पत्र – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Thu, 13 Jul 2023 08:36:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 अंडर ब्रिज की मांग को लेकर नितिन गडकरी को लिखा पत्र, जवाब नहीं मिलने पर नाराज, किया चक्का जाम https://samacharpacheesa.com/?p=7302 Thu, 13 Jul 2023 08:36:23 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7302 कोरबा। कोरबा-चांपा हाईवे के बीच अंडर ब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीण नाराज हो गए हैं। अपनी आवाज बुलंद करने के लिए ग्राम पताड़ी के ग्रामीणों ने कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया है, जिसकी वजह से कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग में आवाजाही बंद हो गई है। चक्काजाम की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
नितिन गडकरी को ग्रामीणों ने लिखी चि_ी
बताया जाता है कि ग्रामीण अंडर ब्रिज की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। लेकिन अब तक पत्र का जवाब नहीं आया है। ग्रामीणों की मांग है कि उनके बच्चों के जाने आने के लिए बीच रास्ते में एक अंडर ब्रिज दिया जाए। ताकि बच्चों को घूमकर स्कूल न जाना पड़े। वहीं ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया है।
आधे घंटे रहा चक्का जाम
उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि ग्रामीण अंडर ब्रिज की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया था। जहां घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त किया गया। लगभग आधा घंटे तक चक्का जाम की स्थिति निर्मित रही। जिससे बहाल कर लिया गया है।

]]>
जयराम रमेश ने अडानी समूह मामले की जांच के लिए आरबीआई-सेबी को लिखा पत्र https://samacharpacheesa.com/?p=6286 Wed, 15 Feb 2023 07:56:42 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6286 नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास और सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को दो अलग-अलग पत्र लिखकर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी ग्रुप पर लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह पत्र ट्विटर पर साझा किए हैं। दास को लिखे पत्र में रमेश ने आग्रह किया कि रिजर्व बैंक को सुनिश्चित करना चाहिए कि अडानी समूह पर मौजूदा कर्ज और भविष्य में मिलने वाले कर्ज के चलते भारत की बैंकिंग प्रणाली अस्थिर न हो जाए। उन्होंने दोहराया कि अडानी समूह के खिलाफ लगाए गए कई आरोपों की एक पूर्ण स्वतंत्र जांच की जानी चाहिए।
जयराम रमेश ने रिजर्व बैंक द्वारा दो पहलुओं की जांच कराए जाने का आग्रह किया है। पहला यह कि अडानी समूह का कुल कितना कर्ज भारतीय बैंकिंग प्रणाली से जुड़ा है और दूसरा यह कि अडानी समूह ने इसको लेकर क्या प्रत्यक्ष और परोक्ष गारंटी दी कि विदेशी कर्ज नहीं मिलने पर भारतीय बैंक उसे प्रोत्साहन देंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि विदेशी वित्त के स्थान पर कोई भारतीय बैंक पैसा नहीं लगाएं।
रमेश ने सेबी प्रमुख को लिखे पत्र में कहा कि अडानी समूह के खिलाफ लगे आरोपों से परेशान हैं। उनका कहना है कि कई भारतीय कानूनों के उल्लंघन की आशंका के साथ यह उन सब बातों के खिलाफ जाता है जिनके लिए सेबी है। उन्होंने कहा, हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप जांच कराएं और इसको लेकर पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करें कि अडानी समूह की कंपनियो में कौन निवेश कर रहा है।
कांग्रेस नेता ने पत्र में सवाल उठाया है कि भारतीय जीवन बीमा निगम और भारतीय स्टेट बैंक जैसे राष्ट्रीय महत्व के वित्तीय संस्थानों ने अडानी समूह की इक्विटी को भारी मात्रा में क्यों खरीदा है, जब अधिकांश निजी फंड गंभीर रूप से अंडरवेट थे।
जयराम रमेश ने पत्र में दावा किया कि एलआईसी, जिस पर 30 करोड़ भारतीय अपनी जीवन भर की बचत का भरोसा करते हैं, ने हाल के दिनों में अडानी समूह के शेयरों में हजारों करोड़ रुपये खो दिए हैं। बकौल जयराम, क्या हमें यह सुनिश्चित नहीं करना चाहिए कि ऐसे सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थान अपने निजी क्षेत्र के समकक्षों की तुलना में अपने निवेश में अधिक रूढि़वादी हैं और ऊपर से दबाव से मुक्त हैं?

]]>