नियुक्त – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 01 Aug 2023 10:14:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लोकसभावार ऑब्जर्वर किया नियुक्त https://samacharpacheesa.com/?p=7643 Tue, 01 Aug 2023 10:14:45 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7643 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस ऑब्जर्वर की नियुक्ति के बाद राज्य के सभी 11 लोकसभा सीटों में भी ऑब्जर्वर नियुक्त किये गए हैं। ये सभी ऑब्जर्वर अपने अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा सीटों में चुनाव की तैयारियों, चुनाव प्रचार, विस सीट पर पार्टी की स्थिति पर नजर रखेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल द्वारा इसके आदेश जारी किये गये हैं।
प्रदेश में लोकसभावार ऑब्जर्वर की सूची-
पेंटारामा तलांडी- बस्तर। डॉ. अजय उपाध्याय- बिलासपुर। इन्द्रदत्त लखनपाल- विधायक दुर्ग। सुरेश कुमार- विधायक जांजगीर-चांपा। डॉ. नामदेव उसेंडी- कांकेरद्ध। जयशंकर पाठक- कोरबा। मनमोहन कटोच- महासमुंद। जयवीर वाल्मिकी- विधायक रायगढ़। बाबा सिद्दीकी- रायपुर। चन्द्र शेखर-विधायक राजनंदगांव। अमित कुमार टुन्ना- सरगुजा।
सीनियर ऑब्जर्वर और ऑब्जर्वर की नियुक्ति- 11 लोकसभा सीटों में ऑब्जर्वर की नियुक्ति से एक दिन पहले ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर और ऑब्जर्वर की नियुक्ति की थी। इसमें छत्तीसगढ़ के लिए प्रीतम सिंह सीनियर ऑब्जर्वर और मीनाक्षी नटराजन को ऑब्जर्वर बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस में बदलाव का दौरा जारी- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े स्तर पर बदलाव की प्रकिया जारी है। सबसे पहले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। जिसके बाद बस्तर सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी सौपी गई। वहीं पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को भूपेश सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल किया गया। कुछ दिनों पहले ही केसी वेणुगोपाल ने 22 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा भी की थी। जिसमें पीसीसी चीफ दीपक बैज को चुनाव समिति का चेयरमैन बनाया गया है। दीपक बैज पूरे चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे। चुनाव समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित आठ मंत्रियों को शामिल किया गया है।

]]>
एस अब्दुल नजीर को राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर भिड़े भाजपा और कांग्रेस https://samacharpacheesa.com/?p=6248 Mon, 13 Feb 2023 06:59:37 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6248 नईदिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर को राज्यपाल नियुक्त किये जाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने है। कांग्रेस ने इस तरह की नियुक्तियों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की और इसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता अरूण जेटली की टिप्पणियों का जिक्र किया। साथ ही, इस कदम को न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए एक ”गंभीर खतरा करार दिया। वहीं, भाजपा ने कहा कि इस तरह की नियुक्तियों के उदाहरण अतीत में भी देखने को मिले हैं और संविधान द्वारा इस पर पाबंदी नहीं लगायी है।
आपको बता दें कि सरकार ने रविवार को छह नये चेहरों को राज्यपाल नियुक्त किया, जिनमें नजीर भी शामिल हैं। वह राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में 2019 में ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाली उच्चतम न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की पीठ का हिस्सा रहे थे। नजीर, राजनीतिक रूप से संवेदनशील अयोध्या भूमि विवाद, ‘तीन तलाक और ‘निजता के अधिकार को मूल अधिकार घोषित करने सहित कई महत्वपूर्ण फैसले सुनाने वाली पीठ में शामिल रहे थे। उल्लेखनीय है कि सरकार ने सात राज्यों में राज्यपाल के पदों पर फेरबदल भी किया है।
जयराम रमेश ने ट्विटर पर क्या लिखा
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली का एक वीडियो संलग्न (टैग) किया, जिसमें भाजपा के दिवंगत नेता को 2012 में यह कहते सुना जा सकता है कि ”सेवानिवृत्ति से पूर्व के फैसले सेवानिवृत्ति के बाद पद पाने की आकांक्षा से प्रभावित होते हैं। रमेश ने वीडियो के साथ किये गये ट्वीट में कहा, ”इस बारे में पर्याप्त सबूत पिछले तीन-चार वर्षों में निश्चित रूप से मिला है।
अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या कहा
नजीर की नियुक्ति के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”आपके(भाजपा के) एक कद्दावर (दिवंगत) नेता, अरूण जेटली ने पांच सितंबर 2013 को संसद में और कई बार इसके बाहर भी कहा था कि सेवानिवृत्ति के बाद पद पाने की आकांक्षा सेवानिवृत्ति से पूर्व के फैसलों को प्रभावित करती हैं। यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए खतरा है।
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने क्या कहा
वहीं, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देना कांग्रेस की आदत है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी पार्टी राज्यपालों की नियुक्ति पर भी ऐसा ही कर रही है। उन्होंने कहा, ”पूर्व न्यायाधीशों को अतीत में अनगिनत मौकों पर विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। हमारा संविधान भी कहता है कि न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति बाद नियुक्तियों में कुछ भी गलत नहीं है।ÓÓ

]]>
कर्नाटक में चुनाव के लिए धर्मेद्र प्रधान बनाए गए राज्य प्रभारी, अन्नामलाई को भी अहम जिम्मेदारी https://samacharpacheesa.com/?p=6077 Sat, 04 Feb 2023 07:08:08 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6077 नई दिल्ली। कर्नाटक में इस साल के मध्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने शनिवार को कर्नाटक में चुनाव प्रभारी के तौर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नियुक्त कर दिया। उनके साथ तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई को राज्य में सह-प्रभारी बनाया गया है।
गौरतलब है कि कर्नाटक में सत्तासीन भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले इन चुनावों के लिए लोगों तक पहुंच बनाने की अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है। प्रधान को पहले भी कई राज्यों में चुनावों का जिम्मा सौंपा जा चुका है। पार्टी की उम्मीद रहेगी कि वह एक कुशल नेता के रूप में राज्य में संगठन को संगठित करें और स्थानीय इकाई में आंतरिक समस्याओं को दूर करें, ताकि इस महत्वपूर्ण दक्षिणी राज्य में पार्टी सत्ता बरकरार रखने के अधिकतम प्रयास कर सके।
भाजपा ने सिक्किम में संगठन में किया बदलाव
इसके अलावा भाजपा ने सिक्किम में पार्टी संगठन में भी फेरबदल किए हैं। सिक्किम में पार्टी ने डीआर थापा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पार्टी के विधायक एनके सुब्बा को विधायी पार्टी लीडर बनाया गया है। विधायक डीटी लेपचा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

]]>