैली 100 से अधिक विकासात्मक परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया है।

]]>
20 वर्षों से एनडीपीपी, एनपीएफ और बीजेपी ने राज्य को लूटा है : मल्लिकार्जुन खड़गे https://samacharpacheesa.com/?p=6374 Tue, 21 Feb 2023 11:54:31 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6374 कोहिमा। नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक पारा जबरदस्त तरीके से चढ़ा हुआ है। आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नागालैंड में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नागालैंड में कई बड़े वादे किए और भाजपा तथा उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा। अपने संबोधन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से एनडीपीपी, एनपीएफ और बीजेपी ने नागालैंड को लूटा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि लोगों को न्याय मिले और ऐसी सरकार हो जो लोगों के लिए काम करे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्वी नागालैंड क्षेत्र के लिए कई उपायों का वादा किया है।
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद 3000 रुपये प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन, शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देगी। साथ ही साथ जॉब कार्ड धारकों को मनरेगा के तहत 100% मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। खड़गे ने आके बताया कि 0% ब्याज पर उच्च शिक्षा के लिए ऋण मिलेगा और स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता का इंतजाम करेंगे। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी जानते हैं कि सत्ता में बैठे लोगों द्वारा एक बड़ा घोटाला किया गया था, BJP ने स्थिति का लाभ उठाया और सरकार को रातों-रात पलट दिया। उन्होंने कहा कि नागालैंड के लोगों को ठगा महसूस हुआ और CM को ब्लैकमेल कर भाजपा ने सरकार बनाई।
2024 में दुरबीन से भी ढूंढने पर नहीं मिलेगी कांग्रेस
गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि भाजपा-एनडीपीपी सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नॉर्थ ईस्ट के साथ-साथ देश में भी हाशिये पर चली गई है। यह सब राहुल गांधी के नेतृत्व में हुआ है। राहुल गांधी के कांग्रेस की कमान संभालने के बाद से ही पार्टी के नेताओं के व्यवहार में तल्खी आने लगी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिस प्रकार की भाषा प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए इस्तेमाल की गई है, जनता इसे देख चुकी है। 2024 में कांग्रेस पार्टी दुरबीन से भी ढूंढने पर नहीं मिलेगी। देश की जनता इसका हिसाब बैलेट बॉक्स के माध्यम से करेगी।

]]>
नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में चुनावी तारीखों का ऐलान, 2 मार्च को आएंगे नतीजे https://samacharpacheesa.com/?p=5777 Wed, 18 Jan 2023 10:59:40 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5777 नईदिल्ली। पूर्वोत्तर के 3 राज्य मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। तीनों ही राज्यों में 60-60 सीटें हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावी तारीखों का ऐलान किया है। गौरतलब है कि तीनों राज्यों में कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है। तीनों ही राज्यों में आचार संहिता लागू हो गया। नागालैंड और मेघालय में एक चरण में चुनाव होंगे। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होंगे। वहीं, त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे।
कुमार ने बताया कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 21 जनवरी को जारी होगी और नामांकन की आखिरी तारीख 30 जनवरी होगी। उन्होंने कहा कि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख दो फरवरी होगी और मतदान 16 फरवरी को होगा। नागालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 31 जनवरी को जारी होगी और नामांकन की आखिरी तारीख 7 फरवरी होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 10 फरवरी होगी और मतदान 27 फरवरी को होगा।
राजीव कुमार ने बताया कि तीनों ही राज्यों में महिला वोटर की भागीदारी ज्यादा है। तीनों राज्यों में चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 31.47 लाख और विकलांग मतदाताओं की संख्या 31,700 शामिल हैं। पहली बार 3 राज्यों में चुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाता होंगे। त्रिपुरा में जहां भाजपा की सरकार है, वहीं नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी सत्ता में है। मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सरकार है। एनपीपी पूर्वोत्तर की एकमात्र पार्टी है जिसे राष्ट्रीय दल के तौर पर मान्यता हासिल है।

]]>