पथराव – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 19 Jul 2023 07:59:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने वाले सात नाबालिग पकड़े https://samacharpacheesa.com/?p=7422 Wed, 19 Jul 2023 07:59:03 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7422 भाटापारा। बिलासपुर-नागरपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर क्षतिग्रस्त करने के आरोप में आरपीएफ ने सात नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ट्रेन पर पत्थर इसलिए फेंके क्योंकि उन्होंने सुना था कि पत्थर लगते ही ट्रेन से सायरन की आवाज आती है। इसे परखने के लिए उन्होंने गुलेल से ट्रेन पर पत्थर मारे थे।
जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 20826 नागपुर बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में तिल्दा स्टेशन के बाद पत्थर फेंकने की घटना से वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच नंबर सी 3 के 50,51, 52 सीट नंबर के बगल वाले कांच की खिड़की क्षतिग्रस्त हुई थी। जिसके बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा में धारा 153 रेल अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया था। आरोपियों की तलाश के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरपीएफ आरोपियों तक पहुंची।
आरोपियों ने खुलासा किया कि वह 14 जुलाई को गुलेल लेकर कबूतर मारने के लिए घूम रहे थे कि इसी दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। उन्होंने सुना हुआ था कि वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर मारने से सायरन बजता है। तो उन्होंने गुलेल से पत्थरबाजी की। आरोपियों का बयान दर्ज करने के बाद आरपीएफ ने सभी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया।

]]>
नई नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, कोई हताहत नहीं https://samacharpacheesa.com/?p=5238 Thu, 15 Dec 2022 08:07:40 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5238 रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अज्ञात लोगों ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेल विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के अंतर्गत रायपुर रेलवे डिवीजन के दुर्ग और भिलाई नगर रेलवे स्टेशनों के मध्य अज्ञात लोगों ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव कर दिया। उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को नागपुर से बिलासपुर की ओर रवाना हुई थी।
जब वह दुर्ग और भिलाई नगर स्टेशन के मध्य पहुंची तब कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे ई वन कोच की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दे दी गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और नागपुर (महाराष्ट्र) के बीच शुरू की गई देश की छठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर से हरी झंडी दिखाई थी।

]]>