पंजाब – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 18 Jan 2023 11:21:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब से गुजरते ही कांग्रेस पार्टी को लगा झटका, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल https://samacharpacheesa.com/?p=5789 Wed, 18 Jan 2023 11:21:19 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5789 चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से एग्जिट कर चुकी है और अभी हिमाचल प्रदेश में है। लेकिन कांग्रेस नेता के प्रदेश से गुजरते ही एक बैड इफेक्ट देखने को मिला है। पंजाब में कांग्रेस को झटका लगा है।  पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने पार्टी छोड़ दी और पार्टी के भीतर गुटबाजी के लिए शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को संबोधित एक पत्र में मनप्रीत बादल ने लिखा है कि दिल्ली में एक मंडली पंजाब में मामलों को चला रही है और इससे केवल गुटबाजी बढ़ी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं।
कांग्रेस के पूर्व नेता ने पत्र में लिखा कि कहने के लिए पर्याप्त है, जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने अपने मामलों का संचालन किया है और निर्णय लिया है, विशेष रूप से पंजाब के संबंध में ये निराशाजनक रहा है। कांग्रेस की पंजाब इकाई की आवाद बहुत दूर है। पहले से ही विभाजित सदन में आंतरिक असहमति को कम करने के प्रयास के बजाय, इन लोगों ने गुटबाजी को और बढ़ाने का काम किया और लगभग नीति के मामले में पार्टी के भीतर सबसे खराब तत्वों को मजबूत किया।
नेता ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि उन्हें पंजाब कांग्रेस में बदनाम किया गया था क्योंकि वह ऐसा प्रदर्शित करने में विफल रहे जिसे केवल राजकोषीय लापरवाही के रूप में वर्णित किया जा सकता है। पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत बादल पांच बार विधायक रहे हैं और दो बार राज्य के वित्त मंत्री भी रहे। पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बादल की लगातार अनुपस्थिति ने पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं को नाराज कर दिया। उनका पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के साथ कुछ मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है।

]]>
विजिलेंस की रडार पर आए पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी https://samacharpacheesa.com/?p=5561 Sat, 31 Dec 2022 10:06:51 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5561 चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी इन दिनों फिर से चर्चा में आ गए है। अब विजिलेंस का शिकंजा उन पर कसने वाला है। विजिलेंस ब्यूरो को चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ एक शिकायत मिली है। इस शिकायत के आधार पर विजिलेंस विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप है कि धोखाधड़ी कर उन्होंने 1.47 करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम दिया है। पंजाब में नवंबर 2021 में दास्तान ए शहादत कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें ये घोटाला किया गया है। जानकारी के मुताबिक 1.47 करोड़ रुपये की ये राशि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने बेटे की शादी में खर्च की है। विजिलेंस विभाग अब इसकी जांच करेगा। बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की शादी 10 अक्टूबर 2021 को हुई थी।
इस मामले की शिकायत राज्य पर्यटन विभाग के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक एस के चड्ढा और कार्यकारी अभियंता प्रेम चंद के खिलाफ की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि शहादत समारोह मे घोटाला किया गया है, जिसके बाद जांच शुरू की गई है। शिकायत के मुताबिक शहादत कार्यक्रम में 12 रुपये में मिलने वाली चाय को 2000 रुपये का खरीदा गया। वहीं ये अतिरिक्त खर्च चन्नी के बेटे की शादी में खर्च किया गया है।
हुई सरकारी धन की लूट
शिकायत के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के बेटे की शादी 10 अक्टूबर 2021 को हुई थी। इस समारोह में हुए अतिरिक्त खर्चे को नवंबर 2021 में आयोजित हुए शहादत कार्यक्रम के खर्चे के तौर पर दिखाया गया है। ये सीधे तौर पर सरकारी धन की लूट को दर्शाता है। बता दें कि इस दौरान पर्यटन विभाग चन्नी के पास था। इस दौरान पर्यटन विभाग ने चन्नी के दिशा निर्देशों पर निविदाएं भी नियमों का उल्लंघन करते हुए जारी की थी, जिसके जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया है।

]]>