नितिन गडकरी – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Thu, 13 Jul 2023 08:36:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 अंडर ब्रिज की मांग को लेकर नितिन गडकरी को लिखा पत्र, जवाब नहीं मिलने पर नाराज, किया चक्का जाम https://samacharpacheesa.com/?p=7302 Thu, 13 Jul 2023 08:36:23 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7302 कोरबा। कोरबा-चांपा हाईवे के बीच अंडर ब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीण नाराज हो गए हैं। अपनी आवाज बुलंद करने के लिए ग्राम पताड़ी के ग्रामीणों ने कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया है, जिसकी वजह से कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग में आवाजाही बंद हो गई है। चक्काजाम की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
नितिन गडकरी को ग्रामीणों ने लिखी चि_ी
बताया जाता है कि ग्रामीण अंडर ब्रिज की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। लेकिन अब तक पत्र का जवाब नहीं आया है। ग्रामीणों की मांग है कि उनके बच्चों के जाने आने के लिए बीच रास्ते में एक अंडर ब्रिज दिया जाए। ताकि बच्चों को घूमकर स्कूल न जाना पड़े। वहीं ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया है।
आधे घंटे रहा चक्का जाम
उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि ग्रामीण अंडर ब्रिज की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया था। जहां घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त किया गया। लगभग आधा घंटे तक चक्का जाम की स्थिति निर्मित रही। जिससे बहाल कर लिया गया है।

]]>
नक्सल इलाकों में प्री कास्ट तकनीक से होगा सड़कों और पुलों का निर्माण-गडकरी https://samacharpacheesa.com/?p=7218 Sat, 08 Jul 2023 08:16:31 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7218 रायपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लागत पर नियंत्रण और कानून एवं व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्री कास्ट तकनीक के इस्तेमाल से सड़कों और पुलों के निर्माण की जरूरत पर जोर दिया है। इंडियन रोड कांग्रेस की बैठक में उन्होंने कहा कि पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र की पूरी रक्षा करते हुए निर्माण के नए तौर-तरीकों को अपनाने की जरूरत है। गुणवत्ता में कोई कमी लाए बिना आधुनिक तकनीक और नई पहल के साथ लागत घटाई जा सकती है।गडकरी ने कहा कि बांस के क्रैश बैरियर का प्रयोग ऐसी ही एक पहल है, जो सुरक्षा के हर मानक पर खरी उतरी है। इसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे समेत कई राजमार्गों और एक्सप्रेस वे में अमल में लाया जा रहा है। गडकरी ने सड़क निर्माण में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्लास्टिक तथा स्टील स्लैग जैसी सामग्री का इस्तेमाल बढ़ाए जाने की जरूरत पर जोर दिया।ऐसी तकनीक और सामग्री का उपयोग करना चाहिए जिससे सड़कों का 20-25 साल तक रखरखाव करने की जरूरत ही न पड़े। इसके लिए तारकोल से बनने वाली सड़कों पर एक निश्चित मोटाई की ह्वाइट टापिंग के इस्तेमाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रयोग कई जगह सफल रहा है। इसने सड़कों को 25 साल तक रखरखाव की सुविधा दी है।गडकरी ने बैठक में यह सुझाव दिया कि अगर किसी स्ट्रक्चर या सड़क के साथ दुर्घटना होती है तो जांच समिति और आयोग की रिपोर्ट के साथ ही वहां हुई गलती के वास्तविक कारणों और उसे रोकने के उपायों को अलग से प्रकाशित किया जाना चाहिए। इसे सभी राज्यों के साथ साझा किया जाना चाहिए।इसके लिए जरूरी नहीं है कि किसी अफसर का नाम लिया जाए, लेकिन यह सभी को जानना जरूरी है कि गलती क्यों हुई और कमी क्या रह गई। महाराष्ट्र में अगर कोई गलती होती है तो उसे छत्तीसगढ़ में क्यों दोहराया जाए? गडकरी का यह सुझाव हाल में कई पुलों के साथ हुए हादसों के संदर्भ में अहम है।

]]>
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा में जुआरी नदी पर बने पुल का उद्घाटन करेंगे https://samacharpacheesa.com/?p=5524 Thu, 29 Dec 2022 07:56:35 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5524 पणजी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार की शाम को गोवा में जुआरी नदी पर बने नए पुल के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यह जानकारी दी। केबल आधारित यह पुल गोवा की राजधानी से लगभग 15 किलोमीटर दूर मडगांव-पणजी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोरटालिम गांव में जुआरी नदी पर स्थित है। सरकार का दावा है कि पूरी तरह से बनकर तैयार होने के बाद यह पुल देश का सबसे चौड़ा पुल होगा।
इसे उत्तर और दक्षिण गोवा के बीच अहम संपर्क मार्ग बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री सावंत ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय मंत्री गडकरी बृहस्पतिवार शाम को स्थल पर निर्धारित एक समारोह के दौरान पुल के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि पुल को बृहस्पतिवार आधी रात से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। सावंत ने बताया कि यह पुल उत्तर और दक्षिण गोवा के जिलों के बीच यात्रा के समय में कमी लाएगा।
उन्होंने कहा कि जुआरी नदी पर स्थित पुराना पुल, जिसका निर्माण 1980 के दशक में किया गया था, राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते यातायात का बोझ ढोने में नाकाम साबित हो रहा है। नया पुल बम्बोलिम (उत्तर गोवा) और वेरना (दक्षिण गोवा) के बीच 13.2 किलोमीटर की दूरी को कवर करने वाली 2,530 करोड़ रुपये की परियोजना का हिस्सा है। नए जुआरी पुल का निर्माण कर रही कंपनी दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड ने कहा है कि आठ लेन की इस परियोजना का काम अप्रैल 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।

]]>